न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

काशी विश्वनाथ मंदिर: अब 500 रूपये में मिलेगा मंगला आरती का टिकट, एक तरह के ड्रेस कोड नजर आएंगे पुजारी, बैठक में हुए ये अहम फैसले

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बढ़ते श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए वाराणसी के मंडल आयुक्त सभागार में आयोजित काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की 104वीं बोर्ड बैठक में टिकट के दामों में इजाफा करने का फैसला लिया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 23 Feb 2023 9:02:45

काशी विश्वनाथ मंदिर: अब 500 रूपये में मिलेगा मंगला आरती का टिकट, एक तरह के ड्रेस कोड नजर आएंगे पुजारी, बैठक में हुए ये अहम फैसले

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बढ़ते श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए वाराणसी के मंडल आयुक्त सभागार में आयोजित काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की 104वीं बोर्ड बैठक में टिकट के दामों में इजाफा करने का फैसला लिया गया है। वहीं, बोर्ड बैठक में ट्रस्ट के सदस्यों ने मैदागिन और गोदौलिया पर वाहनों को रोक दिए जाने के कारण दर्शनार्थियों को मंदिर तक पहुंचने में होने वाली समस्याओं का मुद्दा भी उठाया। ऐसे में मंदिर की ओर से पहल करते हुए सुविधा के कार्य कराने की मांग उठी। इस पर ट्रस्ट के सदस्यों सहित सभी अधिकारियों ने इसकी फीजिबिलिटी चेक कराकर नगर निगम या यातायात विभाग का सहयोग लेने की बात कही। बोर्ड मीटिंग में अध्यक्ष प्रो. नागेंद्र पांडेय, मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा, जिलाधिकारी (DM) एस. राजलिंगम, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति, मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) डॉ. सुनील वर्मा मंदिर के ट्रस्टी चंद्रमौली उपाध्याय, पंडित प्रसाद, दीक्षित वेंकट रमन, प्रोफ्रेसर बृजभूषण ओझा उपस्थित रहे।

इतना होगा टिकट

अब मंगला आरती का टिकट 500 रूपये में मिलेगा। पहले इसके लिए 350 रूपये चुकाने पड़ते थे। वहीं, सप्त ऋषि आरती, श्रृंगार भोग आरती, मध्यान्ह भोग आरती का टिकट 300 रूपये का हो जाएगा। पहले 180 रूपये देने पड़ते थे। टिकट की बढ़ी हुई दरें एक मार्च से लागू की जाएंगी। इसके अलावा मंदिर का अपना धार्मिक और सांस्कृतिक कैलेंडर भी होगा और पुजारी अब एक तरह के ड्रेस कोड में दिखेंगे।

बोर्ड मीटिंग में लिए गए ये फैसलें

- श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूरे वर्ष के लिए धार्मिक-सांकृतिक आयोजन के लिए एक कैलेंडर तैयार किया जाएगा।
- एक आंतरिक समिति का गठन कर ट्रस्ट की डायरी मार्च माह में छपवाने की तैयारी करने का भी फैसला लिया गया।
- CEO सुनील कुमार वर्मा ने वर्ष 2022-23 के लिए कुल 105 करोड़ की आय और 40 करोड़ के खर्च का लक्ष्य रखा।
- काशी हिंदू विश्वविद्यालय और संपूर्णानंद संस्कृति विश्वविद्यालय में सबसे ज्यादा नंबर प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को 10,000 रुपए की सालाना स्कॉलरशिप।
- सफाईकर्मियों समेत अन्य कार्मिकों का महंगाई भत्ता बढ़ाया जाएगा।
- कर्मचारियों और अर्चकों की सेवा नियमावली को अंतिम रूप देने के लिए बनाई गई कमेटी को एक माह का समय दिया गया।
- केनरा बैंक से सीएसआर से प्राप्त फंड से मंदिर चौक पर प्री-फ़ैब्रिकेटेड कवरिंग शेड लगाए जाने के फैसले पर मुहर लगाई।
- मंदिर में एकरूपता लाने के लिए पुजारियों, अर्चकों के लिए ड्रेस कोड निर्धारित कर 2 सेट ट्रस्ट की ओर से उनको दिए जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS देशों ने सर्वसम्मति से मंजूर की नई दिल्ली घोषणा, पीएम मोदी ने 20 साल पूरे होने पर जारी किए दो डाक टिकट
BRICS देशों ने सर्वसम्मति से मंजूर की नई दिल्ली घोषणा, पीएम मोदी ने 20 साल पूरे होने पर जारी किए दो डाक टिकट
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद सामने आया ये वीडियो
ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद सामने आया ये वीडियो
21 केस, फर्जी पासपोर्ट और विदेश में फरारी... कैसे मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत दलम?
21 केस, फर्जी पासपोर्ट और विदेश में फरारी... कैसे मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत दलम?
RJD में प्रत्याशी चयन को लेकर रोहिणी आचार्य की नाराजगी, पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र पर उठाया सवाल
RJD में प्रत्याशी चयन को लेकर रोहिणी आचार्य की नाराजगी, पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र पर उठाया सवाल
गणेश उत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाई कोर्ट की फटकार, पुणे प्रशासन ने घटाकर 2 दिन किया
गणेश उत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाई कोर्ट की फटकार, पुणे प्रशासन ने घटाकर 2 दिन किया
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, 36वें दिन भी कमाई में दिखा दम
'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, 36वें दिन भी कमाई में दिखा दम