न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारतीय रेलवे की तत्काल टिकट बुकिंग प्रणाली में बड़ा बदलाव, अब आधार वेरिफिकेशन और एजेंट बुकिंग पर सख्ती

भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग प्रणाली में बड़ा बदलाव किया है। अब आम यात्रियों को प्राथमिकता मिलेगी और आधार आधारित ओटीपी वेरिफिकेशन अनिवार्य होगा। जानिए नए नियम और बुकिंग के समय।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 14 Jun 2025 3:29:39

भारतीय रेलवे की तत्काल टिकट बुकिंग प्रणाली में बड़ा बदलाव, अब आधार वेरिफिकेशन और एजेंट बुकिंग पर सख्ती

हाल ही में भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया को पारदर्शी और यात्री हित में बनाने के उद्देश्य से कई अहम बदलावों की घोषणा की है। इन नए बदलावों के तहत यात्रियों को 1 जुलाई 2025 से तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही, 15 जुलाई 2025 से ऑनलाइन बुकिंग करने वाले यात्रियों को आधार-आधारित ओटीपी सत्यापन से गुजरना अनिवार्य कर दिया गया है।

इस नई प्रणाली के तहत अधिकृत एजेंट्स को भी तत्काल टिकट बुकिंग के लिए इंतजार करना पड़ेगा, जिससे अब आम लोगों को प्राथमिकता मिलेगी और वे एजेंट्स के मुकाबले आसानी से तत्काल टिकट बुक कर सकेंगे। यह निर्णय रेलवे बुकिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने और एजेंटों के वर्चस्व को कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आइए विस्तार से जानते हैं कि आप कब और कैसे तत्काल टिकट बुक कर सकेंगे।

कब से और कितने बजे कर सकेंगे बुकिंग?

नए नियमों के अनुसार, तत्काल बुकिंग विंडो खुलने से पहले पहले 30 मिनट तक अधिकृत एजेंट कोई टिकट बुक नहीं कर सकेंगे। यह नियम एसी क्लास के लिए सुबह 10 बजे से 10:30 बजे तक और नॉन-एसी क्लास के लिए सुबह 11 बजे से 11:30 बजे तक लागू रहेगा।

वहीं, आम यात्री एसी क्लास के लिए सुबह 10 बजे और नॉन-एसी क्लास के लिए सुबह 11 बजे से तत्काल बुकिंग कर सकेंगे। इसका मतलब यह हुआ कि अब एजेंट तत्काल विंडो खुलने के 30 मिनट बाद ही बुकिंग कर पाएंगे, जिससे आम यात्रियों को सीट पाने में पहले से अधिक सहूलियत होगी। इससे पहले तक एजेंट्स के द्वारा तत्काल बुकिंग पर दबदबा बना रहता था, जिससे आम यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।

एजेंट से बुकिंग के नए नियम क्या हैं?

रेल मंत्रालय द्वारा जारी किए गए दिशानिर्देशों के अनुसार, 15 जुलाई से पीआरएस काउंटर और अधिकृत एजेंटों द्वारा बुक किए गए सभी तत्काल टिकटों के लिए भी मोबाइल ओटीपी वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है। रेलवे ने सीआरआईएस और आईआरसीटीसी को सिस्टम में तकनीकी बदलाव कर, सभी ज़ोनल रेलवे और संबंधित विभागों को सूचित करने के निर्देश भी दे दिए हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी IRCTC प्रोफाइल को आधार कार्ड से लिंक करें, जिससे भविष्य में किसी प्रकार की समस्या या टिकट बुकिंग में रुकावट का सामना न करना पड़े।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं