न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का चयन आज, शमी की जगह पर सवाल, बुमराह सीमित टेस्ट खेलने को तैयार

बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने जानकारी दी है कि शमी अभी भी पूरी तरह फिट नहीं हैं और लंबी गेंदबाज़ी के लिए तैयार नहीं माने जा सकते। ऐसे में चयन समिति के सामने यह दुविधा है कि क्या उन्हें टीम में शामिल किया जाए या किसी युवा और फिट गेंदबाज को मौका दिया जाए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 23 May 2025 11:47:18

इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का चयन आज, शमी की जगह पर सवाल, बुमराह सीमित टेस्ट खेलने को तैयार

इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की आगामी सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का चयन आज, 23 मई को होना तय है। लेकिन टीम चयन से पहले ही कई महत्वपूर्ण फैसलों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इस दौरे का हिस्सा बन पाएंगे या नहीं।

बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने जानकारी दी है कि शमी अभी भी पूरी तरह फिट नहीं हैं और लंबी गेंदबाज़ी के लिए तैयार नहीं माने जा सकते। ऐसे में चयन समिति के सामने यह दुविधा है कि क्या उन्हें टीम में शामिल किया जाए या किसी युवा और फिट गेंदबाज को मौका दिया जाए।

वहीं दूसरी ओर जसप्रीत बुमराह को लेकर भी अहम जानकारी सामने आई है। बुमराह ने पहले ही बोर्ड को सूचित कर दिया है कि वह अपने शरीर की स्थिति को देखते हुए अधिकतम तीन टेस्ट मैच ही खेल सकते हैं। इससे चयनकर्ताओं की रणनीति पर असर पड़ सकता है क्योंकि इंग्लैंड दौरे में सभी पांच टेस्ट मैचों के लिए मजबूत गेंदबाज़ी आक्रमण की आवश्यकता होगी।

सूत्रों के अनुसार, चयनकर्ता अजीत अगरकर फिटनेस को प्राथमिकता दे रहे हैं और इसीलिए वे उन गेंदबाजों को मौका देना चाह रहे हैं जो पांचों मैचों में योगदान दे सकें। यदि शमी चयन से बाहर होते हैं, तो अर्शदीप सिंह और अंशुल कंबोज जैसे युवा तेज गेंदबाजों को मौका मिल सकता है। अर्शदीप का इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलने का अनुभव उनके पक्ष में जा सकता है, जबकि कंबोज का प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन भी उन्हें चयन की दौड़ में बनाए हुए है।

इस बीच, टेस्ट टीम की कप्तानी को लेकर भी मंथन जारी है। रोहित शर्मा के संभावित उत्तराधिकारी के तौर पर शुभमन गिल का नाम सबसे ऊपर चल रहा है। बताया जा रहा है कि गिल ने कोच गौतम गंभीर और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के साथ इस विषय में चर्चा की है।

इंग्लैंड में भारत का प्रदर्शन ऐतिहासिक रूप से कमजोर रहा है – 1932 से अब तक भारत ने इंग्लैंड में 67 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें केवल 9 में जीत हासिल हुई है जबकि 36 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। शेष 22 मैच ड्रॉ रहे।

टेस्ट सीरीज कार्यक्रम इस प्रकार है:

• पहला टेस्ट: 20-24 जून, हेडिंग्ले, लीड्स

• दूसरा टेस्ट: 2-6 जुलाई, एजबेस्टन, बर्मिंघम

• तीसरा टेस्ट: 10-14 जुलाई, लॉर्ड्स, लंदन

• चौथा टेस्ट: 23-27 जुलाई, ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर

• पांचवां टेस्ट: 31 जुलाई-4 अगस्त, द ओवल, लंदन

टीम चयन और खिलाड़ियों की उपलब्धता पर उठ रहे सवालों के बीच, सभी की निगाहें अब बीसीसीआई के अंतिम फैसले पर टिकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता

‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी

स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच

CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना

351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम

‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड

रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त

यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत