न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2600 करोड़ की हॉलीवुड फिल्म को पछाड़ा, अब 3500 करोड़ की ब्लॉकबस्टर को चुनौती देने उतरी 'महावतार नरसिम्हा'

‘महावतार नरसिम्हा’ ने 2600 करोड़ की हॉलीवुड फिल्म को पछाड़ते हुए 105 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। अब यह एनिमेटेड फिल्म 3500 करोड़ की मिशन इंपॉसिबल को भी टक्कर देने को तैयार है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 04 Aug 2025 5:40:00

2600 करोड़ की हॉलीवुड फिल्म को पछाड़ा, अब 3500 करोड़ की ब्लॉकबस्टर को चुनौती देने उतरी 'महावतार नरसिम्हा'

निर्देशक अश्विन कुमार की अगुवाई में बनी एनिमेटेड फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। यह फिल्म ‘महावतार’ यूनिवर्स की पहली पेशकश है, जिसने दर्शकों को अपनी ओर खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जहां 'सन ऑफ सरदार 2' और 'धड़क 2' जैसी फिल्मों की चमक फीकी पड़ गई है, वहीं 'महावतार नरसिम्हा' धुआंधार कमाई के साथ सुर्खियों में छा गई है।
फिल्म की अब तक की कमाई पर एक नजर

सैक्निल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने वैश्विक स्तर पर अब तक 105 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और भारत में भी यह आंकड़ा तेजी से पास आता दिख रहा है। आइए जानें फिल्म की कमाई का विस्तृत लेखा-जोखा:

25 जुलाई को रिलीज हुई ‘महावतार नरसिम्हा’ अब अपने 11वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिके हुए है। पहले हफ्ते में इसने 44.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इसके बाद दूसरे वीकेंड में 46.5 करोड़ की धमाकेदार कमाई के साथ कुल कलेक्शन 91.25 करोड़ तक पहुंच गया।

11वें दिन दोपहर 4:05 बजे तक फिल्म ने 2.07 करोड़ की और कमाई कर ली, जिससे इसका कुल भारतीय कलेक्शन 93.32 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। हालांकि, ध्यान रहे कि ये आंकड़े अभी प्राथमिक हैं और इनमें बदलाव संभव है।

जाट और केसरी 2 के रिकॉर्ड को पछाड़ा

यह एनिमेटेड ब्लॉकबस्टर अब तक कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ चुकी है। सनी देओल की 'जाट' (88.72 करोड़) और धनुष की 'कुबेरा' (90.9 करोड़) का रिकॉर्ड पार करने के बाद, इसने अक्षय कुमार की 'केसरी 2' (92.73 करोड़) के लाइफटाइम कलेक्शन को भी मात दे दी है।

100 करोड़ क्लब में एंट्री की दहलीज पर

‘महावतार नरसिम्हा’, जो कि भक्त प्रह्लाद और भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार की दिव्य कथा पर आधारित है, अब महज कुछ करोड़ की दूरी पर है 100 करोड़ क्लब से। और जिस तेजी से दर्शकों का प्रेम इसे मिल रहा है, उससे यह बात साफ है कि फिल्म जल्द ही यह उपलब्धि हासिल कर लेगी।

अब अगला निशाना: 3500 करोड़ वाली हॉलीवुड फिल्म!

फिल्म ने न केवल भारतीय फिल्मों को पछाड़ा है, बल्कि अब इसकी नजरें कुछ मेगाबजट वाली हॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड पर भी हैं।

ब्रैड पिट की 2600 करोड़ के बजट में बनी 'F1', जिसने भारत में 93.56 करोड़ की कमाई की थी।

स्कारलेट जोहानसन की 1500 करोड़ के बजट वाली 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ', जिसने इंडिया में 99.9 करोड़ की जबरदस्त कमाई की।

अब अगला बड़ा टारगेट है टॉम क्रूज़ की हालिया रिलीज ‘मिशन इंपॉसिबल: द फाइनल रेकनिंग’, जिसका बजट करीब 3500 करोड़ रुपये बताया गया है और जिसने भारत में 103.99 करोड़ की कमाई दर्ज की थी। ‘महावतार नरसिम्हा’ जिस रफ्तार से आगे बढ़ रही है, उसे देखकर लगता है कि यह फिल्म भी जल्द ही इस आंकड़े को पीछे छोड़ सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी