न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चों को सर्दी झुकाम लगने पर अपनाये ये उपाय

हमारे देश में हर तीन महीने पर मौसम बदल जाता है। इस बदलते हुए मौसम में हमारे नाज़ुक से बच्चे कई बीमारियों के चपेट में आ जाते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 18 Nov 2017 5:55:12

बच्चों को सर्दी झुकाम लगने पर अपनाये ये उपाय

हमारे देश में हर तीन महीने पर मौसम बदल जाता है। इस बदलते हुए मौसम में हमारे नाज़ुक से बच्चे कई बीमारियों के चपेट में आ जाते हैं। कहीं आपके बच्चे को भी मौसम की मार ने आहत तो नहीं कर दिया है ? आपका बच्चा यदि सर्दी - जुकाम से परेशान है, उसकी तबियत अनमनी है, तो घबराइए नहीं। सर्दी-खासी बच्चे की आम बीमारी है। यदि आप सर्दी-खासी होने पर लापरवाही बरतते हैं तो आगे चलकर यह बीमारी भयावह रूप ले लेती है। नवजात बच्चे तो अपने जीवन के पहले साल ही लगभग 7 बार सर्दी खाँसी के शिकार होते हैं। ऐसे में घरेलू उपचार बच्चों को सर्दी- खाँसी में राहत पहुँचा सकते हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

* अजवायन :

सर्दी लगने या छती में दर्द होने या पस ली चले तो आधा कप पानी में 10-12 देने अजवायन के डालकर उबालें। आधा रहने पर इसे कपडे़ से छान लें। इस काढ़ को थोड़ा गर्म कर शिशु को दिन में दो बार या फिर रात में सोने से पहले पिलाएं। आराम मिलेगा।

* सरसो का तेल :

एक कप सरसो के तेल में अजवाइन और लहसुन की दस कलियां लेकर उसे पकाए, थोड़ा ठंडा होने पर उससे बच्चे की मालिश करे। सरसों के तेल, लहसुन और अजवाइन में कीटाणु-रोधक और विषाणु-रोधक गुण होते हैं। यह आपके बच्चे को काफी मात्रा में आराम प्रदान करने में सहायता करता है।

* पेट्रोलियम जैली :

बच्चे की नाक पर पेट्रोलियम जैली लगायें। बच्चे की नाक पर पेट्रोलियम जैली की मोटी परत लगायें। इससे उसे काफी सुकून मिलेगा। बच्चे की नाक जहां पर अधिक लाल और सूजी हुई हो, वहां पर जैली अधिक मात्रा में लगायें।

cold,cough,kids,winters,Health,Health tips,healthy living

* गुनगुने तेल की मालिश :

अपने बच्चे को गुनगुने सरसो के तेल से मालिश करें, इससे न केवल बच्चे को आराम मिलेगा बल्कि जुकाम से भी राहत मिलेगी। यदि आप चाहें तो इसमें एक जायफल डाल सकती हैं, क्योंकि जायफल गर्म होता है, और बच्चे के मालिश के लिए फायदेमंद माना जाता है।

* सब्जियों का गर्म सूप :

सर्दी-खांसी के दौरान सूप बहुत आरामदायक भोजन होता है। आप सब्जियों का गर्म सूप दे सकती हैं। यदि आपका बच्चा थोड़ा और बड़ा है तो आप उसे चिकन सूप दे सकती हैं। ये सूप बच्चे की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं।

* स्टीम दिलायें :

अपने बच्चे को बाथरूम में ले जायें। दरवाजा बंद रकें और गर्म पानी चला दें। 15 मिनट तक अपने बच्चे के साथ उस बाथरूम में रहें। इस बात का खयाल रखें कि आपका बच्चा पानी से दूर रहे। आपको अपने बच्चे को केवल भाप दिलानी है। इससे बच्चे का शरीर खुलेगा और उसे आराम मिलेगा।

* शहद :

अपने बच्चे को शहद चटाएं, क्योंकि यह गले को तर करता है और राहत पहुंचाता है। साथ यह खांसी को काबू करने में भी मददगार होता है। लेकिन, इस बात का भी ध्यान रखें कि आप एक साल से कम उम्र के बच्चे को शहद न दें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?