Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सितारे ज़मीन पर की एंट्री से लड़खड़ाई हाउसफुल 5, 15वें दिन की कमाई ने सबको चौंकाया

‘हाउसफुल 5’ ने अपने रिलीज़ के 15वें दिन यानी शुक्रवार को केवल 1.85 करोड़ रुपये की कमाई की। यह फिल्म की अब तक की सबसे कम दैनिक कमाई मानी जा रही है। इसके साथ ही फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 169.95 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 21 Jun 2025 3:41:16

सितारे ज़मीन पर की एंट्री से लड़खड़ाई हाउसफुल 5, 15वें दिन की कमाई ने सबको चौंकाया

बॉलीवुड की दो बड़ी फिल्मों के आमने-सामने आने से बॉक्स ऑफिस पर गर्मी बढ़ गई है। एक तरफ है अक्षय कुमार और अभिषेक बच्चन की मल्टीस्टारर फिल्म ‘हाउसफुल 5’, तो दूसरी तरफ आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’। 20 जून को जैसे ही आमिर की फिल्म सिनेमाघरों में उतरी, वैसे ही ‘हाउसफुल 5’ की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई।

‘हाउसफुल 5’ ने पहले हफ्ते में लूटा दर्शकों का दिल

‘हाउसफुल 5’ को 6 जून 2025 को रिलीज़ किया गया था। फिल्म ने पहले ही दिन 24 करोड़ की शानदार ओपनिंग की थी और शुरुआती हफ्ते में लगातार अच्छी कमाई दर्ज की। अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख जैसे सितारों की कॉमेडी और स्टार पावर ने दर्शकों को थिएटर तक खींच लाने में बड़ी भूमिका निभाई। समीक्षकों से भी फिल्म को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली।

बॉक्स ऑफिस पर आई नई चुनौती—‘सितारे ज़मीन पर’


20 जून को आमिर खान की फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जो एक गंभीर सामाजिक विषय पर आधारित है। आमिर खान की दमदार स्क्रिप्ट और अभिनय के चलते फिल्म को शुरुआत से ही काफी चर्चा मिल रही थी। जैसे ही यह फिल्म रिलीज हुई, ‘हाउसफुल 5’ की कमाई में बड़ा झटका देखने को मिला।

15वें दिन की कमाई में भारी गिरावट


फिल्म ट्रेड वेबसाइट Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, ‘हाउसफुल 5’ ने अपने रिलीज़ के 15वें दिन यानी शुक्रवार को केवल 1.85 करोड़ रुपये की कमाई की। यह फिल्म की अब तक की सबसे कम दैनिक कमाई मानी जा रही है। इसके साथ ही फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 169.95 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।
अब तक का डेवाइज कलेक्शन (भारत में):

डे 1: ₹24 करोड़

डे 2: ₹31 करोड़

डे 3: ₹32 करोड़

डे 4: ₹13 करोड़

डे 5: ₹11.25 करोड़

डे 6: ₹8.5 करोड़

डे 7: ₹7 करोड़

डे 8: ₹6 करोड़

डे 9: ₹9.5 करोड़

डे 10: ₹11.5 करोड़

डे 11: ₹3.75 करोड़

डे 12: ₹4.25 करोड़

डे 13: ₹3 करोड़

डे 14: ₹2.85 करोड़

डे 15: ₹1.85 करोड़

क्या आगे टिक पाएगी ‘हाउसफुल 5’?

फिल्म की शुरुआत जितनी दमदार रही, अब उतनी ही तेजी से इसकी कमाई गिर रही है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर ‘हाउसफुल 5’ को दो सौ करोड़ क्लब में शामिल होना है तो आने वाले दिनों में इसे वीकेंड पर बेहतर प्रदर्शन करना होगा। हालांकि, ‘सितारे ज़मीन पर’ जैसी फिल्म की मौजूदगी में यह आसान नहीं दिख रहा।

‘हाउसफुल 5’ एक मनोरंजक और भीड़ खींचने वाली फिल्म जरूर है, लेकिन आमिर खान की सामाजिक संदेश वाली फिल्म के सामने इसका टिक पाना मुश्किल हो सकता है। अब सबकी निगाहें शनिवार और रविवार के कलेक्शन पर टिकी हैं, जो तय करेंगे कि क्या अक्षय कुमार की यह फिल्म लंबी रेस की खिलाड़ी बन पाएगी या नहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका