न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लड़कियों को नया लुक देती है उनके शर्ट की कॉलर, जानें कैसे

इसमें एक तरीका है आप अपने शर्ट के कॉलर की नई डिज़ाइन को अपनाकर अपना लुक बदल सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 17 Sep 2018 3:21:38

लड़कियों को नया लुक देती है उनके शर्ट की कॉलर, जानें कैसे

हर कोई चाहता है कि समय के साथ वह अपने लुक में चेंज करें। लडकियों के पास अपना लुक चेंज करने के लिए कई तरह के साधन होते हैं। इसमें एक तरीका है आप अपने शर्ट के कॉलर की नई डिज़ाइन को अपनाकर अपना लुक बदल सकती हैं। अधिकतर लोग ऐसे हैं जिन्हें शर्ट के दो कॉलर ही पता है। लेकिन आज हम आपको शर्ट में प्रयोग किए जाने वाले कॉलर के विभिन्न प्रकारों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं कॉलर की डिजाइंस के बारे में।

* स्प्रेड कॉलर :
सामान्यतया इस प्रकार के कॉलर का प्रयोग अधिक दिखाई देता है। इसे कॉलर का सामान्य प्रकार भी मानते हैं। इसमें आगे का हिस्सा नुकीला होता है, जिससे शर्ट का लुक फॉर्मल होता है। इस तरह के कॉलर में आप किसी भी प्रकार की टाई बांध सकते हैं। इस तरह के शर्ट को आप ऑफिस, पार्टी या किसी भी कार्यक्रम में पहन सकते हैं।

* एब्रीवीएटेड स्प्रेड कॉलर :
यह खास तरह के कॉलर का प्रकार माना जाता है, क्योंकि इसे हर मौके यानी सामान्य कार्यक्रम के साथ स्पोर्ट्स एक्टिविटी में भी पहन सकते हैं। बिना टाई के यह कॉलर बेहतरीन लगती है। स्वेटर के साथ और ब्लेजर के साथ इसे पहनने से लुक और भी आकर्षक हो जाता है।

fashion tips,trends of collars,standard collars,golf collar

* स्टैंडर्ड कॉलर : इस तरह का कॉलर भी प्रचलन में है। इसकी पट्टियां लंबी न होकर छोटी होती हैं। इसमें आप अधिक मोटी टाई नहीं पहन सकते हैं। दिखने में यह कॉलर बहुत ही आकर्षक होती है। अगर आप टाई की गांठ छोटी बनाना पसंद करते हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतर विकल्प है। इसे बिना टाई के भी पहन सकते हैं। इसे पार्टी में या फिर दूसरे कार्यक्रम में भी पहन सकते हैं। अगर आपके चेहरे का आकार पतला या फिर गोल है, तो आपके ऊपर यह अधिक जचेंगी।

* बटन-डाउन कॉलर : इस तरह के कॉलर में नीचे की तरफ बटन लगा होता है, जिससे शर्ट का लुक और भी आकर्षक हो जाता है। इसकी सबसे खास बात यह है कि इसमें कॉलर का शेप एक जैसा रहता है, क्योंकि कॉलर के नीचे के हिस्से में बटन लगा होता है, जिससे कॉलर का हिस्सा मुड़ता नहीं है। इसमें टाई लगाकर आप इसका लुक बेहतर कर सकते हैं। लेकिन बिना टाई के भी यह काफी आकर्षक दिखाई देती है। इसे किसी भी अवसर पर आप पहन सकते हैं।

* क्ल्ब/गोल्फ कॉलर : इस तरह के कॉलर के पीछे बहुत ही सुनहरा इतिहास है। इसका सबसे पहले प्रयोग इंगलिश बोर्डिंग स्कूल में हुआ, क्योंकि स्कूल वाले चाहते थे कि उनके बच्चे ड्रेस में सबसे अलग दिखें। धीरे-धीरे अपने बेहतरीन स्टाइल के लिए यह स्पोर्टी शर्ट कॉलर बन गई और इसका प्रयोग ज्यादातर गोल्फ खेलने वाले करने लगे। इसमें टाई बांधना जरूरी नहीं है। इसे आप पार्टी में भी पहन सकते हैं। टाई के कई दूसरे प्रकार भी हैं, तो अगली बार जब भी शर्ट खरीदने जाएं, तो शर्ट की कॉलर पर ध्यान दें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

शुद्धिकरण विवाद पर सियासी घमासान, रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
शुद्धिकरण विवाद पर सियासी घमासान, रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
राहुल गांधी के हाथों जूस पीकर अनशन खत्म करना चाहते थे सोनम वांगचुक, बताया 20 जुलाई का पूरा प्लान
राहुल गांधी के हाथों जूस पीकर अनशन खत्म करना चाहते थे सोनम वांगचुक, बताया 20 जुलाई का पूरा प्लान
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 5वें दिन 200 करोड़ के पार पहुंची कमाई
‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 5वें दिन 200 करोड़ के पार पहुंची कमाई
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे