न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मिस्ट्री गर्ल के साथ नाम जोड़ने पर भड़के अंकित ने दी चेतावनी, 17 दिन लगातार काम कर ऐसा हुआ एक्ट्रेस का हाल

उड़ारिया फेम एक्टर अंकित गुप्ता पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। उनकी लव लाइफ सुर्खियों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 14 Jun 2025 12:29:10

2 News : मिस्ट्री गर्ल के साथ नाम जोड़ने पर भड़के अंकित ने दी चेतावनी, 17 दिन लगातार काम कर ऐसा हुआ एक्ट्रेस का हाल

'उड़ारिया' फेम एक्टर अंकित गुप्ता पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। उनकी लव लाइफ सुर्खियों में है। एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी से ब्रेकअप की खबरों के बीच अंकित को एक मिस्ट्री गर्ल के साथ देखा गया। इसके बाद से उनके रिलेशनशिप में होने की खबरें आग की तरह फैलने लगीं। अंकित की ये तस्वीर वायरल होने के बाद उनका नाम 'मिस्ट्री गर्ल' के साथ जोड़कर देखा जाने लगा। खास तौर से सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल मच गई। यूजर्स ने अटकलें लगानी शुरू कर दी कि एक्टर को नया प्यार मिल गया है। अब लिंकअप रूमर्स पर रिएक्ट करते हुए अंकित ने सफाई दी है।

उन्होंने इंस्टा पर लंबी-चौड़ी पोस्ट कर वायरल हो रहे वीडियो की हकीकत बताई। अंकित ने लिखा, “एक समय ऐसा आता है जब चुप्पी सहमति लगने लगती है। मैं इससे बिल्कुल रजामंद नहीं। मेरी पर्सनल लाइफ के बारे में अनगिनत कहानियां, धारणाएं और एडिट्स बनते दिखे जिनमें कोई सच्चाई नहीं है। हाल ही में मुझे किसी ऐसे के साथ जोड़ने का काम किया गया जिसे मैं जानता तक नहीं। सिर्फ इसलिए क्योंकि हम एक फ्रेम में नजर आए। ये बेतुका के साथ-साथ परेशान करने वाला भी है। मैं एक प्राइवेट इंसान हूं।

अपने बारे में मुझे जो कुछ भी शेयर करना होगा वो मैं खुद करूंगा। लेकिन मैं ये बिल्कुल एक्सेप्ट नहीं करूंगा कि व्यूज के लिए मेरा नाम किसी और के साथ जोड़ा जाए। अब से मेरे बारे में झूठे, मानहानि या आक्रामक सामग्री को फैलाने वाले किसी भी व्यक्ति या मंच पर मानहानि के मामलों सहित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कुछ भी कहने से पहले सच जान लें।” अंकित की यह पोस्ट खूब वायरल हो रही है और फैंस अलग-अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं।

ankit gupta,actor ankit gupta,ankit gupta mystery girl,priyanka chahar chaudhary,ankit priyanka,apara mehta,actress apara mehta,devdas,kyunki saas bhi kabhi bahu thi

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ फेम अपरा मेहता ने बताई लगातार काम करने वाली बात

लोकप्रिय टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ का हिस्सा रह चुकीं एक्ट्रेस अपरा मेहता ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘देवदास’ में भी काम किया था। हाल ही में अपरा ने इन दो प्रोजेक्ट के लिए एक साथ काम करने का अनुभव साझा किया। फ्राइडे टॉकीज के साथ बहातचीत में अपरा ने कहा कि साल 2000 में दिवाली के आस-पास मुझे मेरे लैंडलाइन पर फोन आया। दूसरी तरफ से आवाज आई कि मैं संजय लीला भंसाली बोल रहा हूं।

मेरा मुंह खुला का खुला रह गया। मैं उस वक्त आलू की टिक्की बना रही थी। उन्होंने कहा कि मैं एक फिल्म बना रहा हूं, नाम है ‘देवदास’। इसमें एक बहुत छोटा सा रोल है जो मैं आपको देना चाहता हूं, लेकिन मुझे लगता है कि यह रोल आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है। जब मैं उनके घर पहुंची तो दरवाजा लीला बहन ने खोला और बड़ी खुशी से मुझसे गुजराती में कहा कि मैंने ही तुम्हारा नाम सजेस्ट किया है। कई मीटिंग्स के बाद बताया गया कि मुझे फिल्म के मुजरा सॉन्ग ‘काहे छेड़ छेड़ मोहे’ के लिए 12 दिन शूट करना होगा।

मैंने सोचा था कि मैं ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ शो की शूटिंग टाइम को एडजस्ट कर लूंगी, लेकिन वह शूट 17 दिनों तक खिंच गया। इन 17 दिनों में न तो मैं ‘देवदास’ की शूटिंग कैंसिल कर सकती थी और न ही यह कह सकती थी कि ‘क्योंकि’ के लिए 12 दिनों के बाद रात में शूटिंग न की जाए। मैंने लगातार 17 दिन और रात बिना रुके काम किया। इसके बाद मुझे एहसास हुआ कि इसके आगे सिर्फ मौत ही है। इसके बाद अस्पताल में भर्ती का भी कोई ऑप्शन नहीं है। मैं ‘देवदास’ की शूटिंग पर नींद की कमी के कारण लाल आंखों के साथ जाया करती थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी