न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'आपकी रगों में सिर्फ पानी, खून-सिंदूर की बात मत करो तो अच्छा होगा', कांग्रेस नेता उदित राज का PM मोदी पर तंज

राजस्थान के बीकानेर में पीएम मोदी के 'गर्म सिंदूर' वाले बयान पर कांग्रेस नेता उदित राज ने किया तीखा तंज। जानें पूरा मामला, सेना को मिली खुली छूट और 22 मिनट में लिया बदला।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 23 May 2025 10:52:49

'आपकी रगों में सिर्फ पानी, खून-सिंदूर की बात मत करो तो अच्छा होगा', कांग्रेस नेता उदित राज का PM मोदी पर तंज

राजस्थान के बीकानेर में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए पहलगाम आतंकी हमले का ज़िक्र किया और कहा कि अब तो उनकी नसों में लहू नहीं, बल्कि गर्म सिंदूर बह रहा है। उन्होंने जोड़ा, “मोदी सीना तानकर खड़ा है। मोदी का दिमाग ठंडा है, लेकिन खून गर्म रहता है।” पीएम मोदी ने यह भी स्पष्ट किया कि भारत अब हर आतंकी हमले का करारा जवाब देगा और पाकिस्तान को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

प्रधानमंत्री के इस बयान पर कांग्रेस नेता उदित राज ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर तंज कसते हुए लिखा, “फिल्म निदेशक, उपन्यासकार, कवि और स्क्रिप्ट राइटर की अक्ल क्या घास चरने चली गई थी? उन्हें ये डायलॉग क्यों नहीं सूझा? मोदी जी कहते हैं कि अब उनकी नसों में खून नहीं, गरम सिंदूर बहता है। अकेले इसी डायलॉग से तो फिल्म ब्लॉकबस्टर हो जाती।”

उदित राज यहीं नहीं रुके। एक और पोस्ट में उन्होंने लिखा, “मोदी जी, आपकी रगों में सिर्फ पानी है। खून और सिंदूर की बात मत करो तो बेहतर होगा। बहनों का सिंदूर भी आपकी सरकार की नाकामी के कारण सुरक्षित नहीं है।”

'22 अप्रैल का बदला 22 मिनट में लिया' - पीएम मोदी

अपने भाषण में पीएम मोदी ने कहा, “22 अप्रैल के हमले का जवाब हमने 22 मिनट में दिया। 22 मिनट के अंदर आतंकियों के 9 सबसे बड़े ठिकाने ध्वस्त कर दिए। दुनिया ने और हमारे दुश्मनों ने देख लिया है कि जब सिंदूर बारूद बन जाए, तो उसका नतीजा क्या होता है।”

उन्होंने यह भी बताया कि उनकी सरकार ने तीनों सेनाओं को खुली छूट दी हुई है। तीनों सेनाओं ने मिलकर ऐसा रणनीतिक चक्रव्यूह तैयार किया कि पाकिस्तान को घुटनों पर आना पड़ा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च

एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?

बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ

किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग

Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स

आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन

मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे

अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?

अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज

मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान

कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं