न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सीट 11A का रहस्य: दो भीषण विमान हादसे, दो बचे लोग और एक समान सीट नंबर – इत्तेफाक या कोई संकेत?

थाई सिंगर रुआंगसक लॉयचुस्क और एयर इंडिया हादसे में बचे विश्वास कुमार दोनों विमान दुर्घटनाओं में एक ही सीट नंबर 11A पर बैठे थे। दो अलग-अलग हादसे, एक जैसी सीट और चमत्कारिक रूप से बचने की कहानी ने सभी को हैरान कर दिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 14 Jun 2025 6:45:03

सीट 11A का रहस्य: दो भीषण विमान हादसे, दो बचे लोग और एक समान सीट नंबर – इत्तेफाक या कोई संकेत?

थाईलैंड के प्रसिद्ध सिंगर रुआंगसक लॉयचुस्क ने विमान हादसे से जुड़ा एक चौंकाने वाला और बेहद भावुक किस्सा शेयर किया है। उन्होंने बताया कि साल 1998 में हुए एक बेहद घातक प्लेन एक्सीडेंट में वह चमत्कारिक रूप से जीवित बच गए थे, जिसमें कुल 101 लोगों की दर्दनाक मौत हुई थी। सबसे हैरान कर देने वाली बात यह थी कि उस समय वह सीट नंबर 11A पर बैठे थे—और यह वही सीट नंबर है जो हाल ही में हुए एयर इंडिया हादसे के इकलौते बचे व्यक्ति विश्वास कुमार की थी।

लॉयचुस्क ने सोशल मीडिया पर कहा, “भारत में हुए हालिया विमान हादसे में जो एकमात्र व्यक्ति जीवित बचा, वह मेरी ही पुरानी सीट नंबर 11A पर बैठा था। यह इत्तेफाक नहीं, एक गहरा संकेत लगता है।” उन्होंने कहा कि वह इस त्रासदी में अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी लोगों के प्रति गहरी संवेदना और शोक प्रकट करते हैं।

गौरतलब है कि लॉयचुस्क थाई एयरवेज की फ्लाइट TG261 में सवार थे, जो बैंकॉक से सूरत थानी एयरपोर्ट जा रही थी। लैंडिंग के दौरान विमान अनियंत्रित होकर एक दलदली इलाके में जा गिरा था। इस हादसे में कुल 132 यात्री और 14 चालक दल के सदस्य सवार थे, जिनमें से 101 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई और 45 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए थे। लॉयचुस्क इस भयावह हादसे को अपने जीवन का दूसरा जन्म मानते हैं।

उन्होंने हादसे के बाद की मानसिक स्थिति को याद करते हुए कहा, “इस घटना ने मुझे भीतर तक झकझोर दिया था। अगले दस साल तक मुझे फ्लाइट में बैठने से डर लगता था। यहां तक कि सामान्य हवा में भी सांस लेने में दिक्कत होती थी। मैं लगभग घुटन महसूस करता था।”

थाई गायक ने आगे कहा, “मैं किसी से बात नहीं करता था और हमेशा खिड़की के बाहर डर से ताकता रहता था। अगर काले बादल या तेज बारिश दिखती, तो लगता था कि जैसे मौत मेरे सामने है।”

उल्लेखनीय है कि भारत की एयर इंडिया फ्लाइट AI-171 के एकमात्र बचे व्यक्ति, विश्वास कुमार, भी सीट नंबर 11A पर बैठे थे। हादसे में 242 यात्रियों में से सिर्फ वही जीवित बचे। दुर्भाग्यवश, उनके भाई अजय कुमार, जो सीट 11J पर बैठे थे, इस हादसे में अपनी जान गंवा बैठे। विश्वास ब्रिटिश नागरिक हैं लेकिन भारतीय मूल के हैं। उनके भाई अजय मूल रूप से दीव से ताल्लुक रखते थे। दोनों भाई बीते 15 वर्षों से यूके में एक साथ रह रहे थे और भारत दौरे पर आए हुए थे।

यह सीट नंबर 11A अब रहस्य और चमत्कार का प्रतीक बन गया है – क्या ये केवल संयोग है या कुछ गहरा संकेत?

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब