न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एथिक्स कमेटी की बैठक में जमकर हुआ हंगामा, वॉकआउट कर गए विपक्षी दलों के सांसद

बैठक के बाद जो वीडियो सामने आया है उसमें विपक्षी सांसद काफी गुस्से में निकलते नजर आए हैं। कमेटी के सदस्य और बहुजन समाजवादी पार्टी के सांसद दानिश अली ने कहा कि ये पूछा जा रहा था कि कौन किसके साथ बात करता, क्या बात करता है ये सब पूछे जा रहे थे। महिला से अनैतिक सवाल किए जा रहे थे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 02 Nov 2023 4:41:40

एथिक्स कमेटी की बैठक में जमकर हुआ हंगामा, वॉकआउट कर गए विपक्षी दलों के सांसद

नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा पर सवाल के बदले पैसे लेने के आरोप के मामले में गुरुवार 2 नवंबर को एथिक्स कमेटी की बैठक हुई। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ और विपक्ष दलों के सांसदों ने मीटिंग से वॉकआउट कर दिया। महुआ मोइत्रा भी बैठक से बाहर आ गईं।

एबीपी न्यूज के अनुसार मोइत्रा समेत अन्य सांसदों ने आरोप लगाया कि चेयरमैन और भाजपा के सांसद विनोद कुमार सोनकर अनैतिक सवाल पूछे रहे थे। इस कारण बैठक के दौरान हंगामा हुआ।

विपक्षी सांसदों ने क्या कहा?

बैठक के बाद जो वीडियो सामने आया है उसमें विपक्षी सांसद काफी गुस्से में निकलते नजर आए हैं। कमेटी के सदस्य और बहुजन समाजवादी पार्टी के सांसद दानिश अली ने कहा कि ये पूछा जा रहा था कि कौन किसके साथ बात करता, क्या बात करता है ये सब पूछे जा रहे थे। महिला से अनैतिक सवाल किए जा रहे थे।

कमेटी में 15 सदस्य होते हैं। इनको लोकसभा स्पीकर ओम बिरला चुनते हैं। इससे पहले सूत्रों ने बताया कि एथिक्स कमेटी में मोइत्रा लगातार दोहरा रहीं थी कि यह पूरा मामला उनका निजी है, इसको लेकर कमेटी में चर्चा की जरूरत नहीं है। मोइत्रा ने सवाल उठाते हुए पूछा कि निजी तौर पर उनको उनके किसी दोस्त से गिफ्ट मिलता है तो यह मामला एथिक्स कमेटी के सामने कैसे लाया जा सकता है।

क्या आरोप है?

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने हाल ही में आरोप लगाया था कि मोइत्रा ने लोकसभा में सवाल करने के लिए कारोबारी दर्शन हीरानंदानी से पैसे लिए हैं। उन्होंने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को लिखे लेटर में दावा किया कि मोइत्रा ने हाल की दिन में 61 में 50 सवाल अडानी ग्रुप से जुड़े हुए किए थे।

दर्शन हीरानंदानी ने क्या कहा था?

निशिकांत दुबे के आरोप के बाद दर्शन हीरानंदानी का एक साइन किया हुआ एफिडेविट सामने आया। इसमें हीरानंदानी ने दावा किया कि मोइत्रा ने अडानी ग्रुप के मामले में पीएम मोदी की छवि खराब करने के लिए पैसे लिए। मोइत्रा को कई गिफ्ट भी दिए।

कमेटी के सामने रखी ये मांग

महुआ मोइत्रा ने पेशी से पहले बुधवार को ट्वीट कर एथिक्स कमेटी के सामने मांग रखी है कि वह दर्शन हीरानंदानी की सही तरीके से जांच चाहती हैं। महुआ मोइत्रा पर आरोप है कि उन्होंने कारोबारी से पैसे लेकर संसद में सवाल पूछे और संसद का अपना लॉग इन पासवर्ड भी उनसे साझा किया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने

निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे

Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने

श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन

'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके

दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट

पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला

राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग

सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन

Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे

चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़

साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया

जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी

मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स