Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2025 में धमाल मचाकर बिहार लौटे वैभव सूर्यवंशी, घर पर जोरदार स्वागत, वायरल Video

14 साल के बिहार के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी का ध्यान आकर्षित किया। राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू करते हुए उन्होंने अपनी दमदार परफॉर्मेंस से घर में भी जोरदार स्वागत पाया। वैभव अब भारत अंडर-19 टीम का हिस्सा हैं और इंग्लैंड दौरे के लिए तैयार हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 23 May 2025 12:29:12

IPL 2025 में धमाल मचाकर बिहार लौटे वैभव सूर्यवंशी, घर पर जोरदार स्वागत, वायरल Video

14 साल के बिहार के होनहार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने पूरे भारत में अपनी बल्लेबाजी के जलवे बिखेर कर सभी का दिल जीत लिया है। अपनी विस्फोटक पारी से उन्होंने साबित किया है कि उम्र केवल एक संख्या है और छोटे खिलाड़ी भी बड़े मुकाम हासिल कर सकते हैं। सबसे कम उम्र के खिलाड़ी के तौर पर वैभव ने राजस्थान रॉयल्स की टीम के लिए आईपीएल में डेब्यू किया था और इस मौके को पाकर उन्होंने अपनी ताकत का परिचय दिया। इतनी कम उम्र में उन्होंने दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों की गेंदों को छक्कों से पार कराकर सबको चौंका दिया। IPL 2025 में अपनी बेहतरीन शॉट-निर्माण क्षमता और आक्रामक बल्लेबाजी से उन्होंने सनसनी मचा दी, जिसके बाद वे अपने घर लौट चुके हैं। आईपीएल में मिली सफलता के बाद वैभव का अपने घर में जोरदार स्वागत हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

घर में गूंजा ‘वैभव-वैभव’ के नारे

राजस्थान रॉयल्स ने इस युवा क्रिकेटर को 1.1 करोड़ रुपये की बड़ी रकम में खरीदा था। हालांकि, टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही, लेकिन इस सीजन में वैभव सूर्यवंशी की मौजूदगी ने टीम को एक नया आयाम दिया। बिहार से निकलकर आए इस युवा क्रिकेटर ने अपने पहले ही आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट से सुर्खियां बटोर ली थीं, लेकिन असली धमाका उन्होंने डेब्यू के बाद किया। राजस्थान के संघर्ष भरे सीजन में भी वैभव ने अपने खेल से धूम मचा दी। अब वे अपने गृह नगर ताजपुर, समस्तीपुर (बिहार) लौट चुके हैं, जहां उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत हुआ और केक काटकर जश्न मनाया गया। घर के अंदर और बाहर वैभव-वैभव के नारे लग रहे थे। केक पर बड़े प्यार से लिखा गया था, “वेलकम होम बॉस बेबी वैभव।”

हालांकि उनकी टीम टूर्नामेंट से जल्दी बाहर हो गई, परंतु आईपीएल में अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस के बाद बिहार के ताजपुर में वैभव का नायक की तरह स्वागत किया गया। पूरा परिवार, पड़ोसी और उनके बचपन के दोस्त उनके प्रदर्शन का जश्न मनाने के लिए जमा हुए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

भारत ने नेपाल के लिए खोला 1.62 अरब डॉलर का सहायता पैकेज, मोदी-बालेन शाह की मुलाकात में कई अहम समझौते
भारत ने नेपाल के लिए खोला 1.62 अरब डॉलर का सहायता पैकेज, मोदी-बालेन शाह की मुलाकात में कई अहम समझौते
दिल्ली में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सर्दियों में केवल BS-VI वाहनों को चलाने की बात
दिल्ली में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सर्दियों में केवल BS-VI वाहनों को चलाने की बात
बिहार के जज को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, कहा- न्यायिक अधिकारों का इस्तेमाल करते समय बाहुबली न बनें
बिहार के जज को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, कहा- न्यायिक अधिकारों का इस्तेमाल करते समय बाहुबली न बनें
पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर में तय सीमा से अधिक रसायन मिलने का दावा, बिसलेरी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई
पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर में तय सीमा से अधिक रसायन मिलने का दावा, बिसलेरी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई
COP31 जलवायु सम्मेलन बिना मुख्य समझौते के समाप्त, जीवाश्म ईंधन पर देशों में नहीं बनी सहमति
COP31 जलवायु सम्मेलन बिना मुख्य समझौते के समाप्त, जीवाश्म ईंधन पर देशों में नहीं बनी सहमति
उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस की सीट बंटवारे पर बातचीत, अखिलेश यादव ने बनाई चार सदस्यीय समिति
उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस की सीट बंटवारे पर बातचीत, अखिलेश यादव ने बनाई चार सदस्यीय समिति
फेयरनेस क्रीम खरीदने से पहले जरूर पढ़ें लेबल, इन हानिकारक तत्वों से रहें सावधान
फेयरनेस क्रीम खरीदने से पहले जरूर पढ़ें लेबल, इन हानिकारक तत्वों से रहें सावधान
Makeup Skin Care: मेकअप से पहले और बाद में त्वचा को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
Makeup Skin Care: मेकअप से पहले और बाद में त्वचा को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
आज का पंचांग 23 नवंबर 2026: जानें चतुर्दशी तिथि, भरणी नक्षत्र और राहुकाल
आज का पंचांग 23 नवंबर 2026: जानें चतुर्दशी तिथि, भरणी नक्षत्र और राहुकाल
नींद की कमी को न करें नजरअंदाज, दिल और दिमाग पर पड़ सकता है असर
नींद की कमी को न करें नजरअंदाज, दिल और दिमाग पर पड़ सकता है असर
ओडिशा का दरिंगबाड़ी: कॉफी बागानों, चीड़ के जंगलों और झरनों के बीच लें पहाड़ी छुट्टियों का आनंद
ओडिशा का दरिंगबाड़ी: कॉफी बागानों, चीड़ के जंगलों और झरनों के बीच लें पहाड़ी छुट्टियों का आनंद
अनपम खेर ने सुनाया दीपिका पादुकोण के एक्टिंग क्लास का किस्सा, नौकरानी का किरदार निभाने में हुई थीं परेशान
अनपम खेर ने सुनाया दीपिका पादुकोण के एक्टिंग क्लास का किस्सा, नौकरानी का किरदार निभाने में हुई थीं परेशान
ईशा सिंह ने विश्वासघात पर किया पोस्ट, क्या अविनाश मिश्रा की ओर था इशारा?
ईशा सिंह ने विश्वासघात पर किया पोस्ट, क्या अविनाश मिश्रा की ओर था इशारा?
सपना चौधरी ने वीर साहू से तलाक की अर्जी दाखिल की, बोलीं- शादी के बाद अपनी पहचान भूल गई थी
सपना चौधरी ने वीर साहू से तलाक की अर्जी दाखिल की, बोलीं- शादी के बाद अपनी पहचान भूल गई थी
astrology