न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पान के शौकीन लोगों के लिए इस शहर में लगा एटीएम, 5 रुपये से 1,000 तक कीमत

अब आपकी चाहत पूरा करेगा पान का एटीएम जो आपको कभी भी पान दे सकेगा। यह इंतजाम पुणे में किया गया हैं जहां पान की ऑटोमेटिक मशीन यानी एटीम लगा दी गई है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 26 Mar 2021 4:27:33

पान के शौकीन लोगों के लिए इस शहर में लगा एटीएम, 5 रुपये से 1,000 तक कीमत

कई लोग पान के शौकीन होते हैं जिन्हें खाना खाने के बाद पान खाना पसंद होता हैं। लेकिन अब जरा सोचिए कि आपको कभी देर रात पान खाने की चाहत हो तो क्या करेंगे क्योंकि दुकानें तो एक समय के बाद बंद हो जाती हैं। ऐसे में अब आपकी चाहत पूरा करेगा पान का एटीएम जो आपको कभी भी पान दे सकेगा। यह इंतजाम पुणे में किया गया हैं जहां पान की ऑटोमेटिक मशीन यानी एटीम लगा दी गई है। पान की इस ऑटोमेटिक मशीन को पिछले हफ्ते ही लगाया गया है। इस मशीन से ग्राहक चॉकलेट, मैंगो, आइरिश क्रीम, मघई, ड्राई फ्रूट, मसाला आदि तमाम तरह के फ्लेवर वाले पान निकाला जा सकता है।

दरअसल, पान के शौकीनों के लिए इस मशीन की व्यवस्था कराने वाले दुकान का नाम भी शौकीन है। दुकान मालिक का दावा है कि ये मशीन ‘भारत की पहली ऑटोमेटिक पान डिस्पेंसर’ है। इस मशीन से मनपसंद पान निकालने के लिए आपको मशीन पर लगे बारकोड को स्कैन करना होगा। इंटरफेस से आपके फोन पर उपलब्ध पानों की लिस्ट आ जाएगी। इसके बाद ऑनलाइन पेमेंट करने के बाद एक छोटे बॉक्स में साफ-सुथरे ढंग से पैक किया हुआ पान बाहर आ जाएगा।

weird news,weird machine,paan atm,pune

पान की ऑटोमेटिक मशीन लगाने के पीछे 51 वर्षीय शरद मोरे का दिमाग है। शरद मोरे शौकीन दुकान के मालिक हैं। इनकी दुकान पर सबसे सस्ता पान 5 रुपये का और सबसे महंगा पान 1,000 रुपये का है। शरद को पान का एटीएम लगाने का विचार करीब 1 दशक पहले ही आया था। ऐसे में रिसर्च पर उन्होंने करीब 3 से 4 लाख रुपये खर्च किए, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।

कोरोना महामारी के दौरान एक बार फिर उन्होंने पान की मशीन लगाने के लिए काम करना शुरू किया। नतीजा आटोमेटिक पान डिस्पेंसर के तौर पर सामने है। शरद मोरे का ये दावा है कि उन्होंने पान के इस एटीएम का पेटेंट और कॉपीराइट हासिल किया है और वो अब इस मशीन को शॉपिंग मॉल्स, बड़े रेस्त्रां जैसी जगहों पर लगाने का विचार कर रहे हैं। बता दें कि लगातार कोरोना के बढ़ रहे मामलों के कारण पुणे में रात 11 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लगाया गया है। ऐसे में रात में पान की ऑटोमेटिक मशीन को ढक दिया जाता है। हालात सामान्य हो जाने पर इस मशीन से 24X7 पान मिलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

आज से मैं अनशन शुरू कर रहा हूं...सोनम वांगचुक को हटाने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
आज से मैं अनशन शुरू कर रहा हूं...सोनम वांगचुक को हटाने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
'ये क्या गुंडागर्दी चल रही है?', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह
'ये क्या गुंडागर्दी चल रही है?', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे?, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोली RJD
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे?, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोली RJD
सफदरजंग अस्पताल पहुंचीं सोनम वांगचुक की पत्नी, बोली - डॉक्टरों की मंजूरी के बिना....
सफदरजंग अस्पताल पहुंचीं सोनम वांगचुक की पत्नी, बोली - डॉक्टरों की मंजूरी के बिना....
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, टिन्नू यादव और भतीजा मनीष 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, टिन्नू यादव और भतीजा मनीष 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका