न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

DGCA का बड़ा एक्शन, एयर इंडिया की लापरवाही पर 3 वरिष्ठ अधिकारी बर्खास्त

DGCA ने एयर इंडिया की लापरवाही पर बड़ा एक्शन लेते हुए तीन वरिष्ठ अधिकारियों को हटाने के निर्देश दिए हैं। अहमदाबाद हादसे के बाद 10 दिनों में रिपोर्ट मांगी गई है। एयरलाइन की सुरक्षा प्रक्रियाओं में सुधार की चेतावनी दी गई है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 21 Jun 2025 2:40:05

 DGCA का बड़ा एक्शन, एयर इंडिया की लापरवाही पर 3 वरिष्ठ अधिकारी बर्खास्त

DGCA ने एयर इंडिया में क्रू शेड्यूलिंग और रोस्टरिंग को लेकर बरती गई गंभीर लापरवाहियों को नजरअंदाज नहीं किया है। इसे लेकर नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने सख्त रुख अपनाते हुए एयर इंडिया के तीन वरिष्ठ अधिकारियों को उनकी वर्तमान जिम्मेदारियों से हटाने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

सूत्रों के मुताबिक, ये तीनों अफसर ऑपरेशनल स्तर पर की गई चूक के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार माने गए हैं। DGCA ने साफ किया है कि अब इन अधिकारियों को किसी भी प्रकार के क्रू प्रबंधन से जुड़े कार्यों से दूर रखा जाएगा, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न दोहराई जाएं।

इसके अलावा DGCA ने एयर इंडिया को यह निर्देश भी दिया है कि इन अधिकारियों के खिलाफ आंतरिक अनुशासनात्मक कार्यवाही तुरंत शुरू की जाए। साथ ही इसकी प्रगति और नतीजों की जानकारी 10 दिनों के भीतर लिखित रिपोर्ट के रूप में DGCA को सौंपी जाए। यह कदम यह सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है कि एयरलाइन अपने सुरक्षा मानकों और संचालन की पारदर्शिता तथा जवाबदेही बनाए रखे।

अहमदाबाद हादसे के बाद हुआ बड़ा फैसला

12 जून को एक भीषण हादसे में एयर इंडिया की फ्लाइट, जो अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए रवाना हो रही थी, टेकऑफ के दौरान असंतुलित हो गई और पास की मेडिकल कॉलेज की इमारत से टकरा गई। इस हादसे ने पूरे देश को हिला कर रख दिया।

242 यात्रियों में से 241 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना इसलिए और भी ज्यादा भयावह बन गई क्योंकि विमान के टकराने के समय मेडिकल कॉलेज की कैंटीन में कई डॉक्टर लंच कर रहे थे, जिनमें से कुछ की मौके पर ही मौत हो गई।

इस हादसे के बाद DGCA अब बेहद सख्त हो गया है। उसने एयर इंडिया को कड़े शब्दों में कहा है कि वह अपनी फ्लाइट शेड्यूलिंग और रोस्टरिंग प्रक्रिया में जरूरी सुधार करे ताकि इस तरह की भयावह घटनाएं दोबारा न हों। साथ ही DGCA ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि अब उड़ान सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल