न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

केरल में मॉनसून की दस्तक जल्द, 28 मई तक पूरे भारत में भारी बारिश का अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, मॉनसून जल्द ही केरल में प्रवेश कर सकता है। 23 मई से 28 मई के बीच केरल से लेकर जम्मू-कश्मीर तक बारिश और गरज-चमक के साथ तेज़ हवाओं की संभावना है। दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर में भारी बारिश का अलर्ट जारी है, जबकि उत्तर-पश्चिमी भारत में कुछ दिनों बाद फिर से गर्मी लौट सकती है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 23 May 2025 12:10:39

केरल में मॉनसून की दस्तक जल्द, 28 मई तक पूरे भारत में भारी बारिश का अलर्ट

IMD यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग का पूर्वानुमान है कि मॉनसून जल्द ही केरल में दस्तक दे सकता है। इसके संकेत भी मौसम के ताजा हाल से साफ नजर आने लगे हैं। विशेषज्ञों की राय है कि इस सप्ताह केरल से लेकर जम्मू और कश्मीर तक बारिश होने की संभावना है। हालांकि, उत्तर पश्चिम भारत में 3 दिनों के बाद फिर से गर्मी का एहसास होने लगेगा।

IMD का अनुमान है कि 23 मई से 28 मई के बीच उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज के साथ तेज़ हवाएं 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है। जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में भी हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है। खासतौर पर 23 और 24 मई को हिमाचल प्रदेश में ओलावृष्टि के आसार जताए गए हैं। वहीं, उत्तराखंड में 23 और 24 मई को भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को यह भी बताया कि 23 मई से 26 मई के बीच पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा और बिहार में गरज के साथ हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है। 23 से 25 मई के बीच पूर्वी मध्य प्रदेश में हवाएं 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने का अनुमान है। 23 मई को झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में, 24 मई को ओडिशा में तथा 27 और 28 मई को भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।

28 मई तक कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में बहुत भारी बारिश हो सकती है। गुजरात में यह मौसम 28 मई तक और मराठवाड़ा में 23 मई तक बरकरार रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर भारत में अगले 7 दिनों तक बारिश के अनुमान जताए हैं। मध्य भारत में अगले 4 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, लेकिन इसके बाद तापमान बढ़ने के संकेत भी मिल रहे हैं।

दक्षिण भारत के राज्यों केरल और कर्नाटक में 28 मई तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, तमिलनाडु, पुडुचैरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, यानम, रायलसीमा और तेलंगाना में अगले 5 दिनों तक भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं