Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

डबल फीस लेकर लौटे माधव मिश्रा! क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4 के लिए पंकज त्रिपाठी को मिले कितने करोड़, जानकर रह जाएंगे हैरान

पंकज त्रिपाठी ने वेब सीरीज ‘क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4’ के लिए अपनी फीस को दोगुना कर 10 करोड़ रुपये कर दी है। जानिए हर एपिसोड के लिए उन्हें कितनी फीस मिली, कहानी में क्या नया है और किन कलाकारों ने निभाए अहम किरदार।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 21 Jun 2025 10:35:04

डबल फीस लेकर लौटे माधव मिश्रा! क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4 के लिए पंकज त्रिपाठी को मिले कितने करोड़, जानकर रह जाएंगे हैरान

पंकज त्रिपाठी एक बार फिर अपनी चर्चित वेब सीरीज क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4 में धमाकेदार वापसी कर चुके हैं। फैंस को उनका ‘माधव मिश्रा’ वाला सादा लेकिन दमदार अंदाज़ बेहद पसंद आ रहा है। बीते सीजन की जबरदस्त कामयाबी के बाद चौथे सीजन में भी हाई प्रोफाइल मर्डर मिस्ट्री को कोर्टरूम ड्रामा के रूप में शानदार ढंग से पेश किया गया है। और इसमें सबसे ज़्यादा चर्चा जिस बात की हो रही है, वो है पंकज त्रिपाठी की फीस। क्या आपने सुना कि इस बार उन्होंने अपनी फीस को डबल कर दिया है?

पंकज त्रिपाठी की बढ़ी हुई फीस बनी सुर्खी


वनइंडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, क्रिमिनल जस्टिस सीजन 3 के लिए पंकज त्रिपाठी ने करीब 4 करोड़ रुपये लिए थे। लेकिन चौथे सीजन के लिए उन्होंने अपनी फीस बढ़ाकर पूरे 10 करोड़ रुपये कर दी है! यानी हर एपिसोड के लिए करीब 1.25 करोड़ रुपये – जो दर्शाता है कि अब वे केवल अभिनय से नहीं, फीस से भी 'हाई प्रोफाइल' हो चुके हैं।
जब लेखक ने की पंकज त्रिपाठी की दिल से तारीफ

इस सीरीज की दिलचस्प स्क्रिप्ट संदीप जैन ने लिखी है। उन्होंने कहा, "मैं कल्पना भी नहीं कर सकता कि पंकज त्रिपाठी की जगह कोई और माधव मिश्रा को निभा सकता। उनके किरदार में जो मासूमियत और सादगी है, वो स्क्रीन पर खुद-ब-खुद उतर आती है। जब वह ‘साधारण आदमी’ जैसे संवाद बोलते हैं, तो ऐसा लगता है जैसे वो अपने जीवन से बोल रहे हों, किरदार से नहीं।"

नई मर्डर मिस्ट्री और दमदार कास्टिंग

इस बार कहानी रोशनी सलूजा की हत्या की गुत्थी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे आशा नेगी ने निभाया है। साथ ही इस सीजन में मोहम्मद जीशान अय्यूब, सुरवीन चावला, मीता वशिष्ठ, श्वेता बसु प्रसाद, खुशबू अत्रे और बरखान सिंह जैसे शानदार कलाकार भी नज़र आ रहे हैं।

हर गुरुवार को रिलीज़ हो रहे एपिसोड्स दर्शकों को कहानी से बांधे रख रहे हैं और ‘माधव मिश्रा’ की सादगी एक बार फिर लोगों के दिलों पर राज कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका