न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : काजोल की फिल्म ‘मां’ का पहला गाना ‘हमनवा’ रिलीज, ‘सैयारा’ के गाने ‘बर्बाद’ में दिखी अहान-अनीत की शानदार केमिस्ट्री

दिग्गज एक्ट्रेस काजोल इन दिनों उनकी हॉरर फिल्म ‘मां’ को लेकर चर्चाओं में हैं। काजोल इसमें एक मां के रूप में अलौकिक शक्तियों से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 10 Jun 2025 7:48:54

2 News : काजोल की फिल्म ‘मां’ का पहला गाना ‘हमनवा’ रिलीज, ‘सैयारा’ के गाने ‘बर्बाद’ में दिखी अहान-अनीत की शानदार केमिस्ट्री

दिग्गज एक्ट्रेस काजोल इन दिनों उनकी हॉरर फिल्म ‘मां’ को लेकर चर्चाओं में हैं। काजोल इसमें एक मां के रूप में अलौकिक शक्तियों से लड़ती नजर आएंगी। इस बीच आज मंगलवार (10 जून) को फिल्म का पहला गाना ‘हमनवा’ रिलीज कर दिया गया है। इसे काजोल के पति अभिनेता अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। अजय ने गाने का वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा कि एक गाना उनके लिए जो सब कुछ हैं, आपका हमनवा। गाना अभी रिलीज हुआ है। इसके साथ उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट भी बताई जो 27 जून है।

इसका मतलब है कि फिल्म रिलीज होने में ज्यादा समय नहीं बचा है। गाने की बात करें तो ‘हमनवा’ को मशहूर सिंगर्स श्रेया घोषाल और जुबिन नौटियाल ने अपनी मधुर आवाज से सजाया है। इसके बोल मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं और संगीत रॉकी-शिवा की जोड़ी का है। गाना मां-बेटी के रिश्ते की भावनात्मक गहराई को दर्शाता है। वीडियो में काजोल और उनकी बेटी के बीच का मजबूत जुड़ाव साफ झलकता है, जो हर किसी को भावुक कर देता है। इस गाने को कुछ ही देर में हजारों लोगों ने देख डाला। यह गाना वायरल हो रहा है।

फिल्म के डायरेक्टर विशाल फुरिया हैं, जबकि इसका निर्माण अजय देवगन, ज्योति देशपांडे और जियो स्टूडियो ने किया है। यह फिल्म ‘शैतान’ यूनिवर्स की अगली कड़ी मानी जा रही है, जिसमें एक मां अपने बच्चे की सुरक्षा के लिए अलौकिक शक्तियों से टक्कर लेती है। काजोल के साथ फिल्म में रोनित रॉय, इंद्रनील सेनगुप्ता, जितिन गुलाटी, गोपाल सिंह भी हैं। यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु और बंगाली भाषाओं में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। काजोल के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म पिछले साल आई दो पत्ती थी। इसमें काजोल के साथ कृति सेनन थीं। काजोल 50 साल की हो चुकी हैं, लेकिन फैंस में आज भी उनका क्रेज कायम है।

kajol,maa movie,kajol maa,maa song,humnava song,ajay devgn,horror movie maa,saiyaara film,ahan pandey,anit padda,jubin nautiyal,mohit suri

मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘सैयारा’ में है अहान-अनीत की प्रमुख भूमिकाएं

मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘सैयारा’ का दूसरा गाना ‘बर्बाद’ आज मंगलवार (10 जून) को रिलीज कर दिया गया। यह सोशल मीडिया पर छा गया। इस रोमांटिक ट्रैक में चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे और अनीत पड्डा की जोड़ी दर्शकों का दिल जीतने में पूरी तरह सफल रही है। यह अहान की पहली फिल्म है। गाने को गाया है मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल ने, जिनकी दिल छू लेने वाली आवाज एक बार फिर सबको दीवाना बना गई। यह एक सॉफ्ट, मेलोडियस और इमोशनल रोमांटिक नंबर है।

गाने के वीडियो में अहान ने जिस तरह के इमोशन्स दिखाए हैं, वो काबिल-ए-तारीफ है। वहीं, अनीत की मासूमियत और स्क्रीन प्रजेंस ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दोनों की केमिस्ट्री देखकर यह लग रहा है कि इसे खूब प्यार मिलेगा। मोहित ने बताया कि क्यों उन्होंने ये गाना जुबिन को दिया। मोहित ने कहा कि हर दौर में कुछ गायक होते हैं जो रोमांस की आवाज बन जाते हैं और जुबिन आज के समय में सबसे ऊपर हैं।

जब मैंने 'बर्बाद' सुना, मुझे यकीन हो गया कि इसे सिर्फ जुबिन ही गा सकते हैं। आपको बता दें कि फिल्म का नाम 'सैयारा' भी दर्शकों में जिज्ञासा पैदा कर रहा है। 'सैयारा' का मतलब होता है, एक भटकता हुआ तारा, जो सुंदर, रहस्यमयी और हमेशा दूर रहता है। ये फिल्म 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी