न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बागी विधायकों की अयोग्यता को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिया स्पीकर को 31 दिसम्बर तक का समय

महाराष्ट्र में एक बार फिर राजनीतिक संकट बढ़ सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने विधायकों की अयोग्यता के मामले में विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर को 31 दिसंबर का अल्टीमेटम दे दिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 30 Oct 2023 4:16:48

बागी विधायकों की अयोग्यता को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिया स्पीकर को 31 दिसम्बर तक का समय

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में एक बार फिर राजनीतिक संकट बढ़ सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने विधायकों की अयोग्यता के मामले में विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर को 31 दिसंबर का अल्टीमेटम दे दिया है। शीर्ष न्यायालय का कहना है कि बागी विधायकों को लेकर दायर याचिकाओं पर 31 दिसंबर तक फैसला लें। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम नहीं चाहते हैं कि यह मामला चुनाव तक टले। कोर्ट ने कहा कि अगर स्पीकर इस पर फैसला नहीं कर सकते हैं तो हम करेंगे। इतना ही नहीं कोर्ट ने स्पीकर के लिए समयसीमा भी तय कर दी है।

बार एंड बेंच के अनुसार, सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने 31 दिसंबर तक शिवसेना के बागी विधायकों और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी यानी NCP के विधायकों के खिलाफ अयोग्यता को लेकर 24 जनवरी 2024 तक फैसला लेने के लिए कहा है। हाल ही में महाराष्ट्र सचिवालय की ओर से एक हलफनामा दायर किया गया था, जिसमें कहा गया था कि दिवाली की छुट्टियों और सदन के शीतकालीन सत्र के चलते फैसला 29 फरवरी 2024 को किया जाएगा।

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस जेपी पारदीवाला ने मामले पर सुनवाई की। अदालत ने कहा, 'हमने बार-बार स्पीकर को 10वीं सूची के तहत कार्यवाही पूरी करने का समय दिया है। अब महाराष्ट्र सचिवालय की ओर से एक हलफनामा दायर किया गया है। इसमें कहा गया है कि अयोग्यता की याचिकाओं वाले दो समूह थे। एक शिवसेना और एक एनसीपी।'

इस महीने भी शीर्ष न्यायालय ने मामले में देरी होने के चलते स्पीकर को लताड़ लगाई थी। उस दौरान कोर्ट ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और महाराष्ट्र के एडवोकेट जनरल डॉक्टर वीरेंद्र सर्राफ को स्पीकर को टाइमलाइन सेट करने की सलाह देने के लिए कहा था। कोर्ट ने कहा था कि ऐसा नहीं होने पर बेंच समयसीमा तय करेगा।

नसीपी में फूट के साथ ही सुनील प्रभु ने याचिका दायर कर दी थी। उन्होंने कहा था कि इस साल 11 मई को सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक बेंच ने स्पीकर को लंबित अयोग्यत की याचिकाओं पर उचित समय में फैसला देने के लिए कहा था, लेकिन अब तक ऐसा कोई भी कदम नहीं उठाया गया है। तब अजित पवार भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना सरकार में शामिल हो गए थे।

एक ओर जहां मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुट ने अयोग्यता मामले में 34 याचिकाएं दायर की हैं। वहीं, ठाकरे और एनसीपी ने 56 विधायकों की अयोग्यता के लिए याचिका दायर की है।

18 सितंबर तक का दिया था समय

ज्ञातव्य है कि सुप्रीम कोर्ट ने इससे पहले विधानसभा स्पीकर के लिए इन याचिकाओं पर फैसले के लिए 18 सितंबर तक का समय दिया था। तय समयसीमा निकलने के बाद भी इनका निपटारा नहीं हो सका है। इसके बाद कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने स्पीकर को निर्देश उद्धव ठाकरे गुट और शरद पवार गुट की तरफ से दायर याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स