न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दो दिन बाद बदलेगा मौसम, राजस्थान-एमपी में गिरेंगे ओले, उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के बीच होगी बारिश

आईएमडी ने अपने ताजा अपडेट में बताया कि उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में 8 से 10 जनवरी के बीच बारिश का नया दौर आएगा और इस दौरान कुछ राज्यों में ओले भी गिरेंगे। इस वजह से आने वाले दिनों में तापमान और गिरने के आसार हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 06 Jan 2024 11:17:12

दो दिन बाद बदलेगा मौसम, राजस्थान-एमपी में गिरेंगे ओले, उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के बीच होगी बारिश

नई दिल्ली। देश के अधिकांश हिस्सों में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच 8 जनवरी से मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलने वाला है। आईएमडी ने अपने ताजा अपडेट में बताया कि उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में 8 से 10 जनवरी के बीच बारिश का नया दौर आएगा और इस दौरान कुछ राज्यों में ओले भी गिरेंगे। इस वजह से आने वाले दिनों में तापमान और गिरने के आसार हैं। बात पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान की करें तो यहां अगले दो दिनों तक कोल्ड डे से लेकर गंभीर कोल्ड डे की स्थिति रहने की उम्मीद है। वहीं, नोर्थवेस्ट भारत के लोगों को अगले दो दिन घने कोहरे का प्रकोप देखने को मिलेगा। फिर धीरे-धीरे इसमें कमी आ सकती है। वहीं, भारत के दक्षिणी राज्य की बात करें तो तमिलनाडु में 11 जनवरी तक और केरल में 8 जनवरी तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

शीतलहर का सितम जारी रहेगा

दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों नए साल की शुरुआत से शीतलहर का सितम जारी है। दिल्ली के साथ-साथ पंजाब, उत्तरी राजस्थान, हरियाणा से लेकर उत्तराखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के हिमालयी इलाकें घने कोहरे की चादर में लिपटे हुए हैं। आईएमडी के मुताबिक फ़िलहाल देश का तकरीबन आधा हिस्सा शीतलहर की चपेट में है। घने कोहरे के कारण दिल्ली से 26 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। कम दृश्यता के कारण कई विमानों ने देरी से उड़ान भर रही है। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में आने वाले कुछ दिनों में ठंड का कहर बढ़ सकता है।

तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर आठ और नौ जनवरी को हल्की से मध्यम वर्षा या गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक तेलंगाना के आदिलाबाद, कोमाराम भीम आसिफाबाद, मंचेरियल, निर्मल, रंगारेड्डी, हैदराबाद, मेडचल मल्काजगिरी, विकाराबाद, संगारेड्डी और मेडक जिलों में अलग-अलग स्थानों में अगले 24 घंटों के दौरान कोहरा छाये रहने का अनुमान है। इसके अलावा उत्तरी तटीय तमिलनाडु में 07 जनवरी को भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

इन राज्यों में बदलेगा मौसम का मिजाज

देश में आठ जनवरी से नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस दस्तक देगा, जिस वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। आईएमडी ने अपने अपडेट में बताया कि जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में 8 और 9 जनवरी को हल्की बारिश हो सकती है। फिर 8 और 9 जनवरी को गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र के उत्तरी इलाकों में भी तेज बारिश होगी और आंधी तूफान की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा बात राजस्थान की करें तो यहां 8 और 9 जनवरी को और मध्य प्रदेश में 9 जनवरी को ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी