न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पूर्वी राजस्थान के 5 जिलों में बारिश का अलर्ट, सीएम करेंगे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा, IMD का ताजा अपडेट

प्रदेश में जुलाई महीने की जबरदस्त बारिश के बाद अब मानसून की रफ्तार कुछ धीमी पड़ गई है। हालांकि भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पूर्वी राजस्थान के पांच जिलों—अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली और दौसा—के लिए सोमवार को येलो अलर्ट जारी किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 04 Aug 2025 11:24:06

पूर्वी राजस्थान के 5 जिलों में बारिश का अलर्ट, सीएम करेंगे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा, IMD का ताजा अपडेट

जयपुर। प्रदेश में जुलाई महीने की जबरदस्त बारिश के बाद अब मानसून की रफ्तार कुछ धीमी पड़ गई है। हालांकि भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पूर्वी राजस्थान के पांच जिलों—अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली और दौसा—के लिए सोमवार को येलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में आज मध्यम से तेज बारिश की संभावना जताई गई है, वहीं राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

IMD के जयपुर केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, आगामी 3–4 दिनों तक पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में मेघगर्जन के साथ बारिश का सिलसिला बना रह सकता है, जबकि पश्चिमी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां सीमित रहेंगी।

भरतपुर में रिकॉर्ड वर्षा, पश्चिम में सूखा

रविवार को भरतपुर जिले के रुदावल में 63 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि बयाना में 51 मिमी, वैर में 50 मिमी और उच्चैन में 47 मिमी वर्षा हुई। दौसा के बैजूपाड़ा में 29 मिमी और धौलपुर के राजाखेड़ा में 15 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके विपरीत, पश्चिमी राजस्थान के जिलों—झालावाड़, प्रतापगढ़ और राजसमंद—में बारिश केवल 1 मिमी तक सीमित रही।

बाढ़ की घटनाएं और जानमाल का नुकसान

धौलपुर जिले के मनिया थाना क्षेत्र में पार्वती नदी की रपट पर शुक्रवार को हुए हादसे में बहे मिनी ट्रक चालक राकेश की डेड बॉडी रविवार शाम एसडीआरएफ द्वारा रेस्क्यू की गई। परिचालक मुकेश का शव एक दिन पहले ही बरामद कर लिया गया था। यह हादसा उस समय हुआ जब ट्रक पानी के तेज बहाव में फंस गया और चार में से दो लोग बहने लगे। स्थानीय लोगों ने दो को बचा लिया, लेकिन चालक और परिचालक की जान नहीं बचाई जा सकी।

सीएम करेंगे हवाई सर्वे

राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को बाढ़ से प्रभावित सवाई माधोपुर और धौलपुर जिलों का हेलीकॉप्टर से दौरा करेंगे। उनके साथ कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा भी मौजूद रहेंगे। सीएम पहले सवाई माधोपुर के बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई निरीक्षण करेंगे और चकचैनपुरा हवाई पट्टी पर आमजन से संवाद करेंगे। फिर वे धौलपुर जिले में बिश्नोता हवाई पट्टी पर ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा राहत कार्यों की समीक्षा और ज़मीनी स्तर पर लोगों से संवाद की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?