न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोचिंग संस्थान हादसे पर राज्यसभा में बोले केन्द्रीय शिक्षा मंत्री, हमें जिम्मेदारी लेनी होगी

उन्होंने अपने बयान में राज्यसभा को सम्बोधित करते हुए कहा, यदि केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई एडवाइजरी लागू की गई होती तो कोचिंग सेंटर में ऐसा दुखद हादसा नहीं होता। उन्होंने दिल्ली के राजेंद्र नगर में हुए हादसे को अत्यंत संवेदनशील और कष्ट देने वाला बताया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 29 Jul 2024 6:24:28

कोचिंग संस्थान हादसे पर राज्यसभा में बोले केन्द्रीय शिक्षा मंत्री, हमें जिम्मेदारी लेनी होगी

नई दिल्ली । बीते शनिवार को दिल्ली के ओल्ड राजिंदर नगर में स्थित राव आईएएस कोचिंग सेन्टर के बेसमेंट बारिश का पानी भर जाने के कारण तीन युवा छात्रों की मौत हो गई थी। इस मामले को लेकर अब काफी विवाद हो गया है। हालांकि MCD ने तत्काल प्रभाव से सख्त कदम उठाते हुए ऐसे 13 कोचिंग संस्थानों को सील कर दिया है जो बेसमेंट में चल रहे थे। पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक 7 जनों को गिरफ्तार किया है और वहीं दूसरी ओर अग्निशमन विभाग ने बिल्डिंग की एनओसी रद्द करने का निर्णय ले लिया है।

इस मामले पर आज राज्यसभा में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने अपनी बात रखी। उन्होंने अपने बयान में राज्यसभा को सम्बोधित करते हुए कहा, यदि केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई एडवाइजरी लागू की गई होती तो कोचिंग सेंटर में ऐसा दुखद हादसा नहीं होता। उन्होंने दिल्ली के राजेंद्र नगर में हुए हादसे को अत्यंत संवेदनशील और कष्ट देने वाला बताया।

उन्होंने कहा कि हम विश्व में एक नई शक्ति बनकर उभर रहे हैं, ऐसे में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोई घटना घटती है तो सभी के मन में चिंता होती है। 27 जुलाई को दिल्ली में जो घटना हुई, उस पर हम जितना भी खेद प्रकट करें, पीड़ित परिवारों की भरपाई नहीं हो सकेगी। लापरवाही तो हुई है, किसी न किसी को तो उत्तर देना पड़ेगा, दायित्व लेना पड़ेगा, इस घटना की जिम्मेदारी लेनी पड़ेगी।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि हम सरकार में हैं, कोचिंग सेंटर के संबंध में कुछ दायित्व हमारा भी बनता है। शिक्षा, राज्य और केंद्र सरकार दोनों का ही विषय है। कोचिंग सेंटर्स की व्यवस्था और प्रबंधन कैसा होना चाहिए, पिछले कई सालों से इस पर चर्चा हो रही है। 2017, 2019, 2020, 2024 में निरंतर रूप से भारत सरकार सभी राज्यों को इस संबंध में मार्गदर्शिका भेजती आ रही है। कोचिंग सेंटर की व्यवस्था कैसी होनी चाहिए, इसको लेकर जानकारी व सुझाव राज्यों को दिए गए हैं। इनमें बताया गया है कि कोचिंग सेंटर का रजिस्ट्रेशन होना चाहिए, उनका न्यूनतम स्टैंडर्ड रिक्वायरमेंट, निरंतर मॉनिटरिंग, वहां पढ़ने वाले छात्रों के संबंध में क्या-क्या सेफगार्ड होने चाहिए, नियमों का उल्लंघन होने पर पेनाल्टी की व्यवस्था क्या हो।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि बिहार, गोवा, मणिपुर, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश ने कोचिंग सेंटर्स को लेकर अपने-अपने राज्यों की एक व्यवस्था भी बनाई है। जनवरी 2024 में ही हमने सभी राज्यों को कोचिंग सेंटर के संबंध में एक एडवाइजरी भेजी थी। अगर उस एडवाइजरी का सही तरीके से पालन किया गया होता तो शायद (दिल्ली के राजेंद्र नगर स्थित कोचिंग में) आज की यह घटना नहीं होती। जिम्मेदारी लेनी होगी, हम इससे भाग नहीं सकते हैं। दायित्व से भागने से कोई फायदा नहीं होता है।

शिक्षा मंत्री ने राज्यसभा में बोलते हुए कहा कि कुछ मित्रों ने यहां भारत की शिक्षा व्यवस्था पर प्रश्न उठाए हैं। कोचिंग आखिर होता क्यों है, इस पर भी प्रश्न उठाए हैं। 1835 में अंग्रेजों ने, मैकाले ने, भारतीय सभ्यता को, इस महान देश को, लंबे समय तक गुलामी में रखने के लिए ब्रिटिश संसद में एक बहस की थी। कुछ लोगों के मन में उस मैकाले का भूत अभी भी चढ़ा है। सरकार खुले मन से शिक्षा को लेकर लोकसभा और राज्यसभा में किसी भी विषय पर चर्चा के लिए तैयार है। मनमोहन सिंह की सरकार में 19 मार्च 2010 को कैबिनेट में एक बिल पर फैसला हुआ। उस बिल का नाम 'प्रोहिबिशन ऑफ अनफेयर प्रैक्टिस इन टेक्निकल एंड मेडिकल एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन यूनिवर्सिटी बिल 2010' है।

धर्मेंद्र प्रधान ने प्रश्न किया कि आखिर तब की सरकार पर क्या दबाव था? किसका दबाव था कि इस बिल को कानून में परिवर्तित नहीं किया गया? हमने अब जाकर कानून बनाया है। कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला के आरोपों का जवाब देते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि वर्ष 2004 से 2014 तक हरियाणा में उनकी सरकार थी। उनकी सरकार में 11 विभिन्न परीक्षाएं हुई थी। न्यायालय द्वारा सभी परीक्षाएं रिजेक्ट हुई थी। राजस्थान पेपर लीक की फैक्ट्री बन गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका