न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तराखंड: यमुनोत्री मार्ग पर लैंडस्लाइड, एक श्रद्धालु घायल, दो अब भी मलबे में फंसे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर हुए लैंडस्लाइड से हड़कंप मच गया है। हादसे में एक श्रद्धालु घायल हुआ है जबकि दो श्रद्धालु मलबे में फंसे हैं। प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है और यात्रा मार्ग को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 23 Jun 2025 7:12:22

उत्तराखंड: यमुनोत्री मार्ग पर  लैंडस्लाइड, एक श्रद्धालु घायल, दो अब भी मलबे में फंसे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में एक बार फिर प्रकृति ने अपना रौद्र रूप दिखाया है। नौ कांची क्षेत्र में यमुनोत्री मार्ग पर सोमवार दोपहर अचानक से लैंडस्लाइड हुआ, जिसने श्रद्धालुओं की यात्रा को भयावह बना दिया। यात्रा पर निकले कई श्रद्धालु जहां बाल-बाल बच गए, वहीं कुछ इस आपदा के चपेट में आ गए। कुछ लोगों ने समय रहते भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन अफसोसजनक खबर यह है कि एक श्रद्धालु घायल हो गया है और दो अन्य मलबे के नीचे फंसे हुए हैं।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसा इतना अचानक हुआ कि लोगों को संभलने का भी समय नहीं मिला। राहत की बात यह रही कि स्थानीय प्रशासन ने त्वरित रिएक्शन दिखाते हुए बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया। क्षेत्रीय प्रशासन, SDRF, NDRF और पुलिस की टीमें मौके पर डटी हुई हैं और मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने की पूरी कोशिशें कर रही हैं।

गढ़वाल मंडल के कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने जानकारी दी कि “यमुनोत्री पैदल मार्ग पर आज दोपहर भूस्खलन की सूचना मिलते ही राहत-बचाव दल को रवाना कर दिया गया था। एक श्रद्धालु घायल है और दो अन्य के फंसे होने की पुष्टि हुई है। राहत कार्य युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है और मार्ग को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है।”

उत्तरकाशी के जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बताया कि घायल श्रद्धालु मुंबई का निवासी है, जिसे प्राथमिक उपचार के लिए जानकीचट्टी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि सभी ज़रूरी एजेंसियां मिलकर तत्परता से राहत-बचाव कार्य में लगी हुई हैं।

चारधाम यात्रा की पवित्रता पर संकट का साया

ध्यान देने योग्य है कि 2025 की चारधाम यात्रा 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ आरंभ हुई थी। इसके बाद 2 मई को केदारनाथ और 4 मई को बद्रीनाथ के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए थे। इस यात्रा के लिए हर साल देशभर से लाखों श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंचते हैं, लेकिन पहाड़ी इलाकों की प्राकृतिक चुनौतियां अकसर राह में बाधा बन जाती हैं।

इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने न सिर्फ यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं, बल्कि प्रशासन के लिए भी एक नई चुनौती पेश की है। ऐसे में श्रद्धालुओं से अपील है कि वे पूरी सावधानी बरतें, मौसम और मार्ग की स्थिति की जानकारी लेने के बाद ही यात्रा करें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

छाती पर पैर रखकर तोड़ीं पसलियां, केरल में 18 महीने के मासूम संग मां और प्रेमी की हैवानियत
छाती पर पैर रखकर तोड़ीं पसलियां, केरल में 18 महीने के मासूम संग मां और प्रेमी की हैवानियत
TMC में बड़ी टूट की आशंका, 59 विधायकों के समर्थन का दावा लेकर बागी नेता विधानसभा पहुंचे, अलग गुट बनाने की तैयारी तेज
TMC में बड़ी टूट की आशंका, 59 विधायकों के समर्थन का दावा लेकर बागी नेता विधानसभा पहुंचे, अलग गुट बनाने की तैयारी तेज
दिल्ली: रेस्टोरेंट में भयानक आग, 18 लोगों की मौत, मृतकों में अधिकतर दक्षिण अफ्रीकी नागरिक
दिल्ली: रेस्टोरेंट में भयानक आग, 18 लोगों की मौत, मृतकों में अधिकतर दक्षिण अफ्रीकी नागरिक
पटना में कोचिंग सेंटर पर हिंसा के बाद पुलिस की सख्त कार्रवाई, अब तक 3 हिरासत में; खान सर ने सरकार और पुलिस की खुलकर सराहना की
पटना में कोचिंग सेंटर पर हिंसा के बाद पुलिस की सख्त कार्रवाई, अब तक 3 हिरासत में; खान सर ने सरकार और पुलिस की खुलकर सराहना की
दिल्ली: एक ही सीढ़ी से मची अफरा-तफरी, तीसरी मंजिल से कूदे लोग, 20 की मौत, BJP विधायक बोले—स्थानीय लोगों ने बचाई जान
दिल्ली: एक ही सीढ़ी से मची अफरा-तफरी, तीसरी मंजिल से कूदे लोग, 20 की मौत, BJP विधायक बोले—स्थानीय लोगों ने बचाई जान
अन्नामलाई के इस्तीफे से भाजपा में मचा सियासी भूचाल, पूर्व IPS को एयरपोर्ट से लौटाया गया वापस, मनाने की कोशिशें तेज
अन्नामलाई के इस्तीफे से भाजपा में मचा सियासी भूचाल, पूर्व IPS को एयरपोर्ट से लौटाया गया वापस, मनाने की कोशिशें तेज
RBI ने नहीं बेचा स्वर्ण भंडार! विदेशी मुद्रा भंडार बचाने के लिए गोल्ड बिक्री की खबरों पर सरकार ने किया बड़ा खुलासा
RBI ने नहीं बेचा स्वर्ण भंडार! विदेशी मुद्रा भंडार बचाने के लिए गोल्ड बिक्री की खबरों पर सरकार ने किया बड़ा खुलासा
11 जून से पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन लाभ और नौकरी के नए रास्ते
11 जून से पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन लाभ और नौकरी के नए रास्ते
डॉन 3 विवाद में रणवीर सिंह का पलटवार, FWICE को भेजा कानूनी नोटिस
डॉन 3 विवाद में रणवीर सिंह का पलटवार, FWICE को भेजा कानूनी नोटिस
बॉक्स ऑफिस पर कायम है 'करुप्पू' का दबदबा, 19वें दिन भी जारी रही कमाई, 200 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर
बॉक्स ऑफिस पर कायम है 'करुप्पू' का दबदबा, 19वें दिन भी जारी रही कमाई, 200 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर
'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफर जारी, 13वें दिन पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफर जारी, 13वें दिन पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
बॉक्स ऑफिस पर 'ब्लास्ट' का धमाका जारी, अर्जुन सरजा की फिल्म ने मंगलवार को भी दिखाई ताकत
बॉक्स ऑफिस पर 'ब्लास्ट' का धमाका जारी, अर्जुन सरजा की फिल्म ने मंगलवार को भी दिखाई ताकत
'जैसे-जैसे कद बढ़ता है, विरोधी भी बढ़ते हैं', रणवीर सिंह विवाद पर कंगना रनौत का रिएक्शन
'जैसे-जैसे कद बढ़ता है, विरोधी भी बढ़ते हैं', रणवीर सिंह विवाद पर कंगना रनौत का रिएक्शन
फिल्मी दुनिया से थोड़ा दूर होना मेरे लिए जरूरी था', 'भारत भाग्य विधाता' से पहले कंगना रनौत का खुलासा
फिल्मी दुनिया से थोड़ा दूर होना मेरे लिए जरूरी था', 'भारत भाग्य विधाता' से पहले कंगना रनौत का खुलासा