न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ट्रंप ने फिर साधा भारत पर निशाना: रूस से तेल खरीद पर जताई नाराजगी, बोले- 'भारी मुनाफा कमा रहा है, अब बढ़ेगा टैरिफ'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से तेल खरीद को लेकर भारत पर गंभीर आरोप लगाए हैं और टैरिफ बढ़ाने की चेतावनी दी है। जानिए भारत सरकार और अमेरिकी विदेश मंत्री की प्रतिक्रिया क्या रही।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 04 Aug 2025 11:56:32

ट्रंप ने फिर साधा भारत पर निशाना: रूस से तेल खरीद पर जताई नाराजगी, बोले- 'भारी मुनाफा कमा रहा है, अब बढ़ेगा टैरिफ'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार, 4 अगस्त 2025 को एक बार फिर भारत पर निशाना साधते हुए कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने भारत पर यह आरोप लगाया कि वह रूस से बड़ी मात्रा में तेल आयात कर रहा है और फिर उसे वैश्विक बाजार में ऊंचे दामों पर बेचकर भारी मुनाफा कमा रहा है। ट्रंप ने साफ कहा कि अमेरिका इस पर चुप नहीं बैठेगा और अब भारत से होने वाले व्यापार पर टैरिफ में बड़ा इजाफा करेगा।

क्या है ट्रंप के नाराज़गी की वजह?

ट्रंप ने एक बयान में कहा, "भारत को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि रूस की युद्ध नीति यूक्रेन में कितनी तबाही मचा रही है। इसके बावजूद भारत लगातार रूस से तेल खरीद रहा है और उसे महंगे दामों में बेचकर फायदा कमा रहा है। अब समय आ गया है कि भारत को इसकी कीमत चुकानी पड़े। मैं अमेरिका को भारत से मिलने वाले शुल्क में बड़ी बढ़ोतरी करूंगा।"

समयसीमा से पहले ही लगाया गया 25% टैरिफ

गौरतलब है कि ट्रंप ने बीते सप्ताह भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की थी, जो कि पहले घोषित 1 अगस्त की डेडलाइन से पहले ही लागू कर दिया गया। अमेरिकी प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब भारत से होने वाले कई आयातों पर 25% आयात शुल्क लगेगा। हालांकि इस आदेश में रूस से भारत द्वारा खरीदे गए रक्षा उपकरणों और ऊर्जा स्रोतों पर कोई सीधा जुर्माना नहीं लगाया गया है, लेकिन संकेत स्पष्ट हैं कि अमेरिका इन पर भी जल्द सख्ती बरत सकता है।

भारत का जवाब- "हम राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि रखते हैं"

ट्रंप की चेतावनी के बाद भारत सरकार की प्रतिक्रिया भी सामने आई। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लोकसभा में कहा, "हम अमेरिका से चल रही बातचीत में 10 से 15 प्रतिशत टैरिफ की चर्चा कर रहे थे, लेकिन अचानक इतनी बड़ी टैरिफ वृद्धि चौंकाने वाली है। भारत अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए हरसंभव कदम उठाएगा।"

रूबियो का बयान- "रूस से तेल खरीद से मिल रही युद्ध में मदद"

इस पूरे मामले पर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "भारत द्वारा रूस से तेल खरीदने से यूक्रेन युद्ध में रूस को प्रत्यक्ष मदद मिल रही है। ऐसे में जब तेल खरीदने के कई और विकल्प मौजूद हैं, भारत को रूस से तेल लेने की क्या ज़रूरत है?" उनका यह बयान अमेरिका की गहरी नाराज़गी को स्पष्ट करता है।

भारत-रूस ऊर्जा साझेदारी पर विदेश मंत्रालय का रुख

भारत के विदेश मंत्रालय ने 1 अगस्त को एक प्रेस ब्रीफिंग में इस मसले पर सफाई दी। प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय संबंध समय के साथ कई मोड़ों से गुजरे हैं। हमारा फोकस सहयोग पर है और हम आश्वस्त हैं कि दोनों देशों के बीच संबंध मजबूत बने रहेंगे। जहां तक ऊर्जा साझेदारी की बात है, तो भारत अपनी जरूरतों का मूल्यांकन वैश्विक परिस्थितियों और बाज़ार में उपलब्ध विकल्पों को ध्यान में रखते हुए करता है।"

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई में कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले को-पायलट की हुई पहचान, ओमान का रहने वाला है हमाम अल-हमामी
फ्लाईदुबई में कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले को-पायलट की हुई पहचान, ओमान का रहने वाला है हमाम अल-हमामी
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया