न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

केन्द्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने लगाया केजरीवाल सरकार पर आरोप, दिल्ली जल बोर्ड में भी किया घोटाला

केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने केजरीवाल सरकार द्वारा दिल्ली जल बोर्ड में भी घोटाला करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि केजरीवाल सरकार के कार्यकाल में दिल्ली में टैंकर माफिया पूर्ववर्ती शीला दीक्षित सरकार की तुलना में और ज्यादा मजबूत हो गया है और हालत यह हो गई है कि आम आदमी पार्टी ने सबको भ्रष्टाचार करने की खुली छूट दे रखी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 18 Nov 2023 9:26:17

केन्द्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने लगाया केजरीवाल सरकार पर आरोप, दिल्ली जल बोर्ड में भी किया घोटाला

नई दिल्ली। दिल्ली में सत्तारूढ़ आप सरकार को इन दिनों केन्द्र द्वारा लगाए जा रहे आरोपों के चलते काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आप सरकार के दो मंत्री पहले से ही शराब घोटाले में जेल में बंद हैं और स्वयं मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को ईडी इस मामले में एक बार पूछताछ के लिए अपने यहाँ बुला चुका है। यह दूसरी बात है कि अरविन्द केजरीवाल उनके पास गए नहीं। अब ईडी उन्हें दूसरा नोटिस जारी करने की तैयारी में है। अभी इस आरोप से आप मुक्त भी नहीं हुई कि केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने केजरीवाल सरकार द्वारा दिल्ली जल बोर्ड में भी घोटाला करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि केजरीवाल सरकार के कार्यकाल में दिल्ली में टैंकर माफिया पूर्ववर्ती शीला दीक्षित सरकार की तुलना में और ज्यादा मजबूत हो गया है और हालत यह हो गई है कि आम आदमी पार्टी ने सबको भ्रष्टाचार करने की खुली छूट दे रखी है।

उन्होंने दिल्ली जल बोर्ड में 3,753 करोड़ रुपए का घोटाला करने का आरोप लगाया।

भाजपा मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने सभी भ्रष्टाचारियों को लूट की खुली छूट दे रखी है। आकाश से लेकर पाताल तक जहां जो लूट मचानी है मचा ले, जहां जो लूटना है लूट लें। आम आदमी पार्टी दिल्ली की जनता को लगातार धोखा दे रही है और अब भाजपा ने आप का एक और घोटाला पकड़ लिया है।

लेखी ने दिल्ली जल बोर्ड में बड़े घोटाले का आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली में उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ी, मीटर बढ़े और खपत भी बढ़ी लेकिन कमाई कम हो गई। आखिर यह पैसा कहां गया? एफडीआर कहां गायब हो गई? उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में 600 करोड़ रुपए के 12 हजार वर्क ऑर्डर तो दिए गए लेकिन टेंडर प्रक्रिया जारी करने से बचने के लिए पांच लाख रुपए से कम के वर्क ऑर्डर अलग-अलग दिए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि 1,601 करोड़ रुपए का फंड किताबों में अनस्पेंट दिखाया गया और वो कहां है, किसी को कुछ पता नहीं। 135 करोड़ के टर्म डिपॉजिट का पता ही नही चल रहा है। 1,167 करोड़ रुपए का अंतर स्टेटमेंट में नजर आ रहा है और 107 करोड़ रुपए की बड़ी राशि बट्टे खाते में डाल रखी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली जल बोर्ड का यह घोटाला 3,753 रुपए का है।

लेखी ने कहा कि शीला दीक्षित सरकार पर टैंकर माफिया का आरोप लगाकर केजरीवाल सरकार सत्ता में आई थी, लेकिन वह टैंकर माफिया आज भी काम कर रहा है, बल्कि पहले से ज्यादा मजबूत हुआ है। जिस गली में पानी की पाइप नहीं बिछाई गई है उस हर गली से टैंकर माफिया 10 हजार रुपया वसूल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स