न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आसमान छूने का सपना: प्लेन उड़ाने से पहले जानिए पायलट की 4 अहम जिम्मेदारियां और हर महीने कितनी मिलती है सैलरी!

पायलट बनने का सपना देखने वालों के लिए पूरी जानकारी—पायलट कैसे बनें, कौन-कौन से कोर्स और लाइसेंस जरूरी हैं, क्या होती हैं जिम्मेदारियां, कितनी मिलती है सैलरी और कौन-कौन सी सुविधाएं मिलती हैं। जानिए इस करियर से जुड़ी हर जरूरी बात।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 14 Jun 2025 9:22:06

आसमान छूने का सपना: प्लेन उड़ाने से पहले जानिए पायलट की 4 अहम जिम्मेदारियां और हर महीने कितनी मिलती है सैलरी!

पायलट बनने का सपना सिर्फ आसमान छूने का ख्वाब नहीं होता, वो बचपन से दिल में पलती एक मजबूत जिद होती है... उड़ने की, ऊंचाइयों को छूने की, दुनिया को देखने की और खुद को साबित करने की जिद। लेकिन ये शानदार सफर कहने जितना आसान नहीं होता, इसमें जुनून, मेहनत और धैर्य की भी जरूरत होती है। किताबों की पढ़ाई, थ्योरी की तैयारी, कड़ी ट्रेनिंग, हजारों घंटे की फ्लाइंग और अंतहीन संघर्ष.. तब जाकर पायलट की यह प्रेरणादायक जर्नी पूरी होती है। जो युवा पायलट बनना चाहते हैं, अक्सर वो इस पद मिलने वाली सैलरी, पद की प्रतिष्ठा और जिम्मेदारियों के बारे में भी जानना चाहते हैं... इस आर्टिकल में आप इसके हर पहलू को विस्तार से जान सकते हैं।

कमर्शियल पायलट बनने के लिए उम्मीदवारों को फिजिक्स और मैथ्स के साथ 12वीं पास होना चाहिए। इसके साथ ही किसी मान्यता प्राप्त फ्लाइंग स्कूल से ट्रेनिंग लेकर अभ्यर्थियों को CPL लाइसेंस यानी कमर्शियल पायलट लाइसेंस लेना होता है। इस लाइसेंस को DGCA (Directorate General of Civil Aviation) द्वारा जारी किया जाता है, जो भारत की सबसे बड़ी एविएशन रेगुलेटरी बॉडी है।

कमर्शियल पायलट का लाइसेंस लेना बिल्कुल भी आसान नहीं होता। इसके लिए 200 घंटे की फ्लाइंग ट्रेनिंग पूरी करनी होती है। साथ ही कुछ जरूरी एग्जाम भी पास करने होते है जो कि DGCA द्वारा आयोजित किए जाते हैं। इस पूरे प्रोसेस के लिए मोटा पैसा चाहिए होता है, जो अक्सर 30 से 50 लाख रुपये के बीच हो सकता है।

पायलट की 4 बड़ी जिम्मदारियां

पायलट के ऊपर फ्लाइट उड़ान के साथ कुछ महत्वपूर्ण और तकनीकी जिम्मेदारियां भी होती हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता -

- उड़ान से पहले मौसम की स्थिति, रूट, एयर ट्रैफिक और ऑप्शनल एयरपोर्ट की प्लानिंग करनी होती है ताकि उड़ान के दौरान कोई परेशानी ना आए और फ्लाइट पूरी तरह से सुरक्षित रहे।

- हर उड़ान से पहले पायलट को एयरक्राफ्ट की तकनीकी स्थिति की गहन जांच करनी होती है। इसमें फ्यूल की मात्रा, ब्रेक सिस्टम, नेविगेशन सिस्टम, लाइट्स, इंजन की स्थिति और अन्य जरूरी चीजें होती हैं।

- फ्लाइट के दौरान पायलट को एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के साथ पूरी तरह से संपर्क में रहना होता है ताकि किसी भी दिशा या ऊंचाई के परिवर्तन को ठीक से नियंत्रित किया जा सके।

- अगर उड़ान के दौरान किसी तकनीकी खराबी, खराब मौसम या अन्य किसी भी इमरजेंसी की स्थिति में पायलट को ही अपनी सूझबूझ और दिमाग से तुरंत प्रभाव से निर्णय लेकर स्थिति को संभालना होता है। यह उसकी जिम्मेदारी और निर्णय क्षमता की असली परीक्षा होती है।

कमर्शियल पायलट की सैलरी कितनी होती है?

CPL होल्डर फ्रेशर पायलट की एक महीने की सैलरी करीब 1.5 लाख से 3 लाख रुपये प्रति माह तक हो सकती है। वहीं 2-5 साल तक के अनुभवी पायलट को 4 लाख से 6 लाख प्रति माह तक की सैलरी मिल सकती है। 5 साल से ज्यादा अनुभवी कैप्टन को 8 लाख से 12 लाख या इससे ज्यादा वेतन मिल सकता है। इंटरनेशनल फ्लाइट्स में इसमें 2-3 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है। कमर्शियल पायलट की महीने की सैलरी उनके अनुभव, उनकी रैंक, उनके द्वारा उड़ाए जाने वाली फ्लाइट और रूट के ऊपर निर्भर करती है। ऐसे में यहां बताई सैलरी में बदलाव होने भी संभव है।

पायलट को कौन सी सुविधाएं मिलती हैं?

मंथली सैलरी के अलावा पायलट को अन्य लाभ और विशेष सुविधाएं भी मिलती हैं। इसमें हाउसिंग अलाउंस, ट्रैवल बेनिफिट्स (फ्री या रियायती फ्लाइट टिकट्स), हेल्थ इंश्योरेंस, फूड अलाउंस और अन्य तरह के भत्ते भी शामिल होते हैं। कुछ एयरलाइंस पायलट्स को अंतरराष्ट्रीय स्टे के दौरान रहने की सुविधा और अलग से बोनस भी प्रदान करती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं