Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

वॉट्सऐप यूजर्स को लगा बड़ा झटका, अब क्लाउड स्टोरेज के लिए देना पड़ेगा पैसा

अगर आप बीटा यूजर हैं, तो आपका वॉट्सऐप चैट बैकअप अब गूगल ड्राइव पर सेव होना शुरू हो चुका होगा। गूगल अपने यूजर्स को 15जीबी तक का फ्री क्लाउड स्टोरेज देता है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 29 Jan 2024 1:58:03

वॉट्सऐप यूजर्स को लगा बड़ा झटका, अब क्लाउड स्टोरेज के लिए देना पड़ेगा पैसा

नई दिल्ली। वॉट्सऐप यूजर्स को चैट बैकअप के लिए पैसे देने पड़ेंगे। कंपनी ने पिछले साल ऐलान किया था कि वह चैट बैकअप के लिए गूगल ड्राइव का इस्तेमाल करेगी। इसकी शुरुआत हो चुकी है। वॉट्सऐप ने ऐंड्रॉयड के बीटा वर्जन के लिए इस बदलाव को लागू कर दिया है। अगर आप बीटा यूजर हैं, तो आपका वॉट्सऐप चैट बैकअप अब गूगल ड्राइव पर सेव होना शुरू हो चुका होगा। गूगल अपने यूजर्स को 15जीबी तक का फ्री क्लाउड स्टोरेज देता है। स्टोरेज फुल होने के बाद यूजर्स को गूगल के एक्स्ट्रा क्लाउड स्टोरेज के लिए गूगल वन प्लान का सब्सक्रिप्शन लेना होगा। इस प्लान की शुरुआत मंथली 130 रुपये से होती है।

इस बीटा वर्जन के लिए आया अपडेट

बीटा यूजर वॉट्सऐप की सेटिंग्स में दिए गए चैट बैकअप में जा कर यह चेक कर सकते हैं कि कितना MB या GB डेटा क्लाउड अकाउंट पर स्टोर हुआ है। वॉट्सऐप का यह लेटेस्ट अपडेट बीटा वर्जन नंबर 2.24.3.21 में दिख रहा है। चैट बैकअप को मैनेज करने के लिए यूजर गूगल ड्राइव ऐप के मैनेज स्टोरेज सेक्शन में जा सकते हैं। यहां आप यह जान सकते हैं कि जीमेल, गूगल फोटो और ड्राइव क्लाउड स्टोरेज का कितना स्पेस ले रहे हैं। यहां 'other' का भी ऑप्शन मिलेगा, जिसमें वॉट्सऐप डेटा का बैकअप स्टोर होता है।
क्लाउड सर्विस के लिए स्टॉप कर सकते हैं बैकअप

अगर आप चाहते हैं कि आपका चैट बैकअप पूरी तरह गूगल ड्राइव पर न जाए, तो आप क्लाउड सर्विस के लिए बैकअप को स्टॉप भी कर सकते हैं। इसकी जगह आप नए फोन पर स्विच करते टाइम बिल्ट-इन वॉट्सऐप चैट ट्रांसफर टूल को यूज कर सकते हैं। नए फोन पर डेटा ट्रांसफर करने के लिए जरूरी है कि आपका पुराना और नया फोन ऐक्टिव इंटरनेट कनेक्शन वाले एक ही वाई-फाई नेटवर्क से जुड़ा हो।

बताते चलें कि वॉट्सऐप ने कन्फर्म कर दिया है कि यह बदलाव स्टेबल वर्जन के लिए इस साल के फर्स्ट हाफ में रिलीज हो जाएगा। बदलाव लागू होने के 30 दिन पहले से यूजर्स को चैट बैकअप में इन-ऐप नोटिफिकेशन मिलना शुरू हो जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका