न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यह प्रोटेस्ट किस चीज का था, इस ही दिन को क्यों चुना गया? यही दिन जब हमारी संसद पर हमला हुआ था: हनुमान बेनीवाल

संसद की दर्शक दीर्घा पर कूदने वाले दोनों युवकों की जानकारी सामने आ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक युवक का नाम सागर शर्मा है जबकि दूसरे आरोपी का नाम मनोरंजन है

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 13 Dec 2023 3:47:20

यह प्रोटेस्ट किस चीज का था, इस ही दिन को क्यों चुना गया? यही दिन जब हमारी संसद पर हमला हुआ था: हनुमान बेनीवाल

नई दिल्ली। लोकसभा के भीतर हुई सुरक्षा चूक के मुद्दे पर सबकी नजर है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि जांच के बाद सांसदों को हर जानकारी दी जाएगी। हालांकि फिलहाल उस वक्त संसद में मौजूद रहे सांसदों के बयान सामने आ रहे हैं। राजस्थान के नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल भी सदन में मौजूद थे। वह बताते हैं कि जब एक शख्स उछल-कूद करता हुआ उनके करीब आया तो उसे दबोच लिया गया। वह प्रोटेस्ट करने की बात कह रहा था। विपक्षी नेता इसे बड़ी सुरक्षा चूक बता रहे हैं। आज ही पुरानी संसद पर हमले की बरसी भी है। ऐसे में यह मामला काफी बड़ा माना जा रहा है।

साहब हम प्रोटेस्ट कर रहे हैं…

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने बताया, सुरक्षा गार्ड्स को पहुंचने में वक्त लग रहा था, हम सांसदों ने मिलकर उन लड़कों को पकड़ा, उनमें से एक कह रहा था कि साहब हम प्रोटेस्ट कर रहे हैं, आखिर यह प्रोटेस्ट किस चीज का था। आखिर इस ही दिन को क्यों चुना गया? यही दिन जब हमारी संसद पर हमला हुआ था।”

आखिर कोई चाकू से हमला कर देता तो…

हनुमान बेनीवाल ने सुरक्षा में चूक का मामला उठाते हुए कहा कि जिस तरह वह अंदर आए वह कुछ भी कर सकते थे। बेनीवाल ने कहा, अगर वह किसी भी सांसद के ऊपर चाकू से हमला कर देते तो? यह माहौल देखकर बहुत से सांसदों की तबीयत खराब हो गई थी, उनका मकसद अध्यक्ष की तरफ जाना था, वह चेयर की ओर बढ़ रहे थे, सदन में हड़कंप की स्थिति थी। हनुमान बेनीवाल ने कहा कि हमारे सांसद कमजोर नहीं है हमने उन्हें अच्छे से ठीक कर दिया था।

अब इस मामले के सामने आने के बाद विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है कि आखिर सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक कैसे हो सकती है? राज्यसभा में भी लोकसभा में हुए इस मामले को लेकर आवाज उठाई गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे ने कहा कि यह काफी गंभीर मामला है और इसकी सख्ती से जांच होनी चाहिए।

सामने आई जानकारी

संसद की दर्शक दीर्घा पर कूदने वाले दोनों युवकों की जानकारी सामने आ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक युवक का नाम सागर शर्मा है जबकि दूसरे आरोपी का नाम मनोरंजन है। मनोरंजन कंप्यूटर का छात्र है। वह मैसूर का निवासी है।

इन दोनों को गिरफ्तार किए जाने के बाद दिल्ली पुलिस इन्हें पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन लेकर गई है। सुरक्षा में चूक की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस के कमिश्नर सजय अरोड़ा संसद भवन पहुंच गए हैं।

इससे पहले दिल्ली पुलिस ने संसद भवन के बाहर से दो प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया था। इनमें एक नीलम नाम की महिला है, जिसकी उम्र 42 साल है। दूसरे प्रदर्शनकारी की पहचान 25 वर्षीय अनमोल शिंदे के रूप में हुई है। इन दोनों को ट्रांसपोर्ट भवन के बाहर से गिरफ्तार किया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स