न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जब दीया पर चिल्लाईं करीना, एक्ट्रेस ने बताई पूरी घटना, इस फिल्म के लिए रश्मिका ने डंपयार्ड में बिताए 6 घंटे

बॉलीवुड में कई दफा एक्ट्रेसेज के बीच अनबन की खबरें आती हैं। ऐसी ही एक फाइट हुई थी दीया मिर्जा और करीना कपूर खान के बीच। दीया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 10 Jun 2025 8:32:52

2 News : जब दीया पर चिल्लाईं करीना, एक्ट्रेस ने बताई पूरी घटना, इस फिल्म के लिए रश्मिका ने डंपयार्ड में बिताए 6 घंटे

बॉलीवुड में कई दफा एक्ट्रेसेज के बीच अनबन की खबरें आती हैं। ऐसी ही एक फाइट हुई थी दीया मिर्जा और करीना कपूर खान के बीच। दीया ने हाल ही में एक इंटरव्यू में यह पूरी घटना बताई। दीया ने बताया कि करीना के साथ जो अप्रिय अनुभव हुआ उसने उनके मन में गहरी छाप छोड़ी। यह घटना लखनऊ में सहारा ग्रुप द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हुई, जहां दीया व करीना सहित उर्मिला मातोंडकर, नम्रता शिरोडकर और अन्य कई बॉलीवुड सितारों को शामिल होना था। दीया ने बताया कि सभी को एक समानता दिखाने के लिए कॉटन का सूट पहनना था, जिसमें राष्ट्रीय ध्वज भी शामिल हो।

लेकिन करीना ने इसके बजाय घाघरा चोली और भारी गहने पहनने का फैसला किया, जो खास तौर पर उनके लिए बनवाया गया था। सबसे अहम, उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज नहीं पहना। यह देखकर नम्रता नाराज हो गईं। मैंने नम्रता को सुझाव दिया कि अपने कपड़े लो और बाहर चलो, ताकि हम इसे निजी तौर पर सुलझा सकें। लेकिन अचानक मामला बिगड़ गया। करीना ने मुझ पर जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया, “हू द हेल आर यू? नम्रता को सलाह देने वाली तुम कौन हो?” मैं हैरान और परेशान हो गईं। मैंने बिना कुछ जवाब दिए कमरा छोड़ दिया। लगभग आधे घंटे बाद मेरे और करीना के सेक्रेटरी जतिन ने कमरे पर दस्तक दी और पूछा कि क्या मैं तैयार हूं।

कुछ मिनट बाद करीना ने मुझसे ऐसे बात की जैसे कुछ हुआ ही न हो। मैंने फिर ये सोचा कि करीना शायद यह नहीं समझ पातीं कि वह कब तर्कहीन, अनुचित और तेज आवाज में व्यवहार कर रही होती हैं। हालांकि बाद में दोनों के बीच रिश्ते ठीक हो गए। उन्होंने साल 2009 की फिल्म ‘कुर्बान’ में साथ काम किया। दीया ने करीना के रेडियो मिर्ची शो में भी शिरकत की, जहां दोनों ने मेंटल हेल्थ, सोशल मीडिया प्रेशर और तेज-रफ़्तार दुनिया में पोजिटिव बने रहने जैसे कई विषयों पर चर्चा की।

dia mirza,actress dia mirza,Kareena Kapoor Khan,actress kareena,dia kareena,sahara,namrata,urmila,kuberaa movie,rashmika mandanna,dhanush

धनुष और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘कुबेरा’ इस दिन हो रही है रिलीज

रश्मिका मंदाना, धनुष, नागार्जुन, जिम सरभ और दिलीप ताहिल आज मंगलवार (10 जून) को उनकी आगामी फिल्म ‘कुबेरा’ के गाने और टीजर लांच के लिए मुंबई पहुंचे। धनुष इस फिल्म में एक भिखारी की भूमिका निभा रहे हैं। जब उनसे पूछा गया कि शूटिंग के दौरान उनका यादगार पल क्या था तो उन्होंने कहा कि हमने डंपयार्ड में 6-7 घंटे शूट किया और रश्मिका बिलकुल ठीक थी, और मैं कह रहा था, ‘ये क्या है?' (ऐसा कहते हुए धनुष अपनी नाक ढक रहे थे) और रश्मिका ने कहा, ‘सर, मुझे कुछ भी स्मेल नहीं आ रही' (रश्मिका हंसने लगती है)।

ऐसी बहुत सी बातें हुईं। मैंने बहुत कुछ पढ़ा कि ये एक बड़ा चैलेंज होगा, हम वहां थे, कभी मास्क पहनकर तो कभी बिना मास्क के, लेकिन सच में वो इतना बड़ा मुद्दा नहीं था, सब ठीक था। मैंने वो दुनिया देखी है और उसे फिर से देखना, उस दुनिया में वापस जाना, ये अनुभव बहुत ज्ञानवर्धक और भावुक करने वाला था। जब रश्मिका से उनका पसंदीदा पल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ‘कुबेरा' में बतौर एक्टर मेरा सबसे खास अनुभव मेरे लिए डंपयार्ड में लगभग 6 घंटे बिताना था, क्योंकि जैसा कि धनुष सर ने कहा, इसने हमें किसी तरह हमारी जड़ों से फिर से जोड़ा।

शेखर कामुला सर का अपने अभिनेताओं को हमेशा वास्तविक स्थानों पर ले जाने का तरीका है। वे सेट नहीं बनाते। तो हम वास्तव में गोरिल्ला शूटिंग कर रहे थे। ‘कुबेरा’ 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसके डायरेक्टर शेखर कमूला हैं। इसमें डीएसपी ने संगीत दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी