न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद यादव ने पहले ही संकेत दिया था, वो ही हुआ: खड़गे

नीतीश के INDIA गठबंधन छोड़कर NDA में शामिल होने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि प्रधानमंत्री और भाजपा ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ से डरे हुए हैं, इससे ध्यान भटकाने के लिए राजनीतिक नाटक रचा गया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 28 Jan 2024 1:33:39

तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद यादव ने पहले ही संकेत दिया था, वो ही हुआ: खड़गे

नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राज्यपाल राजेंद्र वी आर्लेकर को इस्तीफा सौंपा। इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है, पहले का गठबंधन छोड़कर नया गठबंधन बनाएंगे। नीतीश के INDIA गठबंधन छोड़कर NDA में शामिल होने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि प्रधानमंत्री और भाजपा ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ से डरे हुए हैं, इससे ध्यान भटकाने के लिए राजनीतिक नाटक रचा गया।

नीतीश कुमार के इस्तीफे पर कांग्रेस ने जेडीयू अध्यक्ष की तुलना ‘गिरगिट’ से की। पार्टी ने कहा कि राज्य की जनता उनके विश्वासघात को कभी माफ नहीं करेगी। वहीं, बिहार के सीएम पद से नीतीश कुमार के इस्तीफे पर कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे का कहना है, “बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद यादव ने इस बारे में संकेत दिया था और आज यह सच हो गया। उन्होंने कहा कि ऐसे देश में बहुत सारे लोग हैं, जो आया राम गया राम’ हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा पहले से थी नीतीश के इस्तीफे की जानकारी

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इसकी जानकारी हमें लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव ने पहले ही दे दी थी, आज वह सच हो गया। खड़गे ने कहा, “पहले वो और हम मिलकर लड़ रहे थे। जब मैंने लालू जी और तेजस्वी से बात की तो उन्होंने भी कहा कि नीतीश कुमार जा रहे हैं। अगर वह रुकना चाहते तो रुक जाते लेकिन वह जाना चाहते हैं। ये बात हमें पहले से ही पता थी लेकिन इंडिया अलायंस को बरकरार रखने के लिए अगर हम कुछ गलत कहेंगे तो गलत संदेश जाएगा।”

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भी कहा, “नीतीश कुमार ने अभी तक हुई INDIA गठबंधन की तीनों मीटिंग में बड़ा योगदान दिया है, ऐसे में हम मानकर चल रहे थे कि वे भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ लड़ेंगे। हम अब भी ये चाहते हैं कि इंडिया गठबंधन देश में मजबूत हो।”

कांग्रेस इंडिया गठबंधन का नेतृत्व छीनना चाहती- JDU

वहीं, जेडीयू नेता केसी त्यागी ने कहा, कांग्रेस इंडिया गठबंधन का नेतृत्व छीनना चाहती थी। 19 दिसंबर को हुई बैठक में साजिश के तहत इंडिया गठबंधन का नेतृत्व हासिल करने के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम पीएम चेहरे के रूप में प्रस्तावित था। इससे पहले मुंबई में हुई बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बिना किसी पीएम चेहरे के गठबंधन काम करेगा। जिसके बाद एक साजिश के तहत, ममता बनर्जी को खड़गे का नाम पीएम चेहरे के रूप में प्रस्तावित करने के लिए मजबूर किया गया।”

JDU नेता ने कहा कि बाकी सभी पार्टियों ने कांग्रेस के खिलाफ लड़कर अपनी पहचान बनाई है। कांग्रेस सीट बंटवारे को खींचती रही, हम कहते रहे कि सीट बंटवारा तुरंत होना चाहिए। INDIA गठबंधन के पास भाजपा के खिलाफ लड़ने की योजना नहीं थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी