न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आतंकी हमले की साजिश, कर्नाटक-महाराष्ट्र में NIA ने की 44 स्थानों पर छापेमारी

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शनिवार सुबह से ही कर्नाटक और महाराष्ट्र के लगभग 44 लोकेशन पर छापेमारी कर रही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 09 Dec 2023 1:04:46

आतंकी हमले की साजिश, कर्नाटक-महाराष्ट्र में NIA ने की 44 स्थानों पर छापेमारी

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शनिवार सुबह से ही कर्नाटक और महाराष्ट्र के लगभग 44 लोकेशन पर छापेमारी कर रही है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, ये छापेमारी वैश्विक आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (ISIS) के जरिए देशभर में आतंकी हमला करने की साजिश से जुड़े एक मामले में हो रही है। ISIS की गिनती दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी संगठनों के तौर पर होती है।

एएनआई के मुताबिक, शनिवार सुबह से जिन 44 जगहों पर एनआईए की छापेमारी चल रही है। उसमें से कर्नाटक में एक जगह पर छापेमारी हुई है। वहीं, एनआईए के अधिकारियों ने पुणे में 2, थाणे ग्रामीण में 31, थाणे सिटी में 9 और भयांदर में एक जगह रेड की है। एनआईए भारत में आतंक और हिंसा फैलाने की आतंकवादी संगठन की योजनाओं को विफल करने के लिए व्यापक जांच कर रही है। पहले भी इस तरह की छापेमारी की गई है, जिसमें कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।

वहीं, एनआईए के अधिकारियों की अभी छापेमारी चल रही है। ऐसे में इस बात की भी उम्मीद जताई जा रही है कि अगर अधिकारियों को कोई लीड या सबूत मिलता है, तो अन्य जगहों पर भी छापेमारी हो सकती है। अगर ऐसा होता है, तो छापेमारी वाली लोकेशन की संख्या बढ़ जाएगी। एनआईए की तरफ से जिस मामले में कार्रवाई हो रही है, वो इस्लामिक स्टेट से जुड़ा हुआ है। इस्लामिक स्टेट के कुछ आतंकी अभी भी एक्टिव हैं, जिनके भारत में भी होने की संभावना है।

सीएनएन-न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, आईएसआईएस के सेल्फ-स्टाइल्ड मॉड्यूल देशभर में फैले हुए हैं। खासतौर पर महाराष्ट्र में ऐसे आईएस मॉड्यूल के छिपे होने की जानकारी है। पहले भी महाराष्ट्र में इस तरह के मॉड्यूल का भंडाफोड़ हो चुका है। एनआईए इस बात की भी जानकारी जुटा रही है कि कहीं इन मॉड्यूल में युवाओं को बहलाने-फुसलाने और उन्हें कट्टरपंथी बनाने का काम तो नहीं किया है। उन्हें इंटरनेट से डाउनलोड कर कट्टरपंथी कंटेट तो नहीं पहुंचा गया है।

जांच अधिकारी इस बात का भी पता लगा रहे हैं कि कहीं आईएसआईएस मॉड्यूल के जरिए युवाओं की आतंकी संगठन में भर्ती तो नहीं की गई है। आतंकी युवाओं की भर्ती कर भारत-विरोधी गतिविधियों को अंजाम देना चाहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स