न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : प्रतीक की वेब सीरीज ‘सारे जहां से अच्छा’ का ट्रेलर रिलीज, इस एक्टर ने 21 दिन से नहीं किया धूम्रपान

अभिनेता प्रतीक गांधी जल्द ही एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज सारे जहां से अच्छा में नजर आएंगे। इसके डायरेक्टर गौरव शुक्ला हैं। फैंस इस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 04 Aug 2025 12:29:34

2 News : प्रतीक की वेब सीरीज ‘सारे जहां से अच्छा’ का ट्रेलर रिलीज, इस एक्टर ने 21 दिन से नहीं किया धूम्रपान

अभिनेता प्रतीक गांधी जल्द ही एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज 'सारे जहां से अच्छा' में नजर आएंगे। इसके डायरेक्टर गौरव शुक्ला हैं। फैंस इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच आज सोमवार (4 अगस्त) को सीरीज का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया, जो 2 मिनट 36 सैकंड का है। यह सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और इसे देखने के बाद दर्शकों की बेताबी और बढ़ गई है। वैसे उन्हें इसके लिए ज्यादा प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ेगा क्योंकि इसका प्रीमियर 13 अगस्त से OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर होने जा रहा है। सीरीज की कहानी 1970 के दशक की उथल-पुथल भरी पृष्ठभूमि पर आधारित है।

इसमें जासूसी, बलिदान और देश के प्रति कर्तव्य की कहानी को हाईलाइट किया गया है। भारत और पाकिस्तान के बीच टेंशन दिखाई जाएगी। सीरीज में प्रतीक खुफिया अधिकारी विष्णु शंकर के रोल में दिखेंगे। प्रतीक के अलावा 'सारे जहां से अच्छा' में सनी हिंदुजा, सुहैल नैय्यर, कृतिका कामरा, तिलोत्तमा शोम, रजत कपूर और अनूप सोनी की भी अहम भूमिकाएं हैं। सीरीज के डायलॉग्स भी दमदार हैं। एक सीन में रजत, प्रतीक से बोलते हैं, “ऐसा समझ लो एक क्रिकेट मैच है।

सामने उनकी पूरी टीम खड़ी होगी, ग्राउंड भी उनका है, क्राउड भी उनकी होगी फिर भी तुम्हे हारने की इजाजत नहीं है क्योंकि तुम्हारी हार देश की हार होगी।” प्रतीक भी एक सीन में कहते हैं, “हमारे देश की हिफाजत के लिए हम कुछ भी कर सकते हैं। जान दे भी सकते हैं और जान ले भी सकते हैं।” प्रतीक के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उन्हें पिछली बार पत्रलेखा के साथ फिल्म 'फुले' में देखा गया था, जिसमें उनके काम को काफी सराहा गया। हालांकि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सफलता नहीं मिली।

आसिफ खान ने पोस्ट शेयर कर दी खुद की हेल्थ अपडेट, जुलाई में हुए थे अस्पताल में भर्ती

वेब सीरीज 'पाताल लोक' और 'पंचायत' के लिए मशहूर एक्टर आसिफ खान को पिछले महीने तबीयत बिगड़ने पर मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब आसिफ ने बताया है कि उन्होंने धूम्रपान छोड़ दिया है और 21 दिनों से सिगरेट नहीं पी है। आसिफ ने रविवार (3 अगस्त) को अस्पताल की कुछ फोटो शेयर कर अपनी हेल्थ अपडेट दी है। आसिफ ने लिखा, “लोग कहते हैं 21 दिन में हर अच्छी बुरी आदत छूट जाती है, आज मुझे धूम्रपान छोड़े हुए 21 दिन हो गए हैं।

आज फ्रेंडशिप डे है तो मुझे लगा...आज से अच्छा दिन क्या हो सकता है कि मैं अपने दोस्तों से कितना प्यार करता हूं ये बताने के लिए और साथ ही यह बताने के लिए कि जिंदगी में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन चढ़ाव में आपके साथ एक हुजुम चलता है...लोगों का सैलाब, लेकिन उतार में जो साथ रहे उन सबको हैप्पी फ्रेंडशिप डे। अपनी गलातियों का एहसास करने या सच्चे दोस्तों को पहचानने के लिए अस्पताल में भर्ती होने का इंतजार न करें।

दोस्तों से रोज मिलो, जिंदगी के सौदे 20-30 रुपए की चीजों से मत करो!!! बस बाद में शायद कभी हसूंगा ये बातें पढ़ के। मैं घर पर हूं, बहुत बेहतर और बहुत स्ट्रांग हूं, ये तस्वीर पुरानी है!!” उल्लेखनीय है कि आसिफ ने प्राइम वीडियो पर प्रसारित 'पंचायत' में गणेश का किरदार निभाया था। इसमें जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव और नीना गुप्ता जैसे दिग्गज थे। 'पाताल लोक सीजन 1' में आसिफ ने एक संदिग्ध कबीर एम का किरदार निभाया था। उन्होंने 'रेडी' (2011) और 'अग्निपथ' (2012) जैसी फिल्मों से करिअर की शुरुआत की। वे 'टॉयलेट : एक प्रेम कथा', 'पगलैट', 'ककुड़ा' और 'द भूतनी' में भी काम कर चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी