न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शिबू सोरेन: झारखंड आंदोलन के नायक, 3 बार मुख्यमंत्री और 35 साल तक सांसद रहे 'गुरुजी'

झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता और तीन बार मुख्यमंत्री रहे शिबू सोरेन का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। गुरुजी ने दिल्ली के अस्पताल में अंतिम सांस ली। जानिए उनके राजनीतिक सफर, पारिवारिक जीवन और झारखंड निर्माण में निभाई गई ऐतिहासिक भूमिका।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 04 Aug 2025 12:20:32

शिबू सोरेन: झारखंड आंदोलन के नायक, 3 बार मुख्यमंत्री और 35 साल तक सांसद रहे 'गुरुजी'

झारखंड की राजनीति के एक युग का अंत हो गया है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड आंदोलन के पुरोधा शिबू सोरेन ने 81 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। सोमवार सुबह 8.56 बजे उन्होंने दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली। लंबे समय से बीमार चल रहे 'गुरुजी' की तबीयत दो दिन पहले ज्यादा बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।

उनकी अंतिम सांस के साथ ही झारखंड की राजनीति का एक अध्याय शांत हो गया। उन्होंने एक साधारण ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर न केवल राज्य का नेतृत्व किया, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति में भी अहम भूमिका निभाई।

परिवार में पसरा मातम

शिबू सोरेन अपने पीछे गमगीन परिवार छोड़ गए हैं। उनके परिवार में पत्नी रूपी सोरेन के अलावा चार बच्चे हैं – तीन बेटे और एक बेटी। सबसे बड़े बेटे दुर्गा सोरेन का निधन 2009 में हो गया था। बेटी अंजलि सोरेन सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय हैं। हेमंत सोरेन, जो झारखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री हैं, पिता की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। सबसे छोटे बेटे बसंत सोरेन भी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

एक दशक में तीन बार बने मुख्यमंत्री

11 जनवरी 1944 को रामगढ़ (तत्कालीन बिहार) में जन्मे शिबू सोरेन संथाल जनजाति से ताल्लुक रखते थे। 2005 में वे पहली बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने – भले ही ये कार्यकाल केवल 10 दिनों का रहा (2 मार्च से 12 मार्च तक), लेकिन उन्होंने झारखंड के राजनीतिक इतिहास में अपनी अहम मौजूदगी दर्ज करा दी। इसके बाद 2008-09 और फिर 2009-10 में उन्होंने दोबारा मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली।

केंद्रीय मंत्रिमंडल में भी निभाई बड़ी भूमिका

‘गुरुजी’ ने राष्ट्रीय राजनीति में भी अपनी गहरी छाप छोड़ी। वे तीन बार केंद्र सरकार में कोयला मंत्री रहे – 2004, 2004-05 और 2005-06 में। इससे पहले, उन्होंने 1980-84 और 1989-99 तक दुमका से लोकसभा सांसद के रूप में प्रतिनिधित्व किया। इसके बाद भी वे 2002 से लेकर 2019 तक लगातार सांसद रहे।

झारखंड के निर्माण में रहा अहम योगदान

शिबू सोरेन केवल राजनेता नहीं, बल्कि एक आंदोलनकारी नेता थे। 18 साल की उम्र में उन्होंने ‘संथाल नवयुवक संघ’ की स्थापना की और 1972 में एके रॉय और बिनोद बिहारी महतो के साथ मिलकर ‘झारखंड मुक्ति मोर्चा’ की नींव रखी। राज्य के लिए अलग पहचान की लड़ाई उन्होंने गांव-गांव जाकर लड़ी, जिसकी परिणति 2000 में बिहार से अलग होकर झारखंड राज्य के गठन में हुई।

अगली पीढ़ी से भी राजनीति में सक्रियता

शिबू सोरेन के सबसे बड़े बेटे दुर्गा सोरेन की रहस्यमयी मौत ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया था। उनकी पत्नी सीता सोरेन अब बीजेपी में हैं और तीन बेटियों की मां हैं। सबसे छोटे बेटे बसंत सोरेन JMM के यूथ विंग के प्रमुख हैं। बेटी अंजलि सामाजिक कार्यों में जुटी हुई हैं। हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी वर्तमान में विधायक हैं और गांडेय विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। बीटेक और एमबीए पास कल्पना दो बेटों – निखिल और अंश की मां हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

छाती पर पैर रखकर तोड़ीं पसलियां, केरल में 18 महीने के मासूम संग मां और प्रेमी की हैवानियत
छाती पर पैर रखकर तोड़ीं पसलियां, केरल में 18 महीने के मासूम संग मां और प्रेमी की हैवानियत
TMC में बड़ी टूट की आशंका, 59 विधायकों के समर्थन का दावा लेकर बागी नेता विधानसभा पहुंचे, अलग गुट बनाने की तैयारी तेज
TMC में बड़ी टूट की आशंका, 59 विधायकों के समर्थन का दावा लेकर बागी नेता विधानसभा पहुंचे, अलग गुट बनाने की तैयारी तेज
दिल्ली: रेस्टोरेंट में भयानक आग, 18 लोगों की मौत, मृतकों में अधिकतर दक्षिण अफ्रीकी नागरिक
दिल्ली: रेस्टोरेंट में भयानक आग, 18 लोगों की मौत, मृतकों में अधिकतर दक्षिण अफ्रीकी नागरिक
पटना में कोचिंग सेंटर पर हिंसा के बाद पुलिस की सख्त कार्रवाई, अब तक 3 हिरासत में; खान सर ने सरकार और पुलिस की खुलकर सराहना की
पटना में कोचिंग सेंटर पर हिंसा के बाद पुलिस की सख्त कार्रवाई, अब तक 3 हिरासत में; खान सर ने सरकार और पुलिस की खुलकर सराहना की
दिल्ली: एक ही सीढ़ी से मची अफरा-तफरी, तीसरी मंजिल से कूदे लोग, 20 की मौत, BJP विधायक बोले—स्थानीय लोगों ने बचाई जान
दिल्ली: एक ही सीढ़ी से मची अफरा-तफरी, तीसरी मंजिल से कूदे लोग, 20 की मौत, BJP विधायक बोले—स्थानीय लोगों ने बचाई जान
अन्नामलाई के इस्तीफे से भाजपा में मचा सियासी भूचाल, पूर्व IPS को एयरपोर्ट से लौटाया गया वापस, मनाने की कोशिशें तेज
अन्नामलाई के इस्तीफे से भाजपा में मचा सियासी भूचाल, पूर्व IPS को एयरपोर्ट से लौटाया गया वापस, मनाने की कोशिशें तेज
RBI ने नहीं बेचा स्वर्ण भंडार! विदेशी मुद्रा भंडार बचाने के लिए गोल्ड बिक्री की खबरों पर सरकार ने किया बड़ा खुलासा
RBI ने नहीं बेचा स्वर्ण भंडार! विदेशी मुद्रा भंडार बचाने के लिए गोल्ड बिक्री की खबरों पर सरकार ने किया बड़ा खुलासा
11 जून से पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन लाभ और नौकरी के नए रास्ते
11 जून से पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन लाभ और नौकरी के नए रास्ते
तीसरी शादी की तैयारी में आमिर खान? गौरी स्प्रैट के साथ रिश्ते को देंगे नया नाम, सामने आई  वेडिंग डेट
तीसरी शादी की तैयारी में आमिर खान? गौरी स्प्रैट के साथ रिश्ते को देंगे नया नाम, सामने आई वेडिंग डेट
बॉक्स ऑफिस पर कायम है 'करुप्पू' का दबदबा, 19वें दिन भी जारी रही कमाई, 200 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर
बॉक्स ऑफिस पर कायम है 'करुप्पू' का दबदबा, 19वें दिन भी जारी रही कमाई, 200 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर
'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफर जारी, 13वें दिन पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफर जारी, 13वें दिन पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
बॉक्स ऑफिस पर 'ब्लास्ट' का धमाका जारी, अर्जुन सरजा की फिल्म ने मंगलवार को भी दिखाई ताकत
बॉक्स ऑफिस पर 'ब्लास्ट' का धमाका जारी, अर्जुन सरजा की फिल्म ने मंगलवार को भी दिखाई ताकत
'जैसे-जैसे कद बढ़ता है, विरोधी भी बढ़ते हैं', रणवीर सिंह विवाद पर कंगना रनौत का रिएक्शन
'जैसे-जैसे कद बढ़ता है, विरोधी भी बढ़ते हैं', रणवीर सिंह विवाद पर कंगना रनौत का रिएक्शन
फिल्मी दुनिया से थोड़ा दूर होना मेरे लिए जरूरी था', 'भारत भाग्य विधाता' से पहले कंगना रनौत का खुलासा
फिल्मी दुनिया से थोड़ा दूर होना मेरे लिए जरूरी था', 'भारत भाग्य विधाता' से पहले कंगना रनौत का खुलासा