न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘पिता का सपना था क्रिकेटर बनाना’, जीत के बाद भावुक हुए मुकुल चौधरी, साझा की संघर्ष और सफलता की कहानी

आईपीएल 2026 में KKR के खिलाफ जीत के बाद मुकुल चौधरी भावुक हो गए। उन्होंने अपने संघर्ष, पिता के सपने और क्रिकेट सफर की कहानी साझा की, जबकि उनकी 27 गेंदों में 54 रनों की तूफानी पारी ने LSG को यादगार जीत दिलाई।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 10 Apr 2026 8:35:22

‘पिता का सपना था क्रिकेटर बनाना’, जीत के बाद भावुक हुए मुकुल चौधरी, साझा की संघर्ष और सफलता की कहानी

IPL 2026 के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में गुरुवार को ईडन गार्डन्स का मैदान गवाह बना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की यादगार जीत का, जहां टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 3 विकेट से मात दी। इस जीत के असली नायक रहे 21 वर्षीय युवा बल्लेबाज मुकुल चौधरी, जिन्होंने दबाव भरे हालात में क्रीज पर आकर पूरा मैच पलट दिया। उन्होंने मात्र 27 गेंदों में नाबाद 54 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 7 लंबे छक्के और 2 चौके शामिल रहे।

मैच के बाद जब मुकुल से उनकी पारी और सफर को लेकर सवाल किए गए, तो उन्होंने बेहद सरल लेकिन भावनात्मक अंदाज में अपनी कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि यह सिर्फ एक पारी नहीं, बल्कि वर्षों के संघर्ष और उनके पिता के सपने का नतीजा है।

‘जब मेरे पिता की शादी भी नहीं हुई थी…’

मैच के बाद बातचीत में मुकुल चौधरी काफी भावुक नजर आए। उन्होंने अपने क्रिकेट सफर की शुरुआत को याद करते हुए कहा, “मेरे क्रिकेट की शुरुआत उस समय हुई जब मेरे पिता की शादी भी नहीं हुई थी। उनके मन में पहले से ही यह सपना था कि उनका बेटा एक दिन भारत के लिए क्रिकेट खेले।” मुकुल ने बताया कि बचपन से ही उन्हें खेल के प्रति प्रेरित किया गया और परिवार ने हर कदम पर उनका साथ दिया।

सुविधाओं की कमी से दिल्ली तक का सफर

अपने शुरुआती संघर्षों को याद करते हुए उन्होंने आगे कहा, “सिक्किम में क्रिकेट के लिए बेहतर सुविधाएं और एकेडमी नहीं थीं, इसलिए मुझे आगे बढ़ने के लिए दिल्ली और गुड़गांव जाना पड़ा। वहीं से मेरे खेल में सुधार आया और असली पहचान मिलनी शुरू हुई।” उन्होंने यह भी बताया कि अंडर-19 स्तर पर यूपी के खिलाफ उनका दूसरा ही मैच था, जहां उन्होंने छोटी लेकिन अहम पारी खेलकर सभी का ध्यान खींचा। उसी समय लोगों को लगने लगा था कि वह आगे जाकर बड़ा नाम बन सकते हैं।

दबाव नहीं, यह तो मौका है

मुकुल का मानना है कि वह दबाव को बोझ नहीं बल्कि अवसर की तरह देखते हैं। उन्होंने कहा, “भगवान ने मुझे यह मंच दिया है। मैदान पर दबाव तो होता है, लेकिन मैं इसे खुद को साबित करने का मौका मानता हूं। मेरा लक्ष्य हमेशा यही रहता है कि अंत तक टिककर टीम को जीत दिलाऊं।”

छक्के लगाना है सबसे पसंद

अपनी बल्लेबाजी शैली पर बात करते हुए मुकुल ने कहा, “मुझे हमेशा से बड़े शॉट्स खेलना पसंद है। मैं गेंद को बाउंड्री के ऊपर भेजना ज्यादा पसंद करता हूं। पिछले दो मैचों में मैं छक्का नहीं लगा पाया था, इसलिए आज जैसे ही पहला छक्का लगा, मुझे बहुत सुकून मिला।”

मैच का पूरा हाल

182 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स को मिचेल मार्श और एडेन मार्करम ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 4.1 ओवर में 41 रन जोड़े। मार्श 11 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए, जबकि मार्करम 15 गेंदों में 22 रन बनाकर वैभव अरोड़ा का शिकार बने। अरोड़ा ने बेहद प्रभावी स्पेल में दोनों ओपनरों को जल्दी पवेलियन भेज दिया। कप्तान ऋषभ पंत 9 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हुए, वहीं निकोलस पूरन एक बार फिर नाकाम रहे और 15 गेंदों में सिर्फ 13 रन ही बना सके। अब्दुल समद को अनुकूल रॉय ने 2 रन पर बोल्ड किया। हालांकि एक छोर पर आयुष बदोनी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 34 गेंदों में 54 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल थे।

अंत में मुकुल का तूफान

आखिरी ओवरों में जब मैच फंसा हुआ था, तब 21 वर्षीय मुकुल चौधरी ने मोर्चा संभाला। उन्होंने सिर्फ 27 गेंदों में नाबाद 54 रन बनाकर मैच को पूरी तरह पलट दिया। अंतिम ओवर में जीत के लिए 14 रन चाहिए थे, और वैभव अरोड़ा के ओवर में मुकुल ने दो छक्के जड़कर मैच खत्म कर दिया और KKR की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। केकेआर की ओर से गेंदबाजी में वैभव अरोड़ा और अनुकूल रॉय ने 2-2 विकेट लिए, जबकि सुनील नरेन और कैमरून ग्रीन को 1-1 सफलता मिली।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत