न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Air India हादसे के बाद IMA ने बीजे मेडिकल कॉलेज के छात्रों के लिए मांगी मदद, टाटा ग्रुप ने बढ़ाया सहयोग का हाथ

एयर इंडिया हादसे में मारे गए मेडिकल छात्रों की सहायता के लिए IMA ने टाटा ग्रुप से लगाई गुहार। टाटा ने 1 करोड़ की सहायता और घायलों के इलाज की जिम्मेदारी लेने की घोषणा की। मेडिकल समुदाय ने जताया आभार।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 14 Jun 2025 12:50:44

Air India हादसे के बाद IMA ने बीजे मेडिकल कॉलेज के छात्रों के लिए मांगी मदद, टाटा ग्रुप ने बढ़ाया सहयोग का हाथ

एयर इंडिया विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है और जनमानस को गहरे शोक में डाल दिया है। 12 जून को हुई इस भयानक और दिल दहला देने वाली दुर्घटना में कुल 274 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वालोंं में सिर्फ विमान में सवार यात्री ही नहीं थे, बल्कि जमीन पर मौजूद कई निर्दोष लोग भी इसकी चपेट में आ गए। अहमदाबाद में हुए इस बड़े विमान हादसे में बीजे मेडिकल कॉलेज के कई छात्र भी उस वक्त परिसर में मौजूद थे, जिनमें कुछ गंभीर रूप से घायल हुए और दुर्भाग्यवश कुछ की जान भी चली गई। इस बेहद दुखद और संवेदनशील घटना के बाद अब इन छात्रों और उनके परिवारों की हरसंभव सहायता की मांग जोर पकड़ रही है।

IMA ने टाटा समूह से लगाई मदद की भावुक गुहार

गुजरात राज्य शाखा की इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने शनिवार को टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन को एक औपचारिक पत्र लिखकर बीजे मेडिकल कॉलेज के प्रभावित छात्रों के लिए आर्थिक सहायता और मानवीय सहयोग की अपील की है। IMA ने अपने पत्र में लिखा- "हम आपसे विनम्र अनुरोध करते हैं कि आप घटनास्थल पर मौजूद उन मेडिकल छात्रों के लिए वित्तीय सहायता और जरूरी मदद दें, जो इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में घायल हुए या जिनकी असमय मृत्यु हो गई।" पत्र में यह भी कहा गया कि एयर इंडिया ने अपने यात्रियों के परिजनों को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता राशि देने की घोषणा की है, ऐसे में मेडिकल छात्रों और उनके परिजनों के साथ भी समान सहानुभूति और आर्थिक सहयोग होना चाहिए। IMA ने लिखा, ये छात्र सिर्फ पीड़ित नहीं थे, बल्कि भावी डॉक्टर और राष्ट्र का भविष्य थे, और उनके परिवार भी इस मानवीय सहयोग के पूरे हकदार हैं।

टाटा ग्रुप ने तुरंत की सहायता की घोषणा, घायलों का मेडिकल खर्च भी उठाएगा

इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, IMA की इस अपील के कुछ ही घंटों बाद एयर इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ कैंपबेल विल्सन ने एक वीडियो संदेश में यह संवेदनात्मक घोषणा की है कि टाटा ग्रुप इस हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान करेगा। साथ ही, जो लोग घायल हुए हैं, उनके सभी इलाज और चिकित्सकीय जरूरतों का पूरा खर्च टाटा ग्रुप खुद उठाएगा। उन्होंने बेहद भावुक होकर कहा, “हम इस अपूरणीय क्षति से अत्यधिक दुखी हैं और सभी प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।”

IMA और मेडिकल समुदाय ने टाटा ग्रुप की तत्परता और जिम्मेदारी की सराहना की

IMA और व्यापक मेडिकल समुदाय ने टाटा समूह की संवेदनशीलता, तेज प्रतिक्रिया और जिम्मेदारीपूर्ण रवैये की मुक्तकंठ से सराहना की है। कैंपबेल विल्सन ने बताया कि उन्होंने स्वयं घटनास्थल का दौरा किया है और सरकारी अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की है। साथ ही, उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि एयर इंडिया जांच प्रक्रिया में पूरा सहयोग देगा और पीड़ित परिवारों के साथ दीर्घकालिक रूप से जुड़ा रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत