ये संकेत दर्शाते है लड़कों की चाहत को, बिताना चाहते है वे आपके साथ क्वालिटी टाइम

By: Ankur Thu, 07 Mar 2019 1:26:17

ये संकेत दर्शाते है लड़कों की चाहत को, बिताना चाहते है वे आपके साथ क्वालिटी टाइम

अक्सर आपने देखा होगा कि कई लड़के जब लड़कियों से बात कर रहे होते है तो उनके हाव-भाव में परिवर्तन आ जाता है जो साफतौर पर देखा जा सकता हैं। ऐसे में आज हम आप लड़कियों के लिए कुछ ऐसे संकेत लेकर आए हैं जो दर्शाते है कि लड़का आपसे फ्लर्टिंग कर रहा है और आपके साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाहता हैं। तो आइये जानते है इन लड़कों के इन संकेतों के बारे मे।

* स्टिल सिंगल

जब कोई आपके सामने बार-बार अपने सिंगल स्टेटस का शो ऑफ करे तो समझ जाइए वह कहना चाह रहा है, ‘मैं सिंगल हूं, आप डेट पर चलेंगी?’

* अचानक से छूना


यह स्पर्श ऐसा नहीं होता कि चलते-चलते किसी की कोहनी आप से छू जाए। इस टच की फीलिंग उससे कहीं ज्यादा गहरी होती है, जैसे अपका ध्यान अपनी ओर खींच रहा हो।

* आंखें

आपको घूरने के अलावा, जब वह हंसता है क्या तब भी आपको ही देखता है? भले ही आप दोस्तों के बीच खड़ी हों तब भी वह सिर्फ आप ही को देखे तो समझ लीजिए उसका इशारा।

* किस दिशा में हैं पैर


बहुत से लोग ऐसे होते हैं कि उनके शब्द तो कुछ नहीं कहते लेकिन उनका शरीर बहुत कुछ कहता है। ध्यान से देखिए आपसे बात करते समय अगर उसके पैर आप ही की दिशा में हों तो समझ लीजिए वह आपमें पूरी रुचि ले रहा है।

* आसपास मंडराना

जब कोई आपके पर्सनल स्पेस के आसपास मंडराने लगे तो असहज होने से पहले जरा गौर से देखिए कि कहीं बंदा आपको कुछ बताने की कोशिश तो नहीं कर रहा।

* सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर उसके बर्ताव से भी आपको पता चल सकता है कि वह आपके बारे में क्या सोच रहा है। अगर वह लगातार आपको ऐसे पोस्ट और मीम्स में टैग करता रहता है जिन्हें पढ़कर आप खिलखिला उठती हैं तो समझ जाइए उसका इशारा।

* बार-बार चिढ़ाना


बड़ी अजीब सी बात है लेकिन कुछ लोग फ्लर्ट करने का यह तरीका भी अपनाते हैं। ऐसा करना यह जानने की कोशिश होती है कि आप उसके बारे में क्या सोचती हैं। तो अगली बार वह आपको बार-बार चिढ़ाए तो गौर से उसकी आंखों में देखिएगा।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com