न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

परमाणु ठिकाने पर हमले से मिडिल ईस्ट में मचेगा हाहाकार!, ईरान-इजरायल जंग पर IAEA की चेतावनी

इजरायल-ईरान के बीच बढ़ते युद्ध के बीच IAEA प्रमुख राफेल ग्रॉसी ने चेताया कि अगर बुशहर परमाणु संयंत्र पर हमला हुआ, तो मिडिल ईस्ट में रेडिएशन से भरी परमाणु आपदा आ सकती है। जानें पूरी रिपोर्ट।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 21 Jun 2025 12:19:21

परमाणु ठिकाने पर हमले से मिडिल ईस्ट में मचेगा हाहाकार!, ईरान-इजरायल जंग पर IAEA की चेतावनी

इजरायल और ईरान के बीच इस वक्त तनाव चरम पर है और जंग अपने भीषण रूप में जारी है। इजरायल की मंशा साफ है—वह ईरान के परमाणु ठिकानों को पूरी तरह से नष्ट करना चाहता है। इसी बीच, हालात को और गंभीर बनाते हुए संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था IAEA (International Atomic Energy Agency) के प्रमुख राफेल ग्रॉसी ने एक बड़ी और चिंता बढ़ाने वाली चेतावनी दी है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा है कि अगर ईरान के बुशहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र को निशाना बनाया गया, तो पूरा मिडिल ईस्ट रेडिएशन से भरी हुई एक विनाशकारी परमाणु आपदा की चपेट में आ सकता है।

रेडिएशन का डरावना खतरा मंडरा रहा है

ग्रॉसी ने बताया कि बीते कुछ घंटों में मिडिल ईस्ट के कई देशों ने उनसे संपर्क किया और अपनी गंभीर चिंताओं को साझा किया है। उन्होंने यह भी कहा कि भले ही अभी तक रेडिएशन लीक का कोई संकेत नहीं मिला है, लेकिन यदि बुशहर पर हमला होता है तो बड़ी मात्रा में रेडियोएक्टिव तत्व वातावरण में फैल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इससे पैदा होने वाला खतरा केवल एक देश तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसका प्रभाव कई देशों पर पड़ सकता है।

गौर करने वाली बात है कि 13 जून को इजरायल ने अचानक ईरान पर हमला कर दिया था। इस हमले में उसने ईरान के सैन्य ठिकानों के साथ-साथ उसके परमाणु कार्यक्रम से जुड़े वैज्ञानिकों और जनरलों को भी निशाना बनाया।

वॉशिंगटन स्थित ईरानी मानवाधिकार संगठन के अनुसार, अब तक 657 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें 263 आम नागरिक शामिल हैं। इसके अलावा 2,000 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। इधर, इजरायली सेना का कहना है कि जवाबी कार्रवाई में ईरान ने 450 मिसाइलें और करीब 1,000 ड्रोन दागे हैं, जिससे इजरायल में 24 लोगों की जान जा चुकी है और सैकड़ों घायल हैं।

बुशहर रिएक्टर पर हमले के नतीजे हो सकते हैं भयावह

बुशहर, जो दक्षिणी ईरान में स्थित है, मिडिल ईस्ट का पहला सिविलियन न्यूक्लियर रिएक्टर है और यहां हजारों किलोग्राम रेडियोधर्मी पदार्थ मौजूद हैं। राफेल ग्रॉसी का कहना है कि यदि यहां हमला होता है और पावर सप्लाई लाइनों को नुकसान पहुंचता है, तो इसके परिणाम बहुत ही विनाशकारी होंगे। ऐसी स्थिति में बुशहर के आसपास कई सौ किलोमीटर तक के इलाके को खाली कराना पड़ सकता है। आम नागरिकों को रेडिएशन के असर से बचाने के लिए आयोडीन की गोलियों का सेवन कराना होगा और खाद्य आपूर्ति तक पर असर पड़ सकता है।

इजरायल का सख्त रुख—नेतन्याहू ने जताया संकल्प

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी अपने इरादे साफ कर दिए हैं। उन्होंने कहा है कि उनका देश ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले तब तक करता रहेगा, जब तक वह ईरान के पूरे परमाणु कार्यक्रम को ध्वस्त नहीं कर देता। नेतन्याहू ने इस खतरे को वैश्विक स्तर पर सबसे बड़ा बताया। हालांकि, ईरान की तरफ से कहा गया है कि उसका परमाणु कार्यक्रम पूरी तरह से शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत