न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

तेहरान अब इजरायली वायुसेना की सीधी जद में, जब चाहें तब हमला कर सकते हैं – IDF की कड़ी चेतावनी!

इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव ने खाड़ी क्षेत्र को संकट में डाल दिया है। इजरायली वायुसेना ने तेहरान पर भीषण हमला कर 40 से अधिक ठिकानों को तबाह किया, जिसमें टॉप सैन्य अधिकारी और न्यूक्लियर वैज्ञानिक मारे गए। पलटवार में ईरान ने मिसाइल और ड्रोन से जवाबी हमला किया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 14 Jun 2025 7:29:51

 तेहरान अब इजरायली वायुसेना की सीधी जद में, जब चाहें तब हमला कर सकते हैं – IDF की कड़ी चेतावनी!

इजराइल और ईरान के बीच बढ़ता तनाव अब एक बेहद खतरनाक और निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है। ताजा घटनाक्रम में इजराइली सेना IDF ने शुक्रवार रात एक अभूतपूर्व कार्रवाई करते हुए ईरान की राजधानी तेहरान पर भीषण हमला कर दिया। यह हमला इतना व्यापक था कि उसने क्षेत्रीय स्थिरता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस हमले के बाद इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल एफी डेफरीन ने एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि अब तेहरान इजरायली वायुसेना की सीधी जद में है। उन्होंने चेतावनी दी कि इजरायल के अत्याधुनिक लड़ाकू विमान जब चाहें, ईरान की राजधानी को पल भर में निशाना बना सकते हैं। यह बयान ऐसे समय आया है जब दोनों देशों के बीच पूर्ण सैन्य संघर्ष की स्थिति बन चुकी है।

इजराइली डिफेंस फोर्स द्वारा जारी विवरण के अनुसार, तेहरान पर हुए इस बड़े और सुनियोजित ऑपरेशन में 70 से अधिक फाइटर जेट्स ने हिस्सा लिया, जिनमें F-35 और F-16 जैसे एडवांस जेट शामिल थे। इन विमानों ने लगभग 2.5 घंटे तक ईरानी राजधानी के ऊपर उड़ान भरते हुए दुश्मन के 40 से अधिक सामरिक ठिकानों को सफलतापूर्वक निशाना बनाया। यह लक्ष्य एयर डिफेंस सिस्टम, बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चर और रडार नियंत्रण केंद्र जैसे महत्वपूर्ण सैन्य प्रतिष्ठान थे। डेफरीन ने बताया कि मिशन की शुरुआत ईरान की एयर डिफेंस प्रणाली को ध्वस्त करने से हुई, जिससे इजरायली विमानों को बेझिझक गहराई तक घुसकर कार्रवाई करने का रास्ता मिला।

इस हमले के दायरे और तीव्रता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि ईरान की एयरस्पेस डिवीजन के शीर्ष कमांडर जनरल आमिर अली हाजीजादेह की मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथ जनरल मेहराबी और जनरल मेहदी रब्बानी जैसे अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मारे गए। यही नहीं, कई प्रमुख न्यूक्लियर वैज्ञानिक, जो ईरान की परमाणु प्रौद्योगिकी को आगे ले जा रहे थे, भी इस हमले का शिकार हो गए। ईरानी अधिकारियों के अनुसार, अब तक 78 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 320 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

इजरायल के इस जबरदस्त जवाबी हमले के कुछ ही घंटों बाद ईरान ने भी पलटवार करते हुए शनिवार तड़के मिसाइलों और ड्रोन के माध्यम से इजरायल पर हमला कर दिया। ईरानी हमले में तेल अवीव सहित कई प्रमुख इजरायली शहरों में भारी तबाही हुई। इस हमले में तीन नागरिकों की जान गई, जबकि दर्जनों लोग घायल हुए। इजरायली सेना के अनुसार, उनके सात सैनिक भी घायल हुए जिन्हें अस्पताल में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। इस बीच जॉर्डन के इर्बिद शहर में एक अज्ञात वस्तु गिरने से तीन स्थानीय नागरिक भी घायल हो गए।

तेहरान के कई हिस्सों में आगजनी और धमाकों की आवाजें सुनाई दी गईं, जिससे पूरे शहर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला है कि इजरायली हमले में ईरान के कई बैलिस्टिक मिसाइल अड्डे भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। तेहरान एयरपोर्ट पर आग लगने और विमानों की उड़ानें रद्द होने की खबरें भी सामने आई हैं। इस पूरे घटनाक्रम ने मध्य पूर्व को एक बार फिर से युद्ध की दहलीज पर ला खड़ा किया है, जिससे वैश्विक चिंता और अधिक गहरी हो गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका