न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉक्स ऑफिस पर बेहद धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही बॉबी देओल की ‘बंदर’, लाखों कमाने में भी छूट रहे पसीने

बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ बॉक्स ऑफिस पर बेहद धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। 5 दिनों में सिर्फ 3.15 करोड़ रुपये की कमाई के साथ फिल्म लाखों जुटाने के लिए संघर्ष कर रही है और बड़े मुकाबले में पिछड़ती नजर आ रही है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 10 Jun 2026 8:44:32

बॉक्स ऑफिस पर बेहद धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही बॉबी देओल की ‘बंदर’, लाखों कमाने में भी छूट रहे पसीने

बॉबी देओल इन दिनों अपनी नई रिलीज फिल्म ‘बंदर’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था और 5 जून 2026 को यह आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। रिलीज से पहले फिल्म को लेकर काफी उत्साह देखा गया था और क्रिटिक्स से लेकर दर्शकों तक ने इसे अच्छे रिव्यू भी दिए।

फिल्म के कंटेंट और बॉबी देओल के दमदार अभिनय की जमकर तारीफ हुई, और सोशल मीडिया पर भी इसे सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। हालांकि जिस तरह की उम्मीदें फिल्म से लगाई जा रही थीं, उसके मुकाबले इसका बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन काफी कमजोर साबित हो रहा है। पॉजिटिव माउथ पब्लिसिटी के बावजूद फिल्म कमाई के मामले में संघर्ष करती दिख रही है और हर दिन मामूली कलेक्शन जुटाने में भी मुश्किलें झेल रही है।

इसी बीच फिल्म के पांचवें दिन यानी मंगलवार का कलेक्शन भी सामने आ गया है, जिसने इसकी धीमी रफ्तार को और साफ कर दिया है।

‘बंदर’ की बॉक्स ऑफिस पर कमजोर पकड़

बॉबी देओल स्टारर ‘बंदर’ एक डार्क क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसमें झूठे आरोपों, मीडिया ट्रायल और सोशल मीडिया के प्रभाव जैसे गंभीर विषयों को दर्शाया गया है। फिल्म में बॉबी देओल ने अपने किरदार को प्रभावशाली ढंग से निभाया है और उनकी एक्टिंग को काफी सराहना भी मिली है।

लेकिन रिलीज के साथ ही फिल्म का सीधा मुकाबला राम चरण की ‘पेद्दी’ से हो गया, जिसका असर इसके कलेक्शन पर साफ दिखाई दे रहा है। पहले ही दिन फिल्म ने बेहद धीमी शुरुआत करते हुए केवल 0.50 लाख रुपये का कलेक्शन किया था, जिससे इसकी स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।

अब पांच दिन पूरे होने के बाद भी फिल्म की कमाई में कोई खास उछाल नहीं दिखा है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘बंदर’ ने पांचवें दिन लगभग 0.40 लाख रुपये का बिजनेस किया है।

अब तक के कुल कलेक्शन पर नजर डालें तो फिल्म भारत में करीब 3.15 करोड़ रुपये (नेट कलेक्शन) तक पहुंच पाई है। हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि अंतिम आंकड़ों में थोड़ा सुधार देखने को मिल सकता है, लेकिन मौजूदा ट्रेंड कमजोर ही बना हुआ है।

‘बंदर’ का दिनवार कलेक्शन

डे 1: 0.50 लाख रुपये
डे 2: 0.95 लाख रुपये
डे 3: 1.00 करोड़ रुपये
डे 4: 0.30 लाख रुपये
डे 5: 0.40 लाख रुपये
कुल कलेक्शन: 3.15 करोड़ रुपये

बॉक्स ऑफिस पर कड़ा मुकाबला और बढ़ता दबाव

‘बंदर’ की रिलीज के साथ ही इसका सबसे बड़ा टकराव राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘पेद्दी’ से देखने को मिल रहा है, जो बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है।

इसके अलावा सिनेमाघरों में पहले से मौजूद कई बड़ी फिल्में भी इसके लिए चुनौती बन गई हैं। इनमें वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’, मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’, सूर्या की ‘करुप्पू’, आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की ‘पति पत्नी और वो दो’, साथ ही लक्ष्य लालवानी और अनन्या पांडे की ‘चांद मेरा दिल’ जैसी फिल्में शामिल हैं।

इस भारी प्रतिस्पर्धा के बीच ‘बंदर’ के लिए दर्शकों का ध्यान खींचना और मजबूत कमाई करना लगातार मुश्किल होता जा रहा है। यही वजह है कि फिल्म का बॉक्स ऑफिस सफर अब तक उम्मीदों से काफी पीछे दिखाई दे रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा
74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा
भारत में फिर कोरोना का खतरा! आंध्र प्रदेश में 2 लोगों की मौत के बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर
भारत में फिर कोरोना का खतरा! आंध्र प्रदेश में 2 लोगों की मौत के बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर
ओमान तट के पास कमर्शियल जहाज पर हमला, 11 भारतीय थे सवार; विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता, एक नागरिक अब भी लापता
ओमान तट के पास कमर्शियल जहाज पर हमला, 11 भारतीय थे सवार; विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता, एक नागरिक अब भी लापता
जून में भारत ने रूस से रिकॉर्ड स्तर पर खरीदा कच्चा तेल, आयात 34% बढ़कर 4.5 अरब यूरो पहुंचा
जून में भारत ने रूस से रिकॉर्ड स्तर पर खरीदा कच्चा तेल, आयात 34% बढ़कर 4.5 अरब यूरो पहुंचा
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा करेंगी बॉलीवुड में एंट्री, बेटे यशवर्धन के साथ एकता कपूर की फिल्म में आएंगी नजर
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा करेंगी बॉलीवुड में एंट्री, बेटे यशवर्धन के साथ एकता कपूर की फिल्म में आएंगी नजर
ट्विषा शर्मा केस में नया खुलासा, दूसरे पोस्टमार्टम में फंदे पर मिले स्किन टिश्यू
ट्विषा शर्मा केस में नया खुलासा, दूसरे पोस्टमार्टम में फंदे पर मिले स्किन टिश्यू
लौकी की हेल्दी और टेस्टी बर्फी बनाने का आसान तरीका, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे
लौकी की हेल्दी और टेस्टी बर्फी बनाने का आसान तरीका, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे
विंबलडन 2026: लिंडा नोस्कोवा बनीं महिला सिंगल्स चैंपियन, रोमांचक फाइनल में कैरोलीना मुचोवा को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम
विंबलडन 2026: लिंडा नोस्कोवा बनीं महिला सिंगल्स चैंपियन, रोमांचक फाइनल में कैरोलीना मुचोवा को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर POCSO के तहत कार्रवाई, पुलिस बोली- पूछताछ में किया अहम खुलासा
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर POCSO के तहत कार्रवाई, पुलिस बोली- पूछताछ में किया अहम खुलासा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
'धमाल 4' की रिलीज के बावजूद नहीं थमी 'अल्फा' की रफ्तार, शनिवार को की दमदार कमाई
'धमाल 4' की रिलीज के बावजूद नहीं थमी 'अल्फा' की रफ्तार, शनिवार को की दमदार कमाई
बेंगलुरु में महिला के घर जबरन घुसा डिलीवरी बॉय, वॉशरूम इस्तेमाल करने के बाद करने लगा अश्लील हरकत, गिरफ्तार
बेंगलुरु में महिला के घर जबरन घुसा डिलीवरी बॉय, वॉशरूम इस्तेमाल करने के बाद करने लगा अश्लील हरकत, गिरफ्तार
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
'अगर खुद पर भरोसा नहीं है तो न्यूयॉर्क आपको पीछे छोड़ देगा', शख्स का वीडियो हुआ वायरल
'अगर खुद पर भरोसा नहीं है तो न्यूयॉर्क आपको पीछे छोड़ देगा', शख्स का वीडियो हुआ वायरल