Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर भारत के राज्य कंपकंपाती ठंड की चपेट में, कश्मीर में प्रचंड शीत लहर, राजस्थान-दिल्ली में घना कोहरा

देश की राजधानी दिल्ली सहित पूरा उत्तर भारत शीतलहर और कोहरे की चपेट में है। दिल्ली के अलावा राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों में बीते कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड का कहर जारी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 02 Jan 2024 6:44:45

उत्तर भारत के राज्य कंपकंपाती ठंड की चपेट में, कश्मीर में प्रचंड शीत लहर, राजस्थान-दिल्ली में घना कोहरा

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली सहित पूरा उत्तर भारत शीतलहर और कोहरे की चपेट में है। दिल्ली के अलावा राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों में बीते कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। घने कोहरे के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात काफी प्रभावित हो रहे हैं। कम दृश्यता के कारण हादसे भी हो रहे हैं। कोहरे के कारण सुबह घरों से निकलने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा। खासतौर पर वाहन चालकों के सामने इस समय चुनौती है। दिन का तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया है और दिनभर कोहरे की धुंध देखने को मिल रही है। कश्मीर में प्रचंड शीत लहर का कहर जारी है। घाटी में लोग को पानी की चिंता सताने लगी है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को कहा कि अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत के मैदानी इलाकों के कुछ हिस्सों में घना कोहरा जारी रहने और उसके बाद धीरे-धीरे कम होने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों ने भविष्यवाणी की है कि अगले तीन दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति जारी रहने और उसके बाद कम होने की संभावना है।

आईएमडी ने अपने बुलेटिन में कहा कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 6-9 डिग्री सेल्सियस और उत्तरी मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और उत्तरी छत्तीसगढ़ में 10-12 डिग्री के बीच है। इसमें कहा गया है, ''पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गुजरात के कई हिस्सों में ये सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस ऊपर है।''

आईएमडी ने आगे भविष्यवाणी की है कि पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में शुक्रवार तक और उसके बाद अगले दो दिनों तक अलग-अलग हिस्सों में रात और सुबह के दौरान घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है। इसमें कहा गया है, "बुधवार और गुरुवार को राजस्थान के कुछ हिस्सों में और बुधवार को उत्तरी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में सुबह के समय घने कोहरे की स्थिति बने रहने की संभावना है।"

आईएमडी ने कहा कि पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में मंगलवार और बुधवार को और कुछ हिस्सों में गुरुवार को कोल्ड डे की स्थिति जारी रहने की संभावना है। शुक्रवार और शनिवार को अलग-अलग इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति बनी रहने की संभावना है। उन्होंने कहा, 'मंगलवार और बुधवार को राजस्थान के कुछ हिस्सों में और गुरुवार को अलग-अलग हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति जारी रहने की संभावना है। मंगलवार और बुधवार को उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति जारी रहने की संभावना है।'



राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका