Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जनता की मांग पर विवेक अग्निहोत्री ने बदला फिल्म का नाम, ‘द दिल्ली फाइल्स’ अब बनी ‘द बंगाल फाइल्स: राइट टू लाइफ’

पहले इसका नाम ‘द दिल्ली फाइल्स’ रखा गया था, लेकिन अब इसे बदलकर ‘द बंगाल फाइल्स: राइट टू लाइफ’ कर दिया गया है। यह बदलाव जनता की मांग पर किया गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 10 Jun 2025 1:20:09

जनता की मांग पर विवेक अग्निहोत्री ने बदला फिल्म का नाम, ‘द दिल्ली फाइल्स’ अब बनी ‘द बंगाल फाइल्स: राइट टू लाइफ’

‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘द ताशकंद फाइल्स’ जैसी चर्चित फिल्मों के बाद फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री अपनी 'फाइल्स' ट्रिलॉजी की तीसरी फिल्म लेकर आ रहे हैं। पहले इसका नाम ‘द दिल्ली फाइल्स’ रखा गया था, लेकिन अब इसे बदलकर ‘द बंगाल फाइल्स: राइट टू लाइफ’ कर दिया गया है। यह बदलाव जनता की मांग पर किया गया है। फिल्म 1940 के दशक में विभाजन से पहले बंगाल में हुई साम्प्रदायिक हिंसा पर आधारित है और 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने अपनी अगली राजनीतिक-ड्रामा फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स’ का नाम बदलने की घोषणा की है। जनता की मांग को ध्यान में रखते हुए फिल्म का नया नाम ‘The Bengal Files: Right to Life’ रखा गया है। उन्होंने फिल्म का नया पोस्टर भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो 1940 के दशक में अविभाजित बंगाल में हुई साम्प्रदायिक हिंसा जैसे डायरेक्ट एक्शन डे और नोआखाली दंगे पर आधारित है।

जनता की मांग पर बदला नाम


पहले इस फिल्म को ‘The Delhi Files: The Bengal Chapter’ के रूप में अनाउंस किया गया था, लेकिन सोशल मीडिया और पब्लिक फीडबैक के बाद अब फिल्म का नाम पूरी तरह से ‘The Bengal Files: Right to Life’ कर दिया गया है। अग्निहोत्री ने स्पष्ट किया कि यह फिल्म उस ऐतिहासिक सत्य को सामने लाने की कोशिश है जिसे अक्सर नज़रअंदाज़ कर दिया गया।
'Files' ट्रिलॉजी का तीसरा हिस्सा

यह फिल्म विवेक अग्निहोत्री की Files ट्रिलॉजी का तीसरा और अंतिम भाग है। इससे पहले ‘The Tashkent Files’ (2019) और ‘The Kashmir Files’ (2022) को व्यापक लोकप्रियता और विवाद दोनों ही प्राप्त हुए थे। The Bengal Files उन घटनाओं पर केंद्रित है जिन्हें अग्निहोत्री ने एक साक्षात्कार में ‘हिंदुओं के नरसंहार’ के रूप में परिभाषित किया।

स्टारकास्ट और शूटिंग लोकेशन

फिल्म में दमदार कलाकारों की फौज है, जिनमें शामिल हैं: मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार और पल्लवी जोशी, जो उनकी पत्नी हैं, शामिल हैं।

हालांकि फिल्म बंगाल पर आधारित है, लेकिन सुरक्षा कारणों से इसे मुंबई में शूट किया गया है। फिल्म की पहली झलक में मिथुन चक्रवर्ती सफेद दाढ़ी और रूखे लुक में एक सुनसान कॉरिडोर में चलते हुए दिखाई देते हैं, जहां वह जले हुए जीभ से संविधान की प्रस्तावना पढ़ते हैं – यह दृश्य दर्शकों को झकझोरने वाला है।

निर्माता और रिलीज़ डेट

फिल्म को लिखा और निर्देशित किया है विवेक अग्निहोत्री ने और इसे प्रोड्यूस किया है अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी ने, प्रस्तुतकर्ता हैं तेज नारायण अग्रवाल और I Am Buddha Productions, फिल्म को 5 सितंबर 2025 को थियेटर में रिलीज़ किया जाएगा।

अग्निहोत्री बोले: "सच बोलने से पीछे नहीं हटूंगा"

इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में अग्निहोत्री ने कहा कि वह जानते हैं कि यह फिल्म विवादों में रहेगी, लेकिन उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा, "मुझे पता है कि इस फिल्म पर आलोचना होगी, लेकिन मैं सच कहने से पीछे नहीं हटूंगा।"

‘The Bengal Files: Right to Life’ भारतीय इतिहास के उस अध्याय को बड़े पर्दे पर लाने की कोशिश है, जिसे लंबे समय तक नजरअंदाज किया गया। विवेक अग्निहोत्री का उद्देश्य है – दर्शकों को न सिर्फ तथ्यों से रूबरू कराना, बल्कि उन्हें सोचने पर मजबूर करना कि इतिहास का कौन-सा हिस्सा जानबूझकर छिपाया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका