न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भयानक हादसे के बाद भी Tata Nexon ने दिखाई जबरदस्त सेफ्टी, ड्राइवर सुरक्षित, मालिक ने जताया आभार; Video

हरियाणा में हुए एक भयानक हादसे में Tata Nexon कार की मजबूत सेफ्टी तकनीक ने ड्राइवर की जान बचाई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मालिक ने कहा- अगली कार भी Nexon ही होगी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 14 Jun 2025 1:38:07

भयानक हादसे के बाद भी Tata Nexon ने दिखाई जबरदस्त सेफ्टी, ड्राइवर सुरक्षित, मालिक ने जताया आभार; Video

भारतीय बाजार में टाटा की कारों को खूब पसंद किया जाता है। इसके पीछे एक बड़ी वजह यह है कि कंपनी की कारें सेफ्टी के मामले में काफी आगे और भरोसेमंद मानी जाती हैं। इसका ताजा और चौंकाने वाला उदाहरण उस वक्त देखने को मिला जब हाल ही में हरियाणा में एक बेहद भयानक और खतरनाक कार हादसा हुआ। यह कार Tata Nexon थी, जिसमें भयंकर टक्कर के चलते कार के फ्रंट के परखच्चे उड़ गए, बोनट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन सबसे बड़ी बात यह रही कि कार चला रहे शख्स को एक भी खरोंच तक नहीं आई।

सोशल मीडिया पर इस हादसे का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पीड़ित शख्स कहता हुआ नजर आ रहा है कि उसकी अगली कार भी Tata Nexon ही होगी क्योंकि इसने उसकी जान बचाई है।

इस वायरल वीडियो को एक इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए शेयर किया गया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि हरियाणा में Tata Nexon कार गंभीर हादसे का शिकार हो गई थी। गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह से डैमेज हो चुका था, लेकिन टाटा की सेफ्टी टेक्नोलॉजी के चलते एयरबैग्स समय रहते खुल गए और ड्राइवर सुरक्षित रहा। यह Tata Nexon कार लगभग एक साल पुरानी थी और इसके बावजूद क्रैश के दौरान बेहतरीन परफॉर्मेंस दी।

Tata Nexon की दमदार पावर और बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स

Tata Nexon फिलहाल हाइब्रिड वर्जन में नहीं आती, लेकिन यह पेट्रोल, डीजल और CNG तीनों पावरट्रेन विकल्पों में उपलब्ध है, जिससे हर टाइप के उपभोक्ताओं की जरूरत पूरी हो जाती है। इस गाड़ी में 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड Revotron इंजन लगा होता है, जो 5,500 rpm पर 88.2 PS की पावर और 1,750 से 4,000 rpm पर 170 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

Tata Nexon 17 से 24 kmpl का बेहतरीन माइलेज देने में सक्षम है और सबसे बड़ी बात यह है कि इसे Global NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग प्राप्त हुई है, जो इसे भारतीय बाजार में सेफ्टी के मामले में अव्वल बनाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया