न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आया 5 लाख का वांछित आतंकी मट्‌टू

आतंकी मट्टू पर 5 लाख का इनाम घोषित था। वह जम्मू कश्मीर में कई आतंकी घटनाओं में शामिल था। गुरुवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकवादी जावेद अहमद मट्टू को गिरफ्तार किया है। मट्टू हिजबुल का कमांडर भी है और वह ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान भी जा

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 04 Jan 2024 8:03:25

दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आया 5 लाख का वांछित आतंकी मट्‌टू

नई दिल्ली। पिछले दो माह से जम्मू कश्मीर में आतंकियों के सफाये में जुटी केन्द्र सरकार को आज दिल्ली में एक और बड़ी कामयाबी मिली जब उसने हिजबुल मुजाहिदीन के 5 लाख के वांछित आतंकी मोस्ट वांटेड आतंकवादी जावेद अहमद मट्टू को गिरफ्तार किया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जांच एजेंसियों के साथ कार्रवाई करते हुए इस आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। यह भी बताया गया है कि इसने जम्मू और कश्मीर में कई बड़ी आतंकवादी घटनाओं को अंजाम दिया है। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस से पहले हिजबुल के आतंकी के गिरफ्तार होने को बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

हिजबुल के इस आतंकी के बारे में बताया जा रहा है कि इसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही थी। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी आतंकवादी का नाम जावेद मट्टो है। NIA को भी इस मोस्ट वांटेड अपराधी की तलाश थी। मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि जावेद अहमद मट्टू सोपोर का रहने वाला है। कहा जा रहा है कि वो हिजबुल का कमांडर है। दावा किया जा रहा है कि जावेद अहमद मट्टू पाकिस्तान भी जा चुका है।

A++ श्रेणी का आतंकी है जावेद अहमद

स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस, दिल्ली, एचजीएस धालीवाल ने कहा, 'दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और केंद्रीय एजेंसियों के कोऑर्डिनेशन से A++ श्रेणी के आतंकवादी जावेद मट्टो को पकड़ा गया है। उसके सिर पर 10 लाख का इनाम घोषित किया गया था। उसके पास से पिस्टल, मैग्जीन और चुराई गई गाड़ी बरामद की गई है। पुलिस रिमांड पर लेने के बाद आगे ऐक्शन लिया जाएगा। वो J&K में 5 ग्रेनेड हमले में शामिल था। इसके अलावा वो अलग-अलग घटनाओं में जिनमें 5 पुलिसकर्मियों की हत्या हुई थी उसमें भी शामिल था। इन घटनाओं में दर्जनों पुलिसकर्मी घायल भी हुए थे।'

आतंकी मट्टू पर 5 लाख का इनाम घोषित था। वह जम्मू कश्मीर में कई आतंकी घटनाओं में शामिल था। गुरुवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकवादी जावेद अहमद मट्टू को गिरफ्तार किया है। मट्टू हिजबुल का कमांडर भी है और वह ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान भी जा चुका है। जावेद अहमद मट्टू जम्मू कश्मीर के सोपोर का रहने वाला है। हाल ही में उसके भाई ने घर पर तिरंगा लहराया था, जो काफी वायरल हुआ था। जावेद अहमद मट्टू कई सालों से फरार था और अंडरग्राउंड था।

सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

जनवरी के महीने में ही अयोध्या में राम मंदिर में बड़ा कार्यक्रम होना है। 22 जनवरी को होने वाले इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई अन्य वीआईपी भी शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर भी बड़ा कार्यक्रम का आयोजन होगा। लेकिन उससे पहले राजधानी दिल्ली में प्रतिबंधित संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन के एक आतंकवादी के गिरफ्तार होने से सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं। माना जा रहा है कि सुरक्षा एजेंसियां इस आतंकवादी के पकड़े जाने के बाद और भी सतर्क हो गई हैं।

फिलहाल पुलिस हिजबुल के इस आतंकवादी से पूछताछ करने में जुटी हुई है। बताय जा रहा है कि कई आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के बाद वो अंडरग्राउंड हो गया था। लेकिन अब दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस वांछित आतंकवादी को धर दोबाचा है।

मट्टू के भाई ने लहराया था तिरंगा

मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि सुरक्षा एजेंसियों के टॉप 10 की लिस्ट में आतंकी जावेद अहमद मट्टू भी शामिल था। पिछले साल स्वतंत्रता दिवस के दिन एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में नजर आ रहा था कि जावेद अहमद मट्टू का भाई रईस मट्टो सोपोर में तिरंगा लहरा रहा था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी