न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Tokyo Olympic : पदकों की संख्या बढ़ाना चाहेगा भारत, आज उद्घाटन समारोह में दिखेंगे ये 18 एथलीट

टोक्यो ओलंपिक का आज शुक्रवार (23 जुलाई) को रंगारंग आगाज होगा। भारतीय समयानुसार शाम 4.30 बजे से विधिवत शुरू होने वाले ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 23 Jul 2021 11:52:38

Tokyo Olympic : पदकों की संख्या बढ़ाना चाहेगा भारत, आज उद्घाटन समारोह में दिखेंगे ये 18 एथलीट

टोक्यो ओलंपिक का आज शुक्रवार (23 जुलाई) को रंगारंग आगाज होगा। भारतीय समयानुसार शाम 4.30 बजे से विधिवत शुरू होने वाले उद्घाटन समारोह की परेड में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों के नामों का ऐलान कर दिया गया है। भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह व महिला मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम टीम का नेतृत्व करते हुए तिरंगा लेकर आगे-आगे चलेंगे।

समारोह में भाग लेने वाले भारतीय दल में दो टेबल टेनिस खिलाड़ी सुतीर्था मुखर्जी व जी साथियान, सेलिंग (नौकायन) टीम के केसी गणपति, वरुण अशोक, विष्णु सरवन व नेथ्रा कुमानन, फेंसिंग (तलवारबाजी) की भवानी देवी के अलावा जिमनास्ट प्रणति नायक व तैराक साजन प्रकाश शामिल हैं।

इनके अलावा मुक्केबाजी टीम से सिमरनजीत कौर, लवलीना बी., पूजा रानी, अमित, मनीष कौशिक, आशीष कुमार व सतीश कुमार परेड में हिस्सा लेंगे। ऑफिशियल्स बीरेंद्र प्रसाद वैश्य, डॉ.प्रेम वर्मा, डॉ.अरुण बासिल मैथ्यू, एमपी सिंह, मुहम्मद अली कमर, लखन शर्मा भी मार्च पास्ट में शिरकत करेंगे।

भारत के 119 खिलाड़ी ले रहे हैं ओलंपिक में हिस्सा

बता दें कि टोक्यो ओलंपिक गेम्स 2020 में होने थे, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से इन्हें पूरे एक साल स्थगित करना पड़ा। रियो ओलंपिक 2016 में सिर्फ दो मेडल के साथ संतोष करने वाला भारत इस बार नई उम्मीदों के साथ ओलंपिक में हिस्सा ले रहा है। 119 में से 10 भारतीय खिलाड़ी ऐसे हैं जो अपने खेल में दुनिया की रैकिंग में टॉप-3 में आते हैं। यह ओलंपिक में भारत का अब तक का सबसे बड़ा दल है। इसमें 67 पुरुष और 52 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। भारतीय दल में कुल 228 सदस्य हैं जिनमें अधिकारी, कोच, सहयोगी स्टाफ और वैकल्पिक खिलाड़ी शामिल हैं। भारत कुल 85 मेडल इवेंट्स में हिस्सा लेगा।

स्वर्ण पदक जीतने पर मिलेंगे 75 लाख रुपए

ओलंपिक के लिए गए भारतीय खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने बड़ी घोषणा की है। इसके मुताबिक स्वर्ण पदक विजेता को 75 लाख रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। आईओए की सलाहकार समिति ने रजत पदक विजेताओं को 40 लाख और कांस्य पदक विजेताओं को 25 लाख रुपए देने की घोषणा की है। टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने के लिए 205 देशों से 11 हजार एथलीट जापान पहुंचे हैं। 17 दिनों तक यहां 33 अलग-अलग खेलों के 339 इवेंट्स होंगे। इस बार मैडिसन साइक्लिंग, बेसबॉल और सॉफ्टबॉल की वापसी हुई है। अमेरिका, ब्रिटेन, चीन, रूस, जापान और जर्मनी में ओलंपिक में सर्वाधिक पदक जीतने की होड़ रहेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट