न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इंटरनेशनल योग दिवस 2025 : मलाइका-अर्जुन सहित इन दिग्गज सितारों ने योग करने के साथ दिया यह खास संदेश

आज शनिवार (21 जून) को पूरी दुनिया इंटरनेशनल योग दिवस मना रही है। आम हो या खास सब योग कर इसका महत्व बता रहे हैं। जबरदस्त...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 21 Jun 2025 2:00:46

इंटरनेशनल योग दिवस 2025 : मलाइका-अर्जुन सहित इन दिग्गज सितारों ने योग करने के साथ दिया यह खास संदेश

आज शनिवार (21 जून) को पूरी दुनिया इंटरनेशनल योग दिवस मना रही है। आम हो या खास सब योग कर इसका महत्व बता रहे हैं। जबरदस्त फिटनेस के लिए मशहूर मलाइका अरोड़ा ने गुरुग्राम में योग किया। उन्होंने कहा कि योग ने मेरे जीवन को आकार देने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मुझे योग करने से खुशी मिलती है। मुझे लगता है कि आज के समय में लोगों को तनाव दूर करने के तरीके खोजने चाहिए, चाहे योग करना हो या स्विमिंग करना। ऐसा तरीका या कुछ खोजें जो आपके लिए काम करे और अपने लिए समय निकालें जहां आप तनाव मुक्त हो सकें और खुद से प्यार कर सकें। एक्टर अर्जुन कपूर ने मुंबई में योगाभ्यास में हिस्सा लेते हुए कहा कि मुझे बहुत खुशी और गर्व है कि हम सब इसे एक साथ मनाते हैं।

मुझे लगता है कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों ही सबसे महत्वपूर्ण हैं। भारत को इसे गर्व के साथ मनाना चाहिए क्योंकि यह हमसे ही दुनिया में गया है। अपनी आगामी फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ के प्रमोशन में जुटे एक्टर व डायरेक्टर अनुपम खेर ने न्यूयॉर्क में टाइम्स स्क्वायर के सामने आयोजित योगाभ्यास में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि मैं 11वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित स्थान टाइम्स स्क्वायर पर आकर बेहद खुश हूं, जिसकी शुरुआत 11 साल पहले हमारे प्रिय प्रधानमंत्री ने की थी। मेरे दादाजी एक योग शिक्षक थे। इसलिए मैंने अपने पूरे जीवन में इसे होते देखा है।

बॉलीवुड की सबसे फिट एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में योग का महत्व बताया और कहा कि यह हमारे जीवन के लिए कितना जरूरी है। अभिनेत्री कंगना रनौत ने योग करने की नई पुरानी-तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह योगासान करती दिख रही हैं। दिवंगत ऋषि कपूर की पत्नी अभिनेत्री नीतू सिंह ने बेटी रिद्धिमा के साथ अलोम-विलोम और ध्यान योग की एक तस्वीर शेयर कर लोगों को विश किया। दीपिका पादुकोण ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें तरह-तरह के योगासन नजर आ रहे हैं। साथ ही शिल्पा ने लोगों को इसे करने की सलाह भी दी है। नेहा धूपिया ने अपने बच्चों और योग प्रशिक्षक के साथ योग करते हुए पोस्ट शेयर की। राजकुमार राव ने इंस्टाग्राम पर योग का अभ्यास करते हुए खुद की तस्वीरें शेयर की।

धर्मेंद्र ने कहा, योग सेहत के लिए बेहद अच्छा और है कई बीमारियों का इलाज भी

गुजरे जमाने के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (89) ने भी योग के महत्व के बारे में बात की। उन्होंने एएनआई से बात करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी ने की थी और विदेशों के कई लोग इसका पेटेंट कराना चाहते थे, लेकिन उन्होंने इसकी अनुमति नहीं दी। हमारी सभ्यता प्राचीन है और ये परंपरा बहुत लंबे समय से चली आ रही है। ये सेहत के लिए बेहद अच्छा है और कई बीमारियों का इलाज भी है। कई लोग मुझे बूढ़ा कहते हैं, लेकिन मैं अभी भी जवान हूं।

धर्मेंद्र की पत्नी एक्ट्रेस व भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने मथुरा में योग किया। साथ ही उन्होंने कहा कि हर किसी को योग करना चाहिए। योग हमारे जीवन के लिए महत्वपूर्ण है और शरीर को फिट रखने के लिए यह बहुत जरूरी है। मैं हमेशा इसे करती हूं। मेरे घुटने में थोड़ी समस्या है और मैं कुछ आसन पूरी तरह से नहीं कर पाती, लेकिन मैं योग करती हूं। एक्ट्रेस नुसरत भरुचा ने मुंबई में महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस के साथ योग किया। एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह और उनके पति एक्टर व फिल्ममेकर जैकी भगनानी ने दिल्ली में फिट इंडिया कार्यक्रम में हिस्सा ले योग किया।

एक्टर आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिर कश्यप ने अपनी अष्टांग योग की मुद्रा में तस्वीर शेयर कर लिखा है, “नया प्यार मिल गया, मैंने जीवनभर योग नहीं किया और अब इसे अपना लिया है। यह आध्यात्मिक, शारीरिक और भावनात्मक रूप से परिवर्तनकारी है।” एक्ट्रेस हिना खान ने समंदर किनारे से अपनी योग की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “परफेक्ट व्यू के साथ योग, ब्रीथ वर्क, मेडिटेशन सबकुछ है, अपने लिए करो।”

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी