न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इजरायल-ईरान युद्ध से बढ़ सकती हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें, भारत की तेल आपूर्ति पर मंडराया संकट

इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध से पश्चिमी एशिया में तेल आपूर्ति बाधित हो सकती है। इससे भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें तेजी से बढ़ने की आशंका है। जानिए कैसे पड़ सकता है इसका असर आपकी जेब पर।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 14 Jun 2025 7:06:16

 इजरायल-ईरान युद्ध से बढ़ सकती हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें, भारत की तेल आपूर्ति पर मंडराया संकट

गाजा में हमास के खिलाफ लंबे समय से चले युद्ध के बाद अब इजरायल ने अचानक रणनीतिक मोर्चा बदलते हुए ईरान पर बड़ा हमला कर दिया। इस भीषण सैन्य कार्रवाई में ईरान के कई महत्वपूर्ण सैन्य और परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिसमें उसके कई टॉप सैन्य अधिकारी भी मारे गए। इस अप्रत्याशित कार्रवाई के बाद पश्चिमी एशिया में भू-राजनीतिक तनाव और भी बढ़ गया है, जिससे तेल की वैश्विक सप्लाई पर असर पड़ने की आशंका गहराती जा रही है।

शनिवार को ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतों में अचानक उछाल आया, जो 6 डॉलर बढ़कर 78 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई—जो अब तक की सबसे ऊंची दर मानी जा रही है। वहीं, ईरान की ओर से इजरायल पर पलटवार की धमकी ने वैश्विक सुरक्षा एजेंसियों और निवेशकों की चिंता और बढ़ा दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की स्थिति से अंतरराष्ट्रीय व्यापार और बाजारों में भारी अस्थिरता पैदा हो सकती है।

तेल-गैस की कीमतों पर क्या होगा असर?

ऊर्जा विशेषज्ञों के अनुसार, यदि यह तनाव और अधिक बढ़ता है, तो तेल और गैस के निर्यात पर सीधा असर पड़ सकता है, जिससे दुनियाभर में ऊर्जा की कीमतों में तेजी से उछाल आएगा। समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में एक विशेषज्ञ ने कहा, “जब-जब इजरायल और ईरान के बीच टकराव हुआ है, तेल की कीमतों में भारी उथल-पुथल देखने को मिली है।” हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि “तनाव के कम होते ही पहले भी स्थिति सामान्य हो चुकी है।”

भारत पर असर: कच्चे तेल की आपूर्ति पर मंडराता खतरा

भारत प्रत्यक्ष रूप से ईरान से बहुत अधिक तेल नहीं खरीदता, फिर भी वह अपनी जरूरत का करीब 80 प्रतिशत कच्चा तेल आयात करता है। ऐसे में विशेषज्ञों की चिंता हॉर्मुज की जलसंधि को लेकर है, जो उत्तर में ईरान और दक्षिण में अरब देशों से सटी हुई है। यहां से वैश्विक एलएनजी व्यापार का लगभग 20% गुजरता है, और इसे वैश्विक ऊर्जा सप्लाई का चोक पॉइंट भी कहा जाता है। यदि ईरान इस जलमार्ग को अवरुद्ध करता है, जैसा कि वह पहले भी धमकी दे चुका है, तो भारत को इराक, सऊदी अरब और यूएई से आने वाली तेल आपूर्ति में रुकावट झेलनी पड़ सकती है, जिससे पेट्रोल, डीजल और अन्य ईंधनों की कीमतों में भारी वृद्धि हो सकती है।

भविष्य की स्थिति पर नजर

तेल और गैस की कीमतों पर दीर्घकालिक प्रभाव इस पर निर्भर करेगा कि इजरायल और ईरान के बीच यह संघर्ष कितना लंबा चलता है और क्या कोई कूटनीतिक समाधान निकलता है या नहीं। वहीं, ओपेक देशों ने जुलाई में घोषणा की थी कि वे अपनी सप्लाई बढ़ाएंगे, जिससे ईरान की आपूर्ति कम होने पर भी वैश्विक स्तर पर संकट कुछ हद तक टल सकता है। भारत की बात करें तो यहां ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन अच्छा है, जिससे फिलहाल बड़े असर की संभावना कम है। लेकिन यदि तनाव और गहराता है तो यह भारत की अर्थव्यवस्था के लिए भी चुनौती बन सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं