न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एयर इंडिया की फ्लाइट में मिले कॉकरोच से मचा हड़कंप, जानें यात्रियों को हुई परेशानी पर कंपनी ने क्या कहा?

अमेरिका से मुंबई आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में कॉकरोच मिलने से मचा हड़कंप। यात्रियों की शिकायत के बाद एयरलाइन ने मांगी माफी और उठाए सख्त कदम। जानिए पूरी घटना और कंपनी की प्रतिक्रिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 04 Aug 2025 2:44:53

एयर इंडिया की फ्लाइट में मिले कॉकरोच से मचा हड़कंप, जानें यात्रियों को हुई परेशानी पर कंपनी ने क्या कहा?

अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कुछ यात्रियों ने प्लेन में चलते-चलते छोटे-छोटे कॉकरोच देखे। यह घटना बेहद हैरान करने वाली थी, जिससे कुछ यात्री असहज हो गए। जैसे ही सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से ये खबर बाहर आई, लोगों ने एयरलाइन की लापरवाही पर सवाल उठाने शुरू कर दिए।

घटना के तूल पकड़ने पर एयर इंडिया ने तुरंत आधिकारिक बयान जारी कर माफी मांगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए वे जरूरी और प्रभावी कदम उठाएंगे।

फ्लाइट AI180, जो सैन फ्रांसिस्को से कोलकाता होते हुए मुंबई आ रही थी, उसमें दो यात्रियों को दुर्भाग्यवश छोटे कॉकरोच दिखाई दिए। एयर इंडिया ने बताया कि केबिन क्रू ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों यात्रियों की सीटें बदल दीं और उन्हें उसी केबिन में दूसरी जगह बैठाया गया, जहां वे बाद में सहज महसूस करने लगे।

कोलकाता में कराई गई गहन सफाई: एयर इंडिया

एयर इंडिया ने जानकारी दी कि जब फ्लाइट को कोलकाता में ईंधन भरवाने के लिए रोका गया, तो मौके पर ही ग्राउंड स्टाफ ने विमान की अच्छी तरह सफाई की ताकि किसी भी तरह के कीट-पतंगों को हटाया जा सके। सफाई पूरी होने के बाद, वही विमान निर्धारित समय पर मुंबई के लिए रवाना हुआ।

घटना की होगी जांच: कंपनी ने दिया भरोसा

एयर इंडिया ने बयान में आगे कहा कि उनके विमानों में नियमित रूप से फ्यूमिगेशन किया जाता है, लेकिन कभी-कभी जमीन पर संचालन के दौरान कीट-पतंगे विमान में घुस सकते हैं। इस मामले में विस्तृत जांच की जाएगी कि आखिर कॉकरोच प्लेन में कैसे प्रवेश कर गया।

यात्रियों से मांगी दिल से माफी

एयर इंडिया ने इस असुविधाजनक अनुभव के लिए दिल से क्षमा मांगते हुए कहा कि उन्हें इस बात का खेद है कि यात्रियों को असुविधा झेलनी पड़ी। कंपनी ने दोहराया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए वे सभी आवश्यक कदम उठाएंगे ताकि यात्रियों का सफर सुरक्षित और स्वच्छ बना रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भूख हड़ताल के 21वें दिन सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस, प्रदर्शन स्थल कराया खाली
भूख हड़ताल के 21वें दिन सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस, प्रदर्शन स्थल कराया खाली
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका