न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जब मेरी आंख खुली, देखा चारों तरफ लाशें...,एयर इंडिया प्लेन क्रैश में जिंदा बचे यात्री ने सुनाई दिल दहला देने वाली खौफनाक कहानी

अहमदाबाद के एयर इंडिया विमान क्रैश में एक दिल दहला देने वाली घटना के बीच चमत्कारी खबर सामने आई है, जिसमें एक यात्री के जिंदा बचने की पुष्टि की गई है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 12 Jun 2025 7:43:19

जब मेरी आंख खुली, देखा चारों तरफ लाशें...,एयर इंडिया प्लेन क्रैश में जिंदा बचे यात्री ने सुनाई दिल दहला देने वाली खौफनाक कहानी

अहमदाबाद के एयर इंडिया विमान क्रैश में एक दिल दहला देने वाली घटना के बीच चमत्कारी खबर सामने आई है, जिसमें एक यात्री के जिंदा बचने की पुष्टि की गई है। अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, "पुलिस को फ्लाइट की सीट 11A पर एक जीवित व्यक्ति मिला है। वह व्यक्ति पास के अस्पताल में उपचाराधीन है और उसकी हालत पर नज़र रखी जा रही है। अभी तक मौतों की संख्या के बारे में कुछ भी निश्चित तौर पर नहीं कहा जा सकता है। चूंकि विमान एक घनी आबादी वाले आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है, इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका बनी हुई है।"

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, चमत्कारी रूप से बचे 40 वर्षीय विश्वास कुमार रमेश ने हादसे के भयावह पलों को याद करते हुए बताया कि, "उड़ान भरने के महज तीस सेकंड बाद ही एक तेज़ आवाज़ सुनाई दी और अचानक विमान नीचे गिर गया। सब कुछ इतनी जल्दी हुआ कि कुछ समझ में नहीं आया। जब मेरी आंख खुली, तो देखा कि मेरे चारों तरफ लाशें बिखरी पड़ी थीं। मैं बुरी तरह डर गया और किसी तरह वहां से भागने में कामयाब रहा। चारों ओर विमान के जले हुए टुकड़े फैले हुए थे। फिर किसी ने मुझे सहारा दिया और एक एम्बुलेंस में डालकर अस्पताल पहुंचाया।"

विश्वास कुमार रमेश, जो ब्रिटेन के नागरिक हैं, भारत कुछ दिनों के लिए अपने परिवार से मिलने आए थे। वह अपने 45 वर्षीय भाई अजय कुमार रमेश के साथ लंदन लौट रहे थे। विश्वास ने बताया कि वह 20 वर्षों से लंदन में रह रहे हैं, और उनकी पत्नी व बच्चे भी वहीं रहते हैं। इस त्रासदी से प्रभावित होकर ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय ने भी गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह और महारानी कैमिला अहमदाबाद में हुई इस भीषण दुर्घटना से स्तब्ध हैं और सभी पीड़ितों के लिए संवेदना प्रकट करते हैं।

इस दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने जांच शुरू करने की घोषणा कर दी है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, AAIB के महानिदेशक, साथ ही जांच निदेशक और अन्य विशेषज्ञों की टीम अहमदाबाद के लिए रवाना हो चुकी है। हादसे के बाद बोइंग कंपनी ने एक बयान जारी किया है, जिसमें कहा गया है, ‘‘हमें हादसे की शुरुआती रिपोर्ट्स की जानकारी मिल चुकी है और हम सभी तथ्यों को इकट्ठा करने के लिए संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।’’

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत