न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टेक्निकल ग्लिच के चलते दुनियाभर में डाउन हुआ X (Twitter)

खुद प्लेटफॉर्म पर भी #TwitterDown ट्रेंड हो रहा है, हालांकि उस पर क्लिक करने पर कोई पोस्ट सामने नहीं आ रहे हैं। होम पेज पर फीड से सबकुछ गायब है, न पोस्ट दिखाई दे रहे हैं न ही कोई मीडिया फाइल दिखाई दे रही है। बस होम पेज पर Welcome to X! लिखा आ रहा है, जिसके ठीक नीचे Lets's go! का बटन दिखाई दे रहा है, जिस पर क्लिक करने से कुछ ट्वीटर हैंडल सामने आ रहे हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 21 Dec 2023 12:52:36

टेक्निकल ग्लिच के चलते दुनियाभर में डाउन हुआ X (Twitter)

नई दिल्ली। अगर आपको भी X (पहले Twitter) चलाने में परेशानी हो रही है और काफी कोशिशों के बाद भी कुछ नहीं खुल रहा है, तो आप अकेले नहीं है। दरअसल, पॉपुलर माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट X (जिसे पहले Twitter के नाम से जाना जाता था) करीब 11 बजे से डाउन चल रहा है। दुनियाभर के यूजर्स प्लेटफॉर्म को एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं। डेस्कटॉप पर मोबाइल पर एक्स चलाने वाले दोनों ही तरह के यूजर्स एक्स यूज नहीं कर पा रहे हैं।

खुद प्लेटफॉर्म पर भी #TwitterDown ट्रेंड हो रहा है, हालांकि उस पर क्लिक करने पर कोई पोस्ट सामने नहीं आ रहे हैं। होम पेज पर फीड से सबकुछ गायब है, न पोस्ट दिखाई दे रहे हैं न ही कोई मीडिया फाइल दिखाई दे रही है। बस होम पेज पर Welcome to X! लिखा आ रहा है, जिसके ठीक नीचे Lets's go! का बटन दिखाई दे रहा है, जिस पर क्लिक करने से कुछ ट्वीटर हैंडल सामने आ रहे हैं।

एलन मस्क के मालिकाना हक वाली सोशल मीडिया वेबसाइट X (Twitter) गुरुवार (20 Dec 2023) को डाउन हो गई। ट्विटर यूजर्स को प्लेटफॉर्म पर कोई ट्वीट नहीं दिख रहा है। सुबह करीब 11 बजे के आसपास ट्विटर यूजर्स ने प्लेटफॉर्म में समस्या आने की शिकायत करनी शुरू की।

X की तरफ से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि प्लेटफॉर्म पर टेक्निकल ग्लिच के चलते समस्या हो रही है। इस मामले पर टीम काम कर रही है।

वेबसाइट के आउटेज को ट्रैक करने वाली वेबसाइट Downdetector के मुताबिक आज (20 Dec 2023) सुबह 11 बजे करीब 70000 से ज्यादा यूजर्स ने ट्विटर (X) के काम ना करने की शिकायत की है। सबसे ज्यादा समस्या X के ऐप (65 प्रतिशत) में देखी गई। वहीं 29 प्रतिशत यूजर्स ने वेबसाइट के ठप होने की शिकायत की।

दुनियाभर में डाउन हुआ X (Twitter)

जानकारी के मुताबिक, भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर के यूजर्स को Elon Musk के X को इस्तेमाल करने में समस्या हो रही है। अभी तक X की तरफ से इस आउटेज को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

यह पहली बार नहीं है कि एक्स को आउटेज का सामना करना पड़ रहा है। Elon Musk के स्वामित्व वाले प्लेटफॉर्म को इस साल मार्च और जुलाई में डाउनटाइम का सामना करना पड़ा है। जुलाई में, डाउनडिटेक्टर ने बताया कि एक्स यूएस और यूके में 13,000 से अधिक बार डाउन हुआ था। यूजर्स ने शेयर किया कि मैसेज आ रहा है कि “Sorry, you are rate limited. Please wait a few moments then try again”

इसी तरह 6 मार्च को भी प्लेटफॉर्म कुछ घंटों के लिए डाउन हो गया था। कई यूजर्स ने शिकायत की कि वे इसे सामान्य रूप से उपयोग करने में असमर्थ थे या लिंक, इमेज और वीडियो तक पहुंचने का प्रयास करते समय समस्याओं का अनुभव किया। इस रुकावट से हजारों लोग प्रभावित हुए, और कुछ क्षेत्रों में कई लोगों ने बताया कि वेबसाइट सामान्य से धीमी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने

निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे

Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने

श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन

'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके

दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट

पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला

राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग

सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन

Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे

चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़

साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया

जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी

मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स