न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अहमदाबाद हादसे के बाद एयर इंडिया की बड़ी तैयारी, फ्लाइट नंबर AI 171 को किया जाएगा रिप्लेस

अहमदाबाद विमान हादसे के बाद एयर इंडिया फ्लाइट नंबर AI 171 को बदलकर AI 159 करने की तैयारी में है। यह फैसला यात्रियों और परिजनों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है ताकि हादसे की दर्दनाक यादों को मिटाया जा सके।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 14 Jun 2025 12:54:55

अहमदाबाद हादसे के बाद एयर इंडिया की बड़ी तैयारी, फ्लाइट नंबर AI 171 को किया जाएगा रिप्लेस

अहमदाबाद में हुए दर्दनाक विमान हादसे के बाद एयर इंडिया सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ बड़ी तैयारी में जुट गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, कंपनी फ्लाइट नंबर AI 171 को जल्द ही स्थायी रूप से रिप्लेस करने की योजना बना रही है। इसके पीछे मुख्य उद्देश्य इस भयावह घटना की दर्दनाक और मन को झकझोर देने वाली यादों को मिटाना है। इस पूरे मामले से परिचित उच्च पदस्थ अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।

गौरतलब है कि अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया था, जिसमें विमान में सवार कुल 241 लोगों की दुखद मौत हो गई थी। वहीं, एकमात्र यात्री चमत्कारी रूप से जीवित बच गया है। इसके अलावा, जिस हॉस्पिटल की मेस पर यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, वहां भी कई डॉक्टरों और उनके परिजनों की दर्दनाक मौत हुई है, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

फ्लाइट को मिलेगा नया नाम और पहचान

इस भीषण हादसे के बाद एयर इंडिया मानव संवेदना और यात्रियों की मानसिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए कई अहम कदम उठाने जा रही है। एक अधिकारी ने नाम न उजागर करने की शर्त पर बताया कि अहमदाबाद से गैटविक (लंदन) के लिए चलने वाली फ्लाइट को अब नया नाम दिया जाएगा। अब यह उड़ान फ्लाइट नंबर AI 171 की जगह AI 159 के नाम से पहचानी जाएगी।

अधिकारी के अनुसार, इस बदलाव के पीछे एक गहरा मकसद है – लोगों के मन से उस भयावह हादसे की छवि को हटाना। नाम बदलने के बाद यात्रियों के साथ-साथ हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को मानसिक रूप से राहत मिलेगी। हालांकि, एयर इंडिया के अधिकारियों की ओर से इस बदलाव को लेकर कोई आधिकारिक बयान अभी तक नहीं आया है।

पहले भी हो चुके हैं ऐसे बदलाव

इस तरह की मिसालें पहले भी देखी जा चुकी हैं। वर्ष 2014 में मलेशिया एयरलाइंस ने अपनी कुआलालंपुर से बीजिंग जाने वाली फ्लाइट MH 370 का नाम बदलकर MH 318 कर दिया था। MH 370 आठ मार्च 2014 को रडार से गायब हो गया था, जिसमें 239 लोग सवार थे और आज तक उसका कोई सुराग नहीं मिला।

इसी तरह, लायन एयर ने भी अपने विमान JT 610 का नाम बदलकर JT 618 कर दिया था। यह विमान 29 अक्टूबर 2018 को जावा सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें चालक दल सहित 189 लोगों की मौत हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं