न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : टीम इंडिया की जीत पर अर्जुन-करीना सहित इन सितारों ने दी रिएक्शन, दूसरी ‘शोले’ बनने पर बोलीं हेमा

भारत ने मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में खेले गए 5वें व अंतिम टेस्ट में कांटे की टक्कर में सोमवार (4 अगस्त) को 6 रन से जीत...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 04 Aug 2025 8:59:29

2 News : टीम इंडिया की जीत पर अर्जुन-करीना सहित इन सितारों ने दी रिएक्शन, दूसरी ‘शोले’ बनने पर बोलीं हेमा

भारत ने मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में खेले गए 5वें व अंतिम टेस्ट में कांटे की टक्कर में सोमवार (4 अगस्त) को 6 रन से जीत हासिल की। टीम इंडिया ने गजब का खेल दिखाते हुए हारी हुई बाजी जीत ली। इसके साथ ही सीरीज 2-2 से बराबर रही। भारत के शानदार प्रदर्शन पर आम और खास हर कोई झूम उठा। बॉलीवुड के सितारे भला जश्न मनाने में कैसे पीछे रहते। उन्होंने अपने-अपने तरीके से सेलिब्रेट किया और सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी खुशी जाहिर की। एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “टीम इंडिया को ढेर सारा प्यार और सम्मान! यह शानदार जीत है।”

भारतीय टीम के अहम सदस्य दाएं हाथ के बल्लेबाज केएल राहुल के ससुर दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी ने कहा, “यह जीत इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई है। टीम इंडिया ने संघर्ष और हिम्मत से साबित कर दिया कि उनकी मेहनत रंग लाई है।” सुनील के बेटे अहान शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वो अपने पिता के साथ जीत का जश्न मना रहे थे। दोनों ओवल में ही मौजूद थे। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “क्या दिन था ओवल में! भारत की शानदार जीत और एक यादगार अनुभव!”

इस पोस्ट में दोनों की मुस्कान साफ तौर पर नजर आ रही है। राहुल की पत्नी अथिया शेट्टी ने मोहम्मद सिराज की शानदार गेंदबाजी को सलाम करते हुए एक स्टोरी शेयर की। उन्होंने सिराज की फोटो पर ‘अनरियल!!!’ और इमोजी के साथ अपनी खुशी जताई। अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर सिराज की तारीफ की और लिखा, “मियां क्या बात है। दिल खोलकर सेलिब्रेट कीजिए...कैच ना होने के बावजूद, पांचवें दिन आकर ऐसी गेंदबाजी करके सीरीज ड्रॉ करा दी। बहुत सारे लोगों ने प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज जीते, लेकिन मेरे लिए आप हो, आपकी स्पिरिट के लिए। आज आप देश के लिए लड़कर जीते हो। जय हिंद!”

अनिल कपूर ने स्टेडियम का एक वीडियो शेयर किया, जहां ऊंचा लहराता हुआ भारतीय झंडा दिखाई दिया। वो लिखते हैं, “क्या लड़ाई थी. क्या फिनिश था। टीम इंडिया सेफ बिल्कुल नहीं खेलती है, वो तो दिग्गजों की तरह खेलती है।” नेहा धूपिया के पति एक्टर अंगद बेदी ने भी इंस्टाग्राम पर कई वीडियो शेयर किए और सिराज की तारीफ की। बॉलीवुड की दूसरी हस्तियों ने भी अपने-अपने तरीके से इस जीत को सेलिब्रेट किया। कुछ ने टीम इंडिया की तस्वीरें साझा कीं, तो कुछ ने खिलाड़ियों की मेहनत को सलाम किया।

50 साल पहले रिलीज हुई ‘शोले’ में हेमा मालिनी ने निभाया था ‘बसंती’ का यादगार किरदार

दिग्गज डायरेक्टर रमेश सिप्पी की क्लासिक फिल्म ‘शोले’ आज भी लोगों के जेहन में बसी हुई है। लोग इसकी कहानी, गाने, कलाकारों की एक्टिंग सहित फिल्म से जुड़ी हर चीज के दीवाने हैं। इस साल फिल्म की रिलीज के 50 साल पूरे हो गए हैं। इस बीच फिल्म में ‘बसंती’ का किरदार निभाने वालीं हेमा मालिनी ने बताया कि किसी ऐसी चीज का हिस्सा बनना कैसा लगता है, जो अब राष्ट्रीय इतिहास का हिस्सा बन गई है। हेमा ने एएनआई संग बात करते हुए कहा कि इस फिल्म का हिस्सा बनकर काफी खुशी होती है।

जब इंडस्ट्री में काम करना शुरू किया था, तब मालूम नहीं था, इतनी बड़ी हिट होगी और 50 साल बाद आप मुझसे संसद में इस बारे में सवाल पूछने जा रहे हैं। उस समय मुझे क्या मालूम था कि इतनी शानदार फिल्म बनेगी…वो वक्त अलग था, पिक्चर बस बन गई…दूसरा शोले बनाना मुश्किल है। उल्लेखनीय है कि ‘शोले’ में संजीव कुमार, अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, अमजद खान, जया बच्चन, असरानी, जगदीप, एके हंगल, सचिन सहित कई स्टार थे। लोग हर एक्टर को उसके किरदार के नाम से जानते हैं।

जब मूवी रिलीज हुई थी, तो इसे दर्शक पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। हालांकि बाद में जब इसने जबरदस्त तारीफ बटोरी, तो यह ब्लॉकबस्टर साबित हुई। हेमा के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उन्हें आखिरी बार ‘शिमला मिर्ची’ में देखा गया था, जिसमें राजकुमार राव और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिका में थे। यह 2020 में रिलीज हुई थी। हेमा इस समय मथुरा से भाजपा की सांसद हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी